बायोटेक कर रही चौथे चरण का परीक्षण
कोवैक्सीन की विनिर्माता भारत बायोटेक ने कहा है कि उनके कोविड-19 टीके के तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण डेटा का विस्तृत विश्लेषण जुलाई तक सार्वजनिक कर दिया जाएगा। खबरों के अनुसार कंपनी टीकों की वास्तविक जगत की कारगरता का आकलन करने के लिए चौथे चरण का परीक्षण भी कर रही है। भारत बायोटेक में कोविड-19 […]
उप्र: कोविड सामग्री पर जीएसटी कम हो
उत्तर प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी की रोकथाम से संबंधित आवश्यक सामग्री पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कम करने के पक्ष में है। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि राज्य सरकार को उम्मीद है कि आर्थिक गतिविधियों में सुधार से कर संग्रह कोविड-19 महामारी से पहले की स्थिति में लौट आएगा। […]
खुदरा विक्रेताओं की ग्राहकों को लुभाने की तैयारी
अगर आप कोई नया गैजेट या कपड़े खरीदने की सोच रहे हैं तो खरीदारी का यही मौका है। प्रमुख महानगरों में गैर-जरूरी सामान के खुदरा विक्रेताओं को कारोबार चालू करने की इजाजत मिल गई है, इसलिए आईफोन से लेकर ट्रैक पैंट तक बेचने वाले रिटेलर साल के मध्य में आने वाली सेल महीने भर पहले […]
आर्थिक सुधार के लिए आए टीकाकरण में तेजी
वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार को गति देने के लिए टीकाकरण में तेजी लाने और इसका दायरा बढ़ाने की सख्त जरूरत है। मंत्रालय ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए राज्यों द्वारा लगाई गई पाबंदियों से विनिर्माण एवं निर्माण गतिविधियों में अप्रैल-जून […]
एमएसपी 452 रुपये क्विंटल तक बढ़ा
केंद्र सरकार ने आज फसल सत्र (जुलाई से जून) 2021-22 के लिए खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पिछले साल के मुकाबले औसतन 3.7 फीसदी बढ़ा दिया। दलहन और तिलहन के एमएसपी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है ताकि किसानों को धान के बजाय अन्य फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। […]
10 डॉलर से कम में फाइजर टीका
अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर बायोनटेक के साथ एमआरएनए तकनीक पर विकसित अपना टीका भारत को 10 डॉलर प्रति खुराक से भी कम पर दे सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह संकेत देते हुए कहा कि दुनिया भर में फाइजर के टीके की यह सबसे कम कीमत होगी और अमेरिका, ब्रिटेन तथा […]
कोविड को देखते हुए कैसे आए खुलापन?
देश में कोरोना के सक्रिय मामले कुछ सप्ताह पहले के उच्चतम स्तर से लगभग आधे रह गए हैं और रोज सामने आने वाले नए मामले एक तिहाई रह गए हैं। ऐसे में अब बहस प्रतिबंधों को शिथिल करने की ओर मुड़ गई है। राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी चर्चा अपरिपक्व हो सकती है क्योंकि हालिया उच्चतम […]
सोशल मीडिया व सरकार के बीच तनातनी गैरजरूरी और बेमतलब
पिछले दिनों ट्विटर एवं व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर छिड़ी बेहद तीखी बहस के दौरान यह बात ध्यान देने लायक रही कि संप्रभु शक्ति के अर्थ एवं प्रभाव को शायद ही अहमियत दी गई। न केवल सरकार के बाहर के लोगों ने इसे नजरअंदाज किया बल्कि सरकार के भीतर के लोगों की भी […]
उचित संतुलन जरूरी
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने गत सप्ताह राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी तय करने को लेकर तकनीकी जानकारियां मुहैया कराने और जरूरी अनुशंसाएं करने के लिए एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया। इंस्टीट्यूट ऑफ इकनॉमिक ग्रोथ के अजित मिश्रा की अध्यक्षता में इस विशेषज्ञ समूह का गठन तीन वर्ष की अवधि के लिए किया […]
रैंकिंग में आईआईटी बंबई और दिल्ली शीर्ष पर
वैश्विक स्तर पर शीर्ष 200 संस्थानों के बीच केवल तीन भारतीय संस्थान – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बंबई, आईआईटी दिल्ली और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलूरु ही क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में देश की अगुआई कर रहे हैं। अग्रणी वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषकों क्यूएस (क्यूआक्यूअरेली साइमंड्स) ने सर्वाधिक विचार-विमर्श की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय […]
