फ्रैंकलिन ने यूनिटधारकों को 14,000 करोड़ रुपये लौटाए
फ्रैंकलिन टेम्पलटन एमएफ ने बुधवार को कहा कि बंद की गई छह योजनाओं के यूनिटधारकों को उसने 14,572 करोड़ रुपये लौटाए हैं। यह रकम छह योजनाओं की 23 अप्रैल, 2020 की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों का 58 फीसदी है, जब फंड हाउस ने नकदी के अवरोध का हवाला देते हुए छह डेट योजनाओं को बंद करने का […]
पीएनबी एचएफसी के लिए मजबूत वृद्घि की राह में फंडिंग लागत की चुनौती
पूंजी निवेश की समस्या को पीछे छोड़ दिया जाए तो पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस (एचएफसी) के लिए एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर गेम में फिर से वापसी करने की राह आसान दिख रही है। लेकिन महामारी के समय में और चूक के बढ़ते जोखिम के बीच उसे लगातार वृद्घि की राह पर बढऩे के लिए […]
मॉल में निवेश के लिए जीआईसी, फीनिक्स मिल्स का संयुक्त उद्यम
सिंगापुर की सॉवरिन फंड जीआईसी और द फीनिक्स मिल्स (पीएमएल) ने आज कहा कि देश में खुदरा की अगुआई वाली मिश्रित इस्तेमाल वाली परिसंपत्तियां खड़ी करने और उसके परिचालन की खातिर 73.3 करोड़ डॉलर का संयुक्त उद्यम बनाया है। इस पोर्टफोलियो में जीआईसी अल्पांश हिस्सेदारी लेगी। परिसंपत्तियां मुंबई व पुणे के मुख्य इलाकों में विकसित […]
विदेशी निवेशकों को मिलेगा ज्यादा समय
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने विदेशी निवेशकों को अपने मोबाइल नंबरों, ईमेल एड्रेस, और आय विवरण का डिपोजिटरी के समक्ष खुलासा करने की समय-सीमा को बढ़ा दिया है। खुलासा संबंधित इस नियम का मकसद मनी लाउंडरिंग यानी काले धन को वैध बनाने जैसे प्रयासों को नियंत्रित करना है। एनएसडीएल ने मंगलवार को जारी […]
मिंत्रा के साथ 70 ब्रांडों ने भागीदारी की
ऑनलाइन फैशन रिटेलर मिंत्रा ने कहा है कि ग्राहकों को अनुकूल फैशन एवं लाइफस्टाइल अपनाने में सक्षम बनाने के लिए उसकी पहल ‘मिंत्रा फॉर अर्थ’ स्टोर ब्रांडों और उपभोक्ताओं दोनों को आकर्षित कर रही है। पिछले 6 महीने में करीब 70 प्रख्यात फैशन एवं लाइफ स्टाइल ब्रांडों ने ग्राहकों को 5,500 से ज्यादा स्टाइल पेश […]
विमानन: वेतन में कटौती, नए अनुबंध पर जोर
कोविड संकट के इस दौर में हवाई यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट के कारण राजस्व को हुए नुकसान से निपटने के लिए विमानन कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती और वेंडरों के साथ अनुबंध पर नए सिरे से बातचीत कर रही हैं। गो फस्र्ट ने अपने कर्मचारियों के वेतन में करीब 16 फीसदी […]
अर्बन कंपनी ने जुटाए 25.5 करोड़ डॉलर
भारत और यूएई में प्रौद्योगिकी समर्थ घरेलू सेवा मुहैया कराने वाला सबसे बड़ा मार्केटप्लेस अर्बन कंपनी ने एफ शृंखला के वित्त पोषण दौर के तहत 25.5 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई है। एफ शृंखला के वित्त पोषण दौर का नेतृत्व प्रॉसस वेंचर्स, डै्रगोनियर एवं वेलिंगटन मैनेजमेंट ने किया और इसमें टाइगर ग्लोबल एवं स्टीडव्यू की […]
क्लासिक लीजेंड्स ब्रिटेन में बनाएगी बीएसए ई-बाइक
महिंद्रा समूह की आंशिक हिस्सेदारी वाली कंपनी क्लासिक लीजेंड्स ब्रिटेन के कोवेंट्री में हाल में स्थापित डिजाइन एवं विकास केंद्र में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल पर काम कर रही है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने यह खुलासा किया है। इस संयुक्त उद्यम को ब्रिटेन सरकार से अनुदान मिला है। ब्रिटेन सरकार ने बीएसए (क्लासिक लीजेंड्स के स्वामित्व […]
एयरटेल अफ्रीका ने तंजानिया में बेचे टावर
एयरटेल अफ्रीका ने बुधवार को कहा कि उसने अपना टावर पोर्टफोलियो (जो एयरटेल तंजानिया का हिस्सा है) 17.5 करोड़ डॉलर यानी 1,279.6 करोड़ रुपये में बेच दिया। यह सौदा समूह के टावर पोर्टफोलियो के रणनीतिक विनिवेश को रेखांकित करता है क्योंकि वह हल्की परिसंपत्ति के मॉडल पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। एयरटेल अफ्रीका, अफ्रीका […]
रिलायंस को मजबूत बहीखाते से दम
कर्ज घटाने, पूंजी जुटाने और 2020-21 में रणनीतिक निवेशकों को जोडऩे के बाद मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी मजबूत बैलेंस शीट के दम पर आगे बढऩे मेंं जुट गई है। 2020-21 की सालाना रिपोर्ट में कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा है, परिचालन में […]
