रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स
कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार कमी और टीकाकरण के प्रयास में तेजी के बीच बंबई स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क सेंसेक्स ने आज छलांग लगाकर अब तक का सबसे ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया। सेंसेक्स 383 अंक चढ़कर 52,232 अंक पर बंद हुआ, जो 15 फरवरी के उसके रिकॉर्ड स्तर से भी अधिक है। निफ्टी […]
दिल्ली में इस साल लगेंगे 33 लाख पौधे
दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से दिल्ली में वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करेगी। इस दौरान लोगों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली जड़ी-बूटी के पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस साल 18 लाख पौधे लगाने का […]
कोरोना : नए मामले घटे, लेकिन मौतों की संख्या बढी
दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि कोरोना से मौत की संख्या तीन तीन दिन बाद फिर से 100 के पार चली गई। दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या भी अब 10,000 से भी कम हो गई है। इस बीच दिल्ली सरकार लोगों को प्रतिरोधक क्षमता […]
रियल एस्टेट संगठनों की स्टैंप ड्यूटी में कमी की मांग
महाराष्ट्र में स्टैंप ड्यूटी में बढ़ोतरी का असर घरों की बिक्री पर पड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व पर भी पड़ा है। मई महीने में घरों की बिक्री में गिरावट के साथ ही राजस्व वसूली में 70 फीसदी तक की कमी आई है। कोरोना महामारी की मार से परेशान रियल एस्टेट उद्योग ने राज्य सरकार से […]
‘बैंकों के कर्ज की लागत हो सकती है 2.4 प्रतिशत’
स्टैंडर्ड ऐंड पूअर्स (एसऐंडपी) के मुताबिक कोविड की दूसरी लहर के कारण भारत की बैंकिंग व्यवस्था की कर्ज की लागत मार्च 2022 तक 2.2 प्रतिशत के आधार की तुलना में बढ़कर 2.4 प्रतिशत हो सकती है। एजेंसी ने कहा है कि महामारी के कारण अर्थव्यवस्था में मजबूत रिकवरी और कर्ज की स्थिति ठहर सकती है। […]
मलिहाबादी दशहरी की बढ़ी मांग, कई देशों से ऑर्डर मिले
कोरोना संकट, ढुलाई की दिक्कत और देशी खरीदारों की कमी के बाद भी मलिहाबादी दशहरी को बड़े पैमाने पर विदेश भेजने की तैयारी है। पहली बार जापान और न्यूजीलैंड जैसे देशों से भी दशहरी के ऑर्डर मिले हैं। इसके अलावा खाड़ी देशों दुबई, सऊदी अरब, ओमान और कतर से भी दशहरी के ऑर्डर अब तक […]
दाल कारोबारियों ने की आयात में छूट की मांग
इंडियन पल्सेज ऐंड ग्रेन एसोसिएशन (आईपीजीए) ने आज केंद्र से आने वाले महीनों में दलहन के मुक्त आयात की अनुमति देने का अनुरोध किया। एसोसिएशन ने कहा कि मौजूदा भंडारण लंबे समय तक चलने की उम्मीद नहीं है और आयात शुल्क तार्किक बनाने से किसान व ग्राहकों के हितों की रक्षा हो सकेगी। आईपीजीए के […]
किरायेदारी अधिनियम को मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज आदर्श किरायेदारी अधिनियम को मंजूरी दे दी। इस अधिनियम का मकसद मकान मालिकों और किरायेदारों के हितों में संतुलन लाना है। इस अधिनियम को अब राज्य और केद्र शासित प्रदेश लागू कर सकते हैं। सरकार ने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने के बाद ऐसे मकान मालिक भी अपने घरों […]
निर्यात में तेजी जारी, व्यापार घाटा कम
विदेश से मांग जारी रहने से भारत का वाणिज्यिक निर्यात मई में बढ़कर 32.21 अरब डॉलर हो गया है। यह पिछले साल मई की तुलना में 67.39 प्रतिशत और मई, 2019 की तुलना में 7.93 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले महीने की तुलना में निर्यात में 5.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की तुलना […]
मई में रेलवे की ढुलाई तेज
भारतीय रेल ने चालू वित्त वर्ष के लगातार दूसरे महीने में माल ढुलाई में वृद्धि बरकरार रखी है। मई, 2021 में रेलवे से 11.48 करोड़ टन माल ढुलाई हुई है। यह इसके पहले के मई, 2019 की बेहतरीन ढुलाई 10.46 करोड़ टन की तुलना में 9.7 प्रतिशत ज्यादा है। अप्रैल, 2021 में भी माल ढुलाई […]
