मौसम विभाग ने बढ़ाया मॉनसूनी बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज 2021 के लिए मॉनसूनी बारिश का अनुमान बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत को छोड़कर देश के ज्यादातर इलाकों में इस साल दीर्घावधि औसत (एलपीए) की तुलना में 101 प्रतिशत बारिश होगी। अप्रैल में एलपीए के 98 प्रतिशत बारिश का अनुमान लगाया गया […]
मई में डिजिटल लेन-देन घटा
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के भुगतान प्लेटफॉर्म यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से लेन देन में मई महीने में रिकॉर्ड गिरावट आई है। यह लगातार दूसरा महीना है, जब डिजिटल भुगतान लेन-देन में गिरावट आई है। देश के विभिन्न इलाकों में लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियों में आई सुस्ती की वजह से ऐसा […]
स्टेट बैंक के अर्थशास्त्रियों ने घटाया वृद्धि दर का अनुमान
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अर्थशास्त्रियों ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अपने अनुमान को घटाकर 7.9 प्रतिशत कर दिया है। पहले उन्होंने 10.4 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया था। यह सभी विश्लेषकों में सबसे निचला वृद्धि दर का अनुमान है। सार्वजनिक क्षेत्र के […]
परिवारों व छोटे कारोबार पर बढ़ा जोखिम
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि कोविड संक्रमणों की दूसरी लहर ने परिवारों और छोटे कारोबारों पर वित्तीय जोखिम बढ़ा दिया है। मूडीज का कहना है कि इसके कारण आगे चलकर बैंकों के लाभ पर असर पड़ सकता है। मूडीज ने कहा, ‘केंद्रीय बैंक द्वारा नए ऋण सहनशीलता और तरलता उपायों, दबावग्रस्त ऋणों का […]
लॉकडाउन खत्म होने पर बढ़ेगी पर्यटन की रफ्तार?
विभिन्न राज्यों की सरकारें लॉकडाउन की पाबंदियों में थोड़ी ढील देने लगी हैं, ऐसे में पर्यटन स्थलों के होटलों में पूछताछ और बुकिंग में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि होटल के अधिकारियों ने बताया कि राज्यों द्वारा जब लगभग दो महीने का लॉकडाउन खोला जाएगा उसके बाद ही असली तस्वीर सामने आएगी। महामारी […]
डीआरडीओ का 2-डीजी पर सुझाव
डीआरडीओ ने मंगलवार को कोविड-19 मरीजों पर अपनी दवा 2-डीजी के इस्तेमाल को लेकर निर्देश जारी किए। उसने कहा कि अनियंत्रित मधुमेह और दिल की गंभीर बीमारी तथा गंभीर रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम से पीडि़त मरीजों को यह दवाई देने से पहले सतर्कता बरतनी चाहिए। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने मई की शुरुआत में कोरोनावायरस […]
ब्लैक फंगस की दवाओं पर अदालत ने दिया निर्देश
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र को ब्लैक फंगस के उपचार में उपयोगी लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी के वितरण के लिए नीति बनाने एवं मरीजों की प्राथमिकता बताने का निर्देश दिया ताकि सभी नहीं तो कुछ जिंदगियां बचाई जा सकें। उच्च न्यायालय ने कहा कि दवा देते समय यह ध्यान रखा जाए कि जिनके जीवित […]
‘नए प्रावधान कानून की कसौटी पर नहीं’
नए सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी) कानून पर उठे विवाद के बाद इसके बचाव में सरकार द्वारा दिए गए तर्क से विधि विशेषज्ञ सहमत नहीं हैं। सरकार ने पिछले सप्ताह बुधवार को कहा था कि ‘निजता का अधिकार’ अपने आप में पूर्ण नहीं है और इसकी कुछ सीमाएं हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि उपयोगकर्ताओं (यूजर्स) की निजता […]
सोशल मीडिया कंपनियों ने नाम किए सार्वजनिक
सोशल मीडिया कंपनियां ट्विटर, गूगल और फेसबुक अपने शिकायत निवारण अधिकारियों के नाम और उनके संपर्क सूत्र सार्वजनिक करने लगी हैं। नए सूचना-प्रौद्योगिकी कानून, 2021 के तहत इन कंपनियों के लिए ऐसा करना अनिवार्य हो गया है। ट्विटर ने भारत में धर्मेंद्र चतुर को अंतरिम शिकायत निवारण अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया है। फेसबुक […]
वायरस के नाम अब डेल्टा और कप्पा
कोरोनावायरस की भारत में पहली बार पाई किस्म बी.1.617.1 और बी.1.617.2 को अब से क्रमश: कप्पा तथा डेल्टा से नाम से जाना जाएगा। दरअसल विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोनावायरस के विभिन्न स्वरूपों की नामावली की नई व्यवस्था की घोषणा की है जिसके तहत वायरस के विभिन्न स्वरूपों की पहचान यूनानी भाषा के अक्षरों के […]
