टाटा संस के बोर्ड की दौड़ में शामिल हैं नोएल, झवेरी!
खुदरा शृंखला ट्रेंट के चेयरमैन नोएल टाटा और सिटीबैंंक इंडिया के पूर्व भारतीय प्रमुख प्रमीत झवेरी टाटा संस के निदेशक मंडल में शामिल होने वालों में अग्रणी नाम हैं। टाटा संस, टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है। दोनों अभी टाटा ट्रस्ट्स के निदेशक मंडल में शामिल हैं और टाटा संस के निदेशक मंडल में ट्रस्ट्स […]
आईएफएससी के लिए ऑफ मार्केट हस्तांतरण की इजाजत
बाजार नियामक सेबी ने प्रतिभूतियों के ऑफ मार्केट हस्तांतरण की अनुमति दी है ताकि विदेशी फंडोंं को गुजरात के इंटरनैशनल फाइनैंशियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) में फंड लाने में आसानी हो। सेबी का नियम अभी एफपीआई और अलग-अलग परमानेंट अकाउंट नंबर के बीच प्रतिभूतियों के कैशलेश ट्रांसफर की इजाजत नहीं देता। बाजार नियामक ने मंगलवार को […]
निष्क्रिय अराजकता या आत्मघाती प्रवृत्ति
करीब 60 वर्ष पहले जॉन केनेथ गालब्रेथ (सन 1961-63 तक भारत में अमेरिका के राजदूत) ने भारत को एक ‘क्रियाशील अराजकता’ के रूप में परिभाषित किया था। कोविड-19 महामारी से जुड़ी तमाम हृदयविदारक खबरें सामने आ रही हैं। राजधानी दिल्ली तथा देश के कई अन्य राज्यों में लोग अप्रैल से ही ऑक्सीजन और अस्पताल में […]
वृद्धि दर पर ध्यान, रिजर्व बैंक नहीं करेगा रुख में बदलाव
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) इस सप्ताह नीतिगत दरों पर विचार करने के लिए बैठक करेगी। चालू वित्त वर्ष में समिति की यह दूसरी बैठक होगी। इससे पहले अप्रैल में हुई बैठक में छह सदस्यीय इस समिति ने एकमत से नीतिगत दरें अपरिवर्तित रखी थी। नीतिगत दरें अपने ऐतिहासिक निचले स्तर […]
तय हो व्यय की प्राथमिकता
सोमवार को जारी किए गए राष्ट्रीय आय के आंकड़े दर्शाते हैं कि अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही थी। जनवरी से मार्च तिमाही में वास्तविक सकल मूल्यवर्धन सालाना आधार पर 3.7 फीसदी बढ़ा जबकि गत वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में इसमें 22 फीसदी की गिरावट आई थी। विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र में वृद्धि भी इस बात […]
कोविड दावे अब चिंता का विषय
बीएस बातचीत विभिन्न प्राधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लगाए जाने से जीवन बीमा कारोबार प्रभावित हुआ है। बजाज अलियांज लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ तरुण चुघ ने कोरोना की दूसरी लहर में सावधि बीमा पॉलिसियों, सावधि पालिसियों की कीमत में बढ़ोतरी और कोविड से मौत संबंधी दावे बढऩे जैसे कई मसलों पर सुब्रत […]
एथेनॉल संयंत्र को मंजूरी देने को यूपी में एकल खिड़की
ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए रियायतें देने के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एथेनॉल उत्पादन के लिए पहल की है। प्रदेश में एथेनॉल उत्पादन इकाई लगाने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एथेनॉल संयंत्र स्थापना के लिए एकल खिड़की प्रणाली तहत ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने […]
ईपीएफओ अंशधारकों को दूसरी बार पैसे निकालने की अनुमति
सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर अपने 5 करोड़ से अधिक अंशधारकों को राहत देने के इरादे से पीएफ खाते से दूसरी बार पैसा निकालने की अनुमति दी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पिछले साल की शुरुआत में अपने सदस्यों […]
प्रमुख क्षेत्रों का उत्पादन 56 प्रतिशत बढ़ा
सरकार की ओर से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक 8 बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अप्रैल 2021 में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 56.1 प्रतिशत बढ़ा है। ऐसा मुख्य रूप से पिछले साल का कम आधार होने की वजह से हुआ है। अप्रैल, 2020 में प्रमुख क्षेत्र के उत्पादन में रिकॉर्ड 37.9 प्रतिशत की […]
संशोधित अनुमान से कम रहा राजकोषीय घाटा
वित्त वर्ष 2020-21 में केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 9.3 प्रतिशत रहा। यह वित्त मंत्रालय के संशोधित अनुमान 9.5 प्रतिशत से कम है। उम्मीद से बेहतर राजस्व प्राप्तियों और खर्च व्यापक तौर पर संशोधित अनुमान के लक्षित स्तर पर रहने की वजह से ऐसा हुआ है। महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के […]
