60 कोयला परियोजनाओं का मुद्रीकरण
कोयला मंत्रालय कोल इंडिया लिमिटेड और नेयवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन के साथ मिलकर 41,042 करोड़ रुपये की 60 परियोजनाएं निजी निवेश के लिए देगा। इससे सरकार का राष्ट्रीय परिसंपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य बढ़कर 2.9 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इनमें कोयला धुलाई संयंत्र, कोयला गैसीकरण, कोयला गोदाम बनाने या मशीनों से लदाई के लिए शुरुआती संपर्क […]
लवासा की दिवालिया प्रक्रिया बंद हुई
पुणे के समीप पहाड़ी पर टाउनशिप बना रही कंपनी लवासा कॉरपोरेशन की दिवालिया प्रक्रिया ऋणदाताओं ने बंद कर दी है क्योंकि उन्हें संकटग्रस्त कंपनी के लिए अच्छी बोलियां ही नहीं मिल पाईं। इस कंपनी में ऋणदाताओं का करीब 7,700 करोड़ रुपये का कर्ज फंसा है। उनका कहना है कि कंपनी के लिए फिर बोलियां मंगाने […]
ऋण गारंटी योजना का बढ़ा दायरा
सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपये की आपात ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) का दायरा बढ़ा दिया है ताकि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित सभी क्षेत्रों के उद्यमों को राहत मुहैया कराई जा सके। योजना में बकाया कर्ज के लिए 500 करोड़ रुपये की सीमा भी हटा दी गई है। कुल कर्ज के 40 […]
बरसात में संक्रमण से निपटने की तैयारी कर रही महाराष्ट्र सरकार
बरसात के मौसम में कुछ रोग और वॉयरल फीवर जैसे बुखार होते हैं, उनके कई लक्षण और कोविड के लक्षण एक जैसे होते हैं। इसलिए डॉक्टरों को उनके पास आने वाले मरीजों में कोविड के लक्षणों को समय रहते ही पहचान लेना चाहिए। पिछले संक्रमण और वर्तमान संक्रमण के बीच अंतर है। वर्तमान संक्रमण में म्युटेशन वाला वायरस है, जिस कारण यह बहुत तेजी से फैल रहा है। बच्चों के बीच बढ़ते संक्रमण को ध्यान […]
‘ऑक्सीजन उत्पादन में 10 गुना बढ़ोतरी’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दावा किया कि कोविड-19 के खिलाफ भारत पूरी ताकत के साथ जंग लड़ रहा है। आकाशवाणी पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 77वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जहां कोरोनावायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है, वहीं हाल के दिनों में उसे विभिन्न प्राकृतिक […]
उत्तर प्रदेश में कम मामले वाले क्षेत्र अनलॉक
उत्तर प्रदेश में एक महीने से चला आ रहा लॉकडाउन राजधानी लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद सहित ज्यादातर बड़े शहरों में जारी रहेगा। हालांकि कम संक्रमण वाले 55 जिलों में बाजार मंगलवार से खुलेंगे। इन जिलों में भी बाजार केवल पांच ही दिन खुलेंगे और शनिवार व रविवार साप्ताहिक बंदी रहेगी। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, […]
मप्र में 1 जून से कार्यालय में 100 फीसदी अधिकारी आएंगे
मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को निर्देश दिए कि 1 जून से सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत अधिकारियों एवं 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित किए जाएंगे। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 1 जून 2021 से सभी शासकीय कार्यालयों में शत-प्रतिशत अधिकारी उपस्थित रहेंगे। निर्देशों में […]
जून में 12 करोड़ टीके होंगे उपलब्ध
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के लिए जून में कोविड-19 टीके की लगभग 12 करोड़ खुराकउपलब्ध होंगी जिनमें से आधे की आपूर्ति केंद्र द्वारा राज्यों को नि:शुल्क की जाएगी। जून के दौरान सरकार स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के कर्मचारियों, प्रशासन से जुड़े अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और 45 साल से […]
ऑक्सीजन की कमी से इस्पात उत्पादन पर पड़ रहा असर
सरकार द्वारा उद्योग या गैर-चिकित्सकीय उद्देश्य के लिए लिक्विड ऑक्सीजन इस्तेमाल को प्रतिबंधित किए जाने से घरेलू सेकंडरी इस्पात क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इस्पात क्षेत्र का कुल घरेलू सालाना उत्पादन में करीब 50 प्रतिशत का योगदान है। एकीकृत कंपनियों को चालू वित्त वर्ष में कुल इस्पात उत्पादन 8-10 प्रतिशत घटने की आशंका है। कल्याणी स्टील्स […]
दूसरी तिमाही में 16,000 पर पहुंच सकता है निफ्टी-50
निफ्टी-50 सूचकांक ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन नई ऊंचाई को छुआ और 14,435.65 अंक पर बंद हुआ। विश्लेषकों का मानना है कि यह सूचकांक अल्पावधि में 15,600 की ओर पहुंच सकता है, क्योंकि कई तकनीकी संकेतक मौजूदा समय में सकारात्मक संकेत दे रहे हैं। हालांकि पिछले दो सप्ताहों के दौरान आई भारी तेजी को […]
