facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

60 कोयला परियोजनाओं का मुद्रीकरण

Last Updated- December 12, 2022 | 4:12 AM IST

कोयला मंत्रालय कोल इंडिया लिमिटेड और नेयवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन के साथ मिलकर 41,042 करोड़ रुपये की 60 परियोजनाएं निजी निवेश के लिए देगा। इससे सरकार का राष्ट्रीय परिसंपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य बढ़कर 2.9 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इनमें  कोयला धुलाई संयंत्र, कोयला गैसीकरण, कोयला गोदाम बनाने या मशीनों से लदाई के लिए शुरुआती संपर्क और खदान विकासकर्ता एवं ऑपरेटर (एमडीओ) मॉडल के तहत निजी कंपनियों को खदान देना शामिल हैं। 15 एमडीओ परियोजनाओं के अलावा सभी परियोजनाएं चालू वित्त वर्ष में दे दी जाएंगी। एमडीओ परियोजनाएं वित्त वर्ष 2022 से 2024 के बीच दी जाएंगी।
जब केंद्र ने अन्य मंत्रालयों के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये का महत्त्वाकांक्षी परिसंपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य तय किया था, उस समय कोयला मंत्रालय के लिए कोई लक्ष्य तय नहीं किया गया था क्योंकि नीति आयोग को कोयला परियोजनाओं में ज्यादा निवेश आने की उम्मीद नहीं थी। दुनिया भर में कार्बन मुक्त बनने पर जोर के कारण कंपनियां तथा निवेशक पर्यावरण, सामाजिक, कंपनी प्रशासन (ईएसजी) लक्ष्यों के तहत जीवाश्म ईंधन से दूरी बना रहे हैं। लेकिन कोयला मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि भारत के कोयला क्षेत्र पर ईएसजी का ऐसा दबाव नहीं है और कोयले की मांग के कारण निवेश बढ़ेगा।
कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हम कोयले की आपूर्ति एवं गुणवत्ता सुधारने वाली परियोजनाएं दे रहे हैं। कोल इंडिया एमडीओ मॉडल के तहत बहुत सी खदानें ठेके पर दे रही है। राजस्व के लिहाज से यह अनुकूल भी है। कंपनियों और निवेशकों ने पिछली वाणिज्यिक कोयला नीलामी के दौरान क्षेत्र में भरोसा दिखाया है।’कोयला मंत्रालय एमडीओ मॉडल के तहत उन खदानों को भी उत्पादन के लिए देने की योजना बनाना रहा है, जिनका इस्तेमाल ही नहीं हुआ है या जिन्हें छोड़ दिया गया है।

First Published - May 30, 2021 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट