कंपनियों के लिए भविष्य की राह
यह सही है कि हमारे आसपास स्वास्थ्य संबंधी आपदा आई हुई है लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर जो निराशा जताई जा रही है वह अतिरंजित है। टीकाकरण धीमी गति से हो रहा है लेकिन बीमारी का पूर्वानुभव भी लोगों का बचाव कर रहा है। निर्यात में भी सुधार हो रहा है। डॉलर के संदर्भ में […]
कोविड महामारी के असर से लड़खड़ाया सिनेमा कारोबार
पिछले पखवाड़े ईद का त्योहार बहुत बुरे समय में आया। देश महामारी से जूझ रहा है और हमारे चारों तरफ इतना दुख और कष्ट फैला हुआ है कि जश्न मनाने जैसा कोई भाव ही नहीं आता। सलमान खान अभिनीत फिल्म राधे ऐसे ही माहौल में रिलीज हुई। महामारी खत्म होने का इंतजार करने के बाद […]
सार्वजनिक अभियान जरूरी
देश भर में तेजी से फैल चुकी कोविड-19 की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में टीका लगवाने को लेकर हिचकिचाहट और कोविड की रोकथाम के लिए जरूरी व्यवहार की अनुपस्थिति बड़ी समस्या बनकर उभरे हैं। खासतौर पर देश के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में यह दिक्कत ज्यादा गंभीर है। विभिन्न जिलों के स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी बता […]
पोर्टफोलियो का 10 प्रतिशत हिस्सा सोने में करें निवेश
पिछले तीन साल में सोने ने निवेशकों को मालामाल किया है और करीब 14.8 प्रतिशत सालाना चक्रवृद्धि दर से फायदा दिया है मगर पिछले छह महीने में यह करीब 5.8 प्रतिशत तक टूट चुका है। इसलिए धार्मिक या सांस्कृतिक प्रयोजन से सोने के गहने खरीदना तो ठीक है मगर निवेश के लिहाज से खरीदने से […]
गृह रक्षा पॉलिसी अपनाएं मकान और सामान बचाएं
देश के पश्चिमी तटवर्ती इलाकों को हाल ही में तौकते चक्रवात का कहर झेलना पड़ा था। मौसम विभाग ने इसे ‘बेहद तीव्र चक्रवाती तूफान’ बताया, जिसने इस हफ्ते गुजरात में खास तौर पर तबाही मचाई और जान-माल की क्षति हुई। इस तरह की प्राकृतिक आपदा कहकर नहीं आतीं और अपनी संपत्ति को इनसे बचाने के […]
महज 2 फीसदी किसान करते हैं कृषि में मोबाइल ऐप का उपयोग
भारत कृषि में तकनीक के उपयोग को बढ़ाने पर विचार कर रहा है, वहीं एक हालिया अध्ययन में पाया गया है कि देश में महज 2 फीसदी किसान ही कृषि संबंधी गतिविधियों और ठीक समय पर चेतावनी पाने के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग कर रहे हैं। इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) जैसी तकनीक समाधानों का […]
विदेश से मांग के बावजूद निर्यातकों का मुनाफा कम
वैश्विक रिकवरी की वजह से हाल के दिनों में वाणिज्यिक वस्तुओं के निर्यात में तेजी के बावजूद निर्यातकों का कहना है कि उनके मुनाफे पर दबाव बना रह सकता है। अप्रैल महीने में वाणिज्यिक निर्यात 30.63 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल के समान महीने की तुलना में तीन गुना है। अप्रैल 2019 की […]
ऑडिटरों पर नियमों का सीआईआई ने किया विरोध
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने एक बयान में कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ऑडिटरों को बदलने के नियम से कठिनाइयां बढ़ेंगी और यह बैंकों व गैर बैंकों के लिए व्यवधान पैदा करने वाला होगा। केंद्रीय बैंक ने 27 अप्रैल को सभी बैंकों और जमा न लेने वाले व 1000 करोड़ रुपये से […]
प्रधानमंत्री ने की चक्रवात ‘यास’ से निपटने संबंधी तैयारियों की समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘यास’ से निपटने के लिए रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्यों एवं केंद्र सरकार की एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की और समुद्री गतिविधियों में शामिल लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि मोदी ने अधिकारियों […]
और 5 साल के लिए मुआवजा मांग सकते हैं राज्य
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की आगामी बैठक 7 महीने से ज्यादा के अंतर के बाद होने जा रही है। यह बैठक हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि राज्य संरक्षित राजस्व को जून 2022 के आगे 5 साल तक बढ़ाए जाने की मांग करेंगे। इसके अलावा राज्य कोविड-19 संबंधी दवाओं की आपूर्ति पर जीएसटी […]
