उद्योग जगत के मुनाफे में उछाल
कोविड-19 महामारी से पैदा हुए संकट के बावजूद, सूचीबद्घ कंपनियों का शुद्घ लाभ (जीडीपी के प्रतिशत के तौर पर) वित्त वर्ष 2021 में 2.6 प्रतिशत की चार वर्षीय ऊंचाई पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2021 की आखिरी तिमाही में, भारत की प्रमुख 200 कंपनियों का शुद्घ लाभ चक्रीयता शेयरों द्वारा दर्ज मजबूत आय की मदद […]
बीपीएम को नई रणनीति से रफ्तार
जेनपैक्ट, ईएक्सएल, टेलीपरफॉर्मेंस और डब्ल्यूएनएस जैसी बिजनेस प्रॉसेस मैनेजमेंट (बीपीएम) कंपनियां कोविड-19 वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर अपने कारोबार को सुचारु रखने के लिए नई रणनीति पर अमल कर रही हैं। ये कंपनियां कार्यों को अन्य जगहों पर स्थानांतरित कर रही हैं अथवा अपनी परियोजनाओं के तहत केवल महत्त्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित […]
कपिल वधावन के प्रस्ताव पर होगा विचार
दीवान हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड (डीएचएफएल) मामले में नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के मुंबई पीठ ने अपने एक लिखित आदेश में कहा है कि पूर्व प्रवर्तक कपिल वधावन के दूसरे प्रस्ताव की पात्रता के आधार पर जांच की जा सकती है और लेनदानरों की समिति (सीओसी) द्वारा उसे मतदान के लिए रखा जा सकता है। […]
जेएसडब्ल्यू स्टील को 4,198 करोड़ रुपये का लाभ
सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाली जेएसडब्ल्यू स्टील ने मार्च तिमाही में उम्मीद से कम समेकित शुद्घ लाभ दर्ज किया है। मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्घ लाभ 4,198 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में महज 231 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का राजस्व 26,456 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले […]
हिंडाल्को इंड. का शुद्ध लाभ 189 फीसदी बढ़ा
एल्युमीनियम का उत्पादन करने वाली देश की अग्रणी कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। तिमाही के दौरान कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 189 फीसदी बढ़कर 1,928 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले लगभग तिगुना है। राजस्व में […]
एसबीआई को जबरदस्त मुनाफा
देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का शुद्ध लाभ मार्च 2021 में समाप्त तिमाही के दौरान 80.1 फीसदी बढ़कर 6,451 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध ब्याज आय में दमदार वृद्धि और प्रावधान के बोझ में कमी के कारण बैंक ने बाजार के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली। एक साल […]
बंगाल में भाजपा की पराजय से चौहान को राहत!
मध्य प्रदेश में कोविड-19 महामारी के कुप्रबंधन ने न केवल प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे की कमजोरी उजागर कर दी है बल्कि प्रदेश के मामलों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कमजोर होती पकड़ भी सामने आ गई है। दमोह विधानसभा के प्रतिष्ठित उपचुनाव मेंं पराजय के बावजूद शिवराज सिंह चौहान को पश्चिम […]
पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन
प्रसिद्ध पर्यावरणविद और चिपको आंदोलन के नेता सुंदरलाल बहुगुणा का शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश में कोविड-19 से निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी विमला, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। एम्स प्रशासन ने बताया कि कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद 8 मई को बहुगुणा को एम्स में भर्ती […]
सरकार ने ‘मैनिप्युलेटेड टैग’ पर ट्विटर की आलोचना की
सरकार ने कुछ राजनीतिज्ञों के ट्वीट के साथ ‘मनिप्युलेटेड मीडिया’ टैग लगाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की आलोचना की है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस संबंध में ट्विटर को एक पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। दरअसल जब ट्विटर को लगता है कि किसी ट्वीट के साथ साझा की गई सामग्री ‘गुमराह’ करने […]
टीकाकरण सामूहिक जिम्मेदारी: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि कोरोनावायरस से बचाव की लड़ाई काफी लंबी है, ऐसे में उन्हें सतर्कता बरतते हुए ग्रामीण क्षेत्रों पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए और मरीजों तक इलाज की सुविधा पहुंचानी होगी। मोदी ने कहा कि टीकाकरण सामूहिक जिम्मेदारी है और जब भी जिसकी बारी […]
