केंद्र ने नहीं दिए नए टीका ऑर्डर
देश भर में टीकाकरण केंद्रों पर कोविड-19 टीकों की खुराकें खत्म हो रही हैं। फिर भी केंद्र ने टीका बनाने वाली दो देसी कंपनियों सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को टीके खरीदने के लिए नए ऑर्डर नहीं दिए हैं। विभिन्न सूत्रों ने बताया कि दोनों कंपनियों को पिछले ऑर्डर मार्च में दिए गए […]
दूसरी लहर की गंभीरता से निर्धारित होगी बढ़त की रफ्तार
बीएस बातचीत फ्रैंकलिन टेम्पलटन में इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी-इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य निवेश अधिकारी आनंद राधाकृष्णन का कहना है कि कोविड-19 संक्रमण में फिर से तेजी और अमेरिकी फेडरल द्वारा संभावित सख्ती बाजार के लिए दो मुख्य जोखिम बने हुए हैं। समी मोडक के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि इक्विटी लगातार आकर्षक […]
नॉर्वे के फंड ने कर के लिए 1.7 हजार करोड़ रुपये निर्धारित किए
दुनिया में सबसे बड़े नॉर्वेजियाई सॉवरिन वेल्थ फंड ने भारत में अपने निवेश के जरिये हुए लाभ पर कर चुकाने के लिए बड़ी राशि निर्धारित की है। सॉवरिन फंड के ताजा सालाना खुलासे में कहा गया है, ‘वर्ष 2019 से, फंड ने भारत में पूंजीगत लाभ से संबंधित आगामी कर देनदारियों के लिए प्रावधान किया। […]
भारतीय शेयर बाजार कोविड मामलों में वृद्घि को सहन करने में सक्षम नहीं
जेफरीज में इक्विटी रणनीति के वैश्विक प्रमुख क्रिस्टोफर वुड का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार इसे लेकर अभी भी ऐसे किसी मजबूत प्रमाण के अभाव में आशंकित बने हुए हैं कि दूसरी लहर चरम पर पहुंच गई है। फिर भी उन्होंने अपने रिलेटिव-रिटर्न पोर्टफोलियो में भारतीय बाजारों के लिए अपना निवेश बढ़ाया है और […]
परिसंपत्ति गुणवत्ता, कोविड की चिंता से एयू एसएफबी में गिरावट
एयू स्मॉल फाइनैंस बैंक (एयू एसएफबी) का शेयर शुक्रवार को 10.7 प्रतिशत गिरकर 1,003.45 रुपये पर आ गया, क्योंकि ऋणदाता की परिसंपत्ति गुणवत्ता वित्त वर्ष 2021 की मार्च तिमाही में प्रभावित हुई। कोविड की दूसरी लहर में तेजी से बढ़ रहे मामलों से भी व्यवसाय प्रभावित हो रहा है जिससे बाजार की चिंता गहरा गई […]
क्लाउड में तीव्र बदलाव की दरकार
एचडीएफसी बैंक के मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) रमेश लक्ष्मीनारायणन बैंक के बॉस शशिधरन जगदीशन के साथ प्रौद्योगिकी संबंधित मुद्दों पर चर्चा में हर दिन दो घंटे बिताते थे। जरूरी नहीं कि यह बातचीत व्यवसाय से संबंधित हो, बल्कि यह कई नई अवधारणाओं से जुड़ी भी होती थी। भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के सीआईओ […]
बाजार में 2 फीसदी की गिरावट
भारतीय बाजारों मेंं शुक्रवार को दो फीसदी की गिरावट दर्ज हुई और इस तरह से उसने पिछले चार कारोबारी सत्रों में दर्ज हुई बढ़त का आधा गंवा दिया क्योंंकि निवेशकों ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों और विभिन्न राज्यों की तरफ से लगाई गई पाबंदी की पृष्ठभूमि में आर्थिक परिदृश्य का दोबारा आकलन किया। बेंचमार्क सेंसेक्स […]
टाटा स्टील के शेयर में चमक बरकरार
पिछले एक दशक से भी अधिक समय तक सुस्त रहने के बाद टाटा स्टील अचानक शेयर बाजार के सबसे आकर्षक शेयरों में शामिल हो गया है। अप्रैल में अब तक कंपनी के बाजार पूंजीकरण में करीब 27 फीसदी की वृद्धि हो चुकी है। सितंबर 2020 के बाद उसमें तिगुना वृद्धि दर्ज की गई है जबकि […]
जोमैटो में इन्फो एज का रिटर्न दमदार
दिल्ली की इंटरनेट सेवा कंपनी इन्फो एज ने 2010 में जोमैटो में महज 60 लाख रुपये का निवेश किया था। अब उसके इक्विटी निवेश पर 77 गुना रिटर्न मिल रहा है। फूड डिलिवरी फर्म जोमैटो की ओर से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए दायर मसौदा पत्र (ड्राफ्ट हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) के अनुसार, इन्फो एज के […]
मैरिको का शुद्ध मुनाफा 14 फीसदी बढ़ा
एफएमसीजी कंपनी मैरिको का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 14.07 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 227 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जिसे निचले आधार और विभिन्न उत्पादों में सुधार से सहारा मिला। इस अवधि में कंपनी का राजस्व 34.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,012 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि […]
