उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने की कवायद तेज
महामारी के दौर में ऑक्सीजन को लेकर मची मारामारी के बीच बड़ी संख्या में निजी क्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में उत्पादन इकाई लगाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। बीते एक सप्ताह में ही उत्तर प्रदेश में निजी क्षेत्र की ओर से ऑक्सीजन उत्पादन इकाई के लिए 54 प्रस्ताव मिले हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री […]
प्रियंका ने योगी को पत्र लिख जताई चिंता
उत्तर प्रदेश में दवा, ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड की मारामारी के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर महामारी के शहरों से निकल कर गांवों में फैलने पर चिंता जताई है। प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में लिखा है कि जिस तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं […]
दिल्ली: ऑक्सीजन संकट दूर करने को लगेंगे संयंत्र, टैंकर भी होंगे आयात
दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी की समस्या दूर हो सकती है। दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के साथ ही ऑक्सीजन टैंकर आयात करने का निर्णय लिया है। बैंकॉक से ऑक्सीजन टैंकर बुधवार से आने शुरू हो सकते हैं। इसके आने से ऑक्सीजन परिवहन में आने वाली […]
हैथवे शेयर बिक्री को मिले ज्यादा आवेदन
हैथवे केबल डेटाकॉम की शेयर बिक्री की पेशकश को ज्यादा आवेदन मिले, जिससे प्रवर्तक रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुआई वाली फर्मों को केबल ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता में अपनी हिस्सेदारी घटाने में मदद मिली, जो 25 फीसदी न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता के नियमों का अनुपालन करना चाहती हैं। 11.61 फीसदी हिस्सेदारी यानी 20.5 करोड़ शेयरों की पेशकश के […]
डिजिटल में तेजी से जोखिम आकलन चुनौतीपूर्ण
डिजिटल बैंकिंग में आ रही बड़ी तेजी ने निहित जोखिमों का आकलन चुनौतीपूर्ण बना दिया है। ‘महामारी-बाद, नए भारतीय बैंकिंग परिदृश्य’ विषय पर एसएएस की भागीदारी में बिजनेस स्टैंडर्ड की वेबिनार सीरीज में दूसरी पैनल परिचर्चा में मुख्य जोखिम अधिकारियों (सीआरओ) ने इस तरह का अनुमान जताया। इसमें जो संबंधित पहलू सामने आया, वह यह […]
भारत की पांच फर्मों को कोविड दवा के लाइसेंस
दवा फर्म एमएसडी ने ओरल एंटीवायरल दवा मोलनुपिराविर के लिए स्वैच्छिक लाइसेंसिंग करार का फैसला लिया है, जिसका अध्ययन कोविड-19 के इलाज में करने के लिए हो रहा है। एमएसडी ने यह फैसला भारत की पांच कंपनियों सन फार्मा, सिप्ला, डॉ. रेड्डीज, एमक्योर फार्मा और हेटेरो लैब्स के साथ लाइसेंंसिंग करार के लिए लिया है। […]
जेएसपीएल ने किया विनिवेश
जिंदल स्टील ऐंड पावर ने थर्मल पावर बिजनेस जेएसडीएल के प्रवर्तक समूह के स्वामित्व वाली कंपनी वल्र्डवन प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया। जेएसपीएल ने जिंदल पावर लिमिटेड की 96.42 फीसदी हिस्सेदारी का विनिवेश वल्र्डवन को किया है। उद्योग के सूत्रों ने कहा कि इस सौदे का अनुमानित आकार 12,000 करोड़ रुपये है, जिसमें 6,500 करोड़ […]
टाटा-मिस्त्री मामले में पुनर्विचार याचिका
एसपी समूह ने सर्वोच्च न्यायालय में दायर अपनी पुनर्विचार याचिका में कहा है कि टाटा बनाम मिस्त्री मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से उसके जैसे अल्पांश शेयरधारकों के अधिकारों का हनन हुआ है। कंपनी ने कहा है कि इस प्रकार की गलतियां कंपनी अधिनियम 2013 में स्थापित वैधानिक सुरक्षा उपायों के कार्यान्वयन पर व्यापक […]
स्मार्टफोन बाजार में सुधार को दूसरी लहर से लगेगा झटका
देश में स्मार्टफोन बाजार ने जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान सालाना आधार पर रिकॉर्ड 23 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। आगामी महीनों के दौरान लगातार सुधार की उम्मीद से वृद्धि को रफ्तार मिली। लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के कारण अप्रैल से जून तिमाही में बाजार की रफ्तार पिछली बार की तरह […]
डिस्कॉम के कर्ज पर नई ऋण योजना का असर मामूली
आत्मनिर्भर पैकेज के तहत सरकारी बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के लिए विशेष ऋण योजना को करीब एक साल हो चुका हैं, लेकिन बकाये के भुगतान के मामले में इसका असर बहुत मामूली रहा है। हालांकि मार्च 2020 से अब तक बिजली उत्पादन व पारेषण कंपनियों का डिस्कॉम पर बकाया 23 प्रतिशत कम हुआ है, लेकिन […]
