कोविड की बढ़ी मार मगर आईपीएल तैयार
देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, खिलाड़ी भी इसकी चपेट में आने से नहीं बच पाए हैं मगर सभी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसका आगाज इसी शुक्रवार को चेन्नई में होगा। हालांकि बुधवार को देश में कोरोनावायरस से संक्रमण के 1.26 लाख से अधिक […]
शोरूम के लिए जगह तलाश रही टेस्ला
अमेरिका की दिग्गज ई-वाहन कंपनी टेस्ला इंक भारत में शोरूम खोलने की योजना बना रही है। कंपनी भारत के तीन प्रमुख शहरों में इसके लिए जगह तलाश रही है। उसने देश में दस्तक देने से पहले लॉबीइंग और कारोबारी प्रयास के तहत कार्याधिकारी की नियुक्ति की है। मामले के जानकार सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। […]
मुंबई और ठाणे में वजूद के लिए जूझ रहे रेस्टोरेंट
मुंबई के सांताक्रूज पूर्व में कैंप रेस्टोरेंट की तरफ जाने वाला वाला मुख्य दरवाजा दोपहर 12 बजे बंद है। इसका दोपहर के भोजन के समय बंद होना असामान्य बात है और दरवाजा बंद होने से पैक करने के ऑर्डर लेना भी मुश्किल है। दरवाजे के पीछे से एक कर्मचारी अनिल सिंह ने कहा, ‘हमारे नंबर […]
सख्ती ने बढ़ाई उद्योगों की मुश्किल
कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए की जा रही सख्ती ने उद्योग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में रात्रि कर्फ्यू से औद्योगिक क्षेत्रों और बाजारों में माल की आवाजाही पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे कारखानों में उत्पादन घट सकता है। कारोबारियों में भी लॉकडाउन को लेकर भी घबराहट है […]
लॉकडाउन का बढ़ा खटका
देश भर में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने के साथ ही लॉकडाउन की आशंका आज तेज हो गई, जब मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कई जगह बेहद सख्त प्रतिबंध लगा दिए गए। मध्य प्रदेश में सभी शहरों में शुक्रवार शाम 6 बजे से 60 घंटे का लॉकडाउन करने का ऐलान किया […]
दिल्ली: प्रदूषण फैलाने वाले सीईटीपी पर जुर्माना
दिल्ली सरकार औद्योगिक क्षेत्रों में लगे कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) से प्रदूषण फैलने पर सख्त हो गई है। सरकार ने प्रदूषण फैलाने वाले इन सीईटीपी पर जुर्माना लगाया है। ये सीईटीपी तय मानकों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे यमुना प्रदूषित हो रही है। दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों में 212.3 एमएलडी की क्षमता […]
हम सेकंडरी बाजार में बॉन्ड खरीदारी की मात्रा पर ध्यान दे रहे हैं
मौद्रिक नीति समिति द्वारा नीतिगत दरों को चालू वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति में अपरिवर्तित बनाए रखने का निर्णय लिया गया है। इसके अलीावा, आरबीआई ने सेकंडरी बाजार के जी-सेक खरीद कार्यक्रम या जी-एसएपी 1.0 (जिसके तहत आरबीआई पहली तिमाही में 1 लाख करोड़ रुपये के लिए प्रतिबद्घ है) की घोषणा की है। इन […]
इस्पात फर्मों ने बढ़ाई कीमतें
इस्पात और लौह अयस्क की कीमतें एक बार फिर बढ़त की राह पर है। इस्पात कंपनियों ने अप्रैल से कीमतों में 5,000 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी की है, वहीं सरकारी स्वामित्व वाली लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने लम्प की कीमतें 500 रुपये प्रति टन बढ़ाई है। इस्पात उत्पादकों ने कहा कि हॉट रोल्ड कॉयल […]
एयर वर्क्स का विस्तार पर जोर
कराधान में नरमी और आत्मनिर्भरता पर सरकार के जोर से प्रेरित होकर भारत की सबसे बड़ी एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहाल) कंपनी एयर वक्र्स ने कहीं अधिक कारोबार हासिल करने और निवेशकों को आकर्षित करने की योजना बनाई है। एयर वर्क्स देश की सबसे बड़ी स्वतंत्र एमआरओ सेवा प्रदाता कंपनी है। एयर वर्क्स के चेयरमैन […]
यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुई ग्रो
टाइगर ग्लोबल के नेतृत्व वाले फंडिग राउंड में 8.3 करोड़ की पूंजी जुटाकर निवेश प्लेटफॉर्म ग्रो अब यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो गया है। यह फंडिंग राउंड 1 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर टाइगर ग्लोबल के नेतृत्व में किया गया। इस निवेश में मौजूदा निवेशकों – सिकोया इंडिया, रिबिट कैपिटल, वाईसी कंटीन्यूटी और प्रोपेल वेंचर […]
