आईएलऐंडएफएस ने पर्यावरण इकाई एवरस्टोन को बेची
आईएलऐंडएफएस ने आईएलऐंडएफएस एन्वॉयरमेंटल इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐंड सर्विसेज लिमिटेड (आईईआईएसएल) और उसकी सहायक की बिक्री एवरएन्वायरो रिसोर्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को कर दी है, जो ग्रीन ग्रोथ इक्विटी फंड (भारत का अग्रणी क्लाइमेंट फंड) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक है, जिसका प्रबंधन एवरस्टोन कैपिटल करती है। आईईआईएसएल के प्रवर्तक शेयरधारक केतौर पर आईएलऐंडएफएस के पास आईईआईएसएल […]
महिंद्रा का महिंद्रा एमएसटीसी रीसाइक्लिंग संग करार
महिंद्रा समूह ने महिंद्रा एमएसटीसी रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड (एमएमआरपीएल) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे कंपनी अपने ग्राहकों को वाहनों के स्क्रैपिंग के लिए एंड-टु-एंड समाधान उपलब्ध कराने में समर्थ होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि एमएमआरपीएल सीरो ब्रांड नाम के तहत पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग कारोबार में लगी हुई […]
ओयो की इकाई के खिलाफ एनसीएलटी में याचिका
नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने ओयो रूम्स की इकाई के खिलाफ याचिका स्वीकार कर ली है। ओयो रूम्स की मूल कंपनी ओरेवल स्टेज प्राइवेट लिमिटेड ने एनसीएलटी के आदेश को चुनौती दी है, जिसने उसकी इकाई ओयो होटल्स ऐंड होम्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू की है। एनसीएलटी ने ओयो होटल्स ऐंड […]
डिक्सन का भारती संग करार
इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा (ईएमएस) कंपनी डिक्सन ग्रुप ने दूरसंचार एवं नेटवर्किंग उत्पादों के विनिर्माण के लिए भारती एंटरप्राइजेज के साथ एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए आज एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। प्रस्तावित संयुक्त उद्यम में डिक्सन की हिस्सेदारी 74 फीसदी होगी जबकि शेष हिस्सेदारी भारती की होगी। यह संयुक्त उद्यम दूरसंचार […]
आरबीआई की नीति से रुपये पर पड़ी चोट
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति से अनायास परिणाम मिलने की संभावना से बुधवार को रुपया 1.52 फीसदी टूट गया जब केंद्रीय बैंक ने पहली तिमाही में द्वितीयक बाजार से 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदने की प्रतिबद्धता जताई और इसके बाद और भी खरीद हो सकती है। डॉलर के मुकाबले रुपया 74.56 पर […]
दैनिक जमा शेष में बढ़त से मदद
पेमेंट बैंक के प्रत्येक व्यक्तिगत ग्राहक के लिए प्रतिदिन अधिकतम बैलेंस दोगुना कर दो लाख रुपये किए जाने से एमएसएमई, छोटे व्यापारियों समेत ज्यादा ग्राहक आकर्षित होने तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलने की संभावना है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी मौद्रिक नीति के बयान (2021-22) में कहा कि अधिकतम बैलेंस की सीमा भुगतान […]
कोविड चूक के लिए हो सकता है एमएसएमई के प्री पैक का उपयोग
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा है कि ऐसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) जिन्हें कॉर्पोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया से छूट मिली हुई थी वे कोविड संबंधी चूक के लिए पहले से तैयार दिवालिया योजना का इस्तेमाल कर पाएंगे। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) द्वारा लाए गए अध्यादेश के माध्यम से शुरू हुई पहले […]
एमएसएमई के लिए समर्पित पीएलआई पर विचार
नीति आयोग छोटे उद्यमों के लिए समर्पित उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना पर आंतरिक रूप से काम कर रहा है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि इसका मकसद एमएसएमई को समर्थन देना और उन्हें क्षमता बढ़ाने में मदद करना है। आयोग इस पर विचार कर रहा है कि पीएलआई योजना दो हिस्सों में होनी चाहिए। […]
फिर से पेट्रोल की खुदरा बिक्री करने की तैयारी में एनआरएल
नुमालीगढ़ रिफाइनरी (एनआरएल) इस समय पेट्रोल पंपों के माध्यम से ईंधन के खुदरा कारोबार में फिर से कदम रखने का मूल्यांकन कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में हिस्सेदारी बेचने के फैसले के बाद इस पर विचार किया जा रहा है। हाल ही में एनआरएल में बीपीसीएल की हिस्सेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की […]
‘विवाद से विश्वास’ योजना से दूर बड़े मामले
सरकार भले ही विवाद से विश्वास के तहत लंबित प्रत्यक्ष कर विवाद के 30 प्रतिशत मामलों का समाधान करने में सफल रही है, लेकिन सिर्फ कर राशि के 10.07 मामलों का समाधान हो सका है। इससे पता चलता है कि बड़े कारोबारी इस योजना से दूर रहे हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में केंद्रीय प्रत्यक्ष […]
