दिवालिया होने के कगार पर कॉफी डे
कॉफी डे एंटरप्राइजेज (सीडीईएल) द्वारा मार्च तिमाही में कर्ज भुगतान में चूक करने की घोषणा के बाद भारतीय ऋणदाता ऋण समाधान के लिए कंपनी को राष्ट्रीय कंपनी विधि पंचाट (एनसीएलटी) में ले जाने पर विचार कर रहे हैं। मार्च 2021 तिमाही में स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना के अनुसार सीडीईएल पर कुल 280 करोड़ […]
दरें स्थिर, बॉन्ड बाजार को मदद
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज अपना उदार मौद्रिक रुख बरकरार रखते हुए रीपो दर में कोई बदलाव नहीं किया और द्वितीयक बाजार से खरीद के जरिये बॉन्ड बाजार की मदद करने का वायदा किया। पहली तिमाही में आरबीआई 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा। छह सदस्यों वाली मौद्रिक नीति समिति ने एकमत से […]
दिल्ली : मार्च में जीएसटी वसूली 20 फीसदी बढी
दिल्ली सरकार ने मार्च महीने में जीएसटी संग्रह में 20 फीसदी वृद्धि दर्ज की। वर्ष 2020—21 के दौरान पहली बार दिल्ली की जीएसटी वसूली में बढोतरी हुई है। मार्च में जीएसटी वसूली में तेज वृद्धि से पिछले वित्त वर्ष जीएसटी वसूली संशोधित अनुमान से अधिक रही। हालांकि दिल्ली सरकार द्वारा बजट में निर्धारित लक्ष्य और […]
मार्च तिमाही में मजबूत रहा फंडों का एयूएम
देसी म्युचुअल फंड उद्योग ने मार्च 2021 की तिमाही में अपनी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) में अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की है। मार्च 2021 की तिमाही में औसत प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां 19 फीसदी बढ़कर 32.1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो मार्च 2020 की तिमाही में 27.03 लाख करोड़ रुपये रही थी। इक्विटी में औसत एयूएम […]
ऐक्सिस की सहायक इकाइयां मैक्स लाइफ संग सौदे के करीब
निजी क्षेत्र के ऋणदाता ऐक्सिस बैंक और उसकी सहायक इकाइयों ऐक्सिस कैपिटल लिमिटेड तथा ऐक्सिस सिक्योरिटीज ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में हिस्सेदारी खरीदारी पूरी कर ली है और इस सौदे के बाद अब वह 12.99 प्रतिशत हिस्से के साथ जीवन बीमा कंपनी की सह-प्रवर्तक भी बन गई है। इस सौदे के साथ मैक्स लाइफ के […]
एलजी के हैंडसेट बाजार से हटने का होगा सीमित प्रभाव
मोबाइल हैंडसेट की घटती बिक्री से कई वर्षों तक जूझने के बाद कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं अप्लायंसेज कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अंतत: अपने हैंडसेट कारोबार को समेटने का निर्णय लिया है। हालांकि कंपनी की इस पहल से एलजी के उत्पादों को पसंद करने वाले लोगों को थोड़ा झटका जरूर लगेगा लेकिन भारत में कंपनी के […]
‘नीतिगत पहल से बढ़ा एफपीआई निवेश’
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 2020-21 में भारत में रिकॉर्ड निवेश किया। मार्च 2021 में समाप्त वित्त वर्ष में एफपीआई का कुल निवेश 2.74 लाख करोड़ रुपये (37 अरब डॉलर) रहा। इससे पहले वित्त वर्ष 2013 में एफपीआई ने रिकॉर्ड निवेश किया था और तब उनका कुल निवेश 1.4 लाख करोड़ रुपये (25.8 अरब डॉलर) […]
क्रेड यूनिकॉर्न की जमात में शामिल
फिनटेक स्टार्टअप क्रेड यूनिकॉर्न (1 अरब डॉलर के कुल कारोबार) की जमात में शामिल होने वाली सबसे बड़ी देसी कंपनी बन गई है। कंपनी ने डी शृंखला के निवेश दौर के तहत निवेशकों से 21.5 करोड़ डॉलर जुटाते हुए यह मुकाम हासिल किया है। इस निवेश दौर का नेतृत्व नए निवेशक फाल्कन एज कैपिटल और […]
टाटा की वितरण शृंखला का इस्तेमाल करेगा सोलफुल
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) द्वारा खरीदे गए ब्रेकफास्ट सीरीअल और स्नैकिंग ब्रांड सोलफुल ने अपने वितरण नेटवर्क में कम से कम तीन गुना तक का विस्तार करने की योजना बनाई है। यह जानकारी कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी प्रशांत परमेश्वरन ने दी है। टाटा कंज्यूमर सोलफुल प्राइवेट लिमिटेड की भारत में 12 […]
चेयरमैन व प्रबंध निदेशक का पद अलग करें फर्में
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भारतीय उद्योग जगत से अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) की जिम्मेदारियां अलग करने की दिशा में काम करने को कहा है। जहां इससे संबंधित अंतिम समय-सीमा एक साल दूर है, वहीं बाजार नियामक यह संकेत दे रहा है कि इस समय-सीमा में विस्तार नहीं किया जाएगा। सीआईआई कॉरपोरेट […]
