कॉरपोरेट बॉन्ड खरीद के लिए फंड बनाएगा सेबी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) म्युचुअल फंडों और कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में भाग लेने वाले अन्य संस्थागत निवेशकों को नकदी मुहैया कराने के लिए कॉरपोरेट डेट मार्केट डेवलपमेंट फंड (सीडीएमडीएफ) का गठन करेगा। सीतारमण ने कहा कि चूंकि वित्तीय क्षेत्र के बैंक-केंद्रित व्यवस्था से बाजार-उन्मुख व्यवस्था […]
एफएमसीजी की वृद्धि में होगा सुधार
भारत के करीब 4.3 लाख करोड़ रुपये के रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं (एफएमसीजी) के बाजार में इस कैलेंडर वर्ष के दौरान शेष एशियाई बाजारों के रुझानों के अनुरूप सुधार होने की उम्मीद है। बाजार अनुसंधान फर्म नीलसनआईक्यू ने आज यह अनुमान जाहिर किया। यह अनुमान बाजार अनुसंधान एजेंसी की ओर से चीन, भारत, कोरिया, […]
मकान बिक्री के उलट आंकड़े
दो संपत्ति परामर्श कंपनियों ने आज अपनी रिपोर्ट दी है जिसमें कैलेंडर वर्ष 2020 की मार्च तिमाही में भारत में मकानों की बिक्री को लेकर एक दूसरे से उलट आंकड़ा दिया गया है। एनारॉक प्रोपर्टी कंसल्टेंट्स ने कहा कि शीर्ष सात शहरों में मकानों की बिक्री में सालाना आधार पर 29 फीसदी की उछाल आई […]
कोयला नीलामी प्रक्रिया चलेगी लगातार
निजी कंपनियों के वाणिज्यिक खनन एवं बिक्री के लिए कोयला खदानों का आवंटन निरंतर चलने वाली नीलामी के जरिये होगा। केंद्र ने वाणिज्यिक कोयला नीलामी का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। नवंबर, 2020 में पहले चरण में 19 खदानों का आवंटन किया गया था। दूसरे चरण की शुरुआत के मौके पर केंद्रीय कोयला […]
वित्त मंत्रालय के अधीन आएगा डीपीई!
वित्त मंत्रालय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर बेहतर नियंत्रण के लिए सार्वजनिक उपक्रम विभाग (डीपीई) को अपने अधीन लेने के बारे में विचार कर रहा है। मंत्रालय अपनी महत्त्वाकांक्षी निजीकरण की योजना को अमलीजामा पहचाने की तैयारी कर रहा है। सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक आर्थिक मामलों के विभाग ने निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति […]
ई-कॉमर्स एफडीआई नीति बने स्थिर
केंद्र सरकार ने आज ई-कामर्स में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए एमेजॉन और फ्लिपकार्ट सहित करीब 16 कंपनियों के कार्याकारियों से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक इस वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवद्र्घन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव गुरुप्रसाद महापात्र और डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव मनमीत के […]
दूसरी लहर का वृद्धि पर नहीं असर: दास
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज कहा कि कोविड की दूसरी लहर से आर्थिक वृद्धि पर बहुत ज्यादा असर नहीं पडऩे के आसार हैं। उन्होंने आगामी वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आरबीआई के 10.5 फीसदी वृद्धि के पूर्वानुमान को बरकरार रखा। उनका आश्वासन इसलिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि कोविड के नए मामले […]
भारत का एमकैप 200 लाख करोड़ रुपये से नीचे
गुरुवार को भारत का बाजार पूंजीकरण 200 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया, जो इसने पहली बार 4 फरवरी को हासिल किया था। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन अभी 198.75 लाख करोड़ रुपये (2.73 लाख करोड़ डॉलर) है। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में इजाफा और कोविड के बढ़ते मामलों के चलते हुई […]
कोविड के बढ़ते मामलों के बीच बिकवाली जारी
भारतीय बाजारों में दूसरे दिन तेज गिरावट दर्ज हुई क्योंकि कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से निवेशकों की अवधारणा प्रभावित हुई और अर्थव्यवस्था के सुधार की रफ्तार को लेकर संदेह में इजाफा हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स 740 अंक यानी 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 48,440 अंक पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 224 अंक यानी […]
देसी बाजारों का खराब प्रदर्शन
देश में कोविड के बढ़ते मामले, जिंस की कीमतों मेंं बढ़ोतरी और बॉन्ड प्रतिफल में इजाफे ने बाजार की धारणा को कमजोर किया है। एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी-50 दुनिया भर में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अग्रणी सूचकाकों में शामिल है। 16 फरवरी को कारोबारी सत्र में 52 हफ्ते के उच्चस्तर 52,516.76 अंक को […]
