उच्च दाब वाली वृद्धि का दांव और हासिल
अमेरिका ने हाल ही में 1.9 लाख करोड़ डॉलर की अतिरिक्त राशि का राजकोषीय प्रोत्साहन पारित किया है। इस प्रकार महामारी से निपटने के लिए उसका कुल पैकेज 5 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गया। उसकी योजना हरित ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और शिक्षा को लेकर एक और पैकेज घोषित करने की है। बाइडन प्रशासन ने उन […]
पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार बंगाल में भाजपा के लिए मूल्यवान चेहरा
अशोक लाहिड़ी भारत के शुरुआती दौर के चुनावी विश्लेषकों में से एक हैं। उन्होंने कई चुनावों में हार-जीत की कई भविष्यवाणियां की हैं। लेकिन क्या यह पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार, लोक नीति विश्लेषक, अर्थशास्त्री और सांख्यिकीविद् रहे 70 वर्षीय लाहिड़ी की प. बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए काफी है? वह उत्तर […]
आईबीसी की वापसी
सरकार ने ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवालिया संहिता (आईबीसी) के निलंबन की अवधि बुधवार को समाप्त होने के बाद उसे न बढ़ाकर अच्छा किया है। इससे इस संहिता का सामान्य कामकाज शुरू हो सकेगा। कोविड-19 के चलते कारोबारी ऋणशोधन अक्षमता निस्तारण की प्रक्रिया को मार्च 2020 में छह महीने के लिए निलंबित किया गया था। बाद […]
कोविड लहर 100 दिन तक!
भारत में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर 15 फरवरी से ही देखी जा रही है और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि संक्रमण की दूसरी लहर का दौर अधिकतम 100 दिन तक बना रह सकता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमण के मामले में बढ़ोतरी की वजह से […]
एक दिन में 53,000 से अधिक मामले
भारत में महज दो दिनों में कोरोनावायरस संक्रमण के एक लाख से मामले आए हैं। बीते 24 घंटों में संक्रमण के 53,476 नए मामले आए जो इस साल अभी तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 1,17,87,534 पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने […]
टीका निर्यात पर मतभेद!
देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने टीका बनाने वाली कंपनियों सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक से घरेलू आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए टीके की मांग पूरा करने के लिए कहा था लेकिन टीके के लिए वैश्विक साझेदारी वाली संस्था गावी ने इस कदम की आलोचना की है। […]
स्टार्टअप सूचीबद्घता के नियमों में ढील
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नई पीढ़ी के स्टार्टअप के लिए अलग मंच इनोवेटर्स ग्रोथ प्लेटफॉर्म (आईजीपी) पर सूचीबद्घता एवं पात्रता के नियमों में आज ढील देने की घोषणा की। वर्तमान में कंपनी को आईजीपी पर सूचीबद्घ होने के लिए उसके संस्थागत निवेशकों को निर्गम-पूर्व पूंजी का 25 फीसदी कम से कम दो […]
खुलासा नियमों का बढ़ेगा दायरा
अगले वित्त वर्ष से कंपनियों को अपने बहीखातों में उन बातों का जिक्र करना पड़ सकता है जो अमूमन इसका हिस्सा नहीं होती हैं। कंपनी मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने कंपनी अधिनियम में नए संशोधन किए हैं जिनके बाद अब कंपनियों को आभासी मुद्राओं (क्रिप्टोकरेंसी) में कारोबार, कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) और कंपनी पंजीयक की […]
खाताबुक ने किया बिज एनालिस्ट का अधिग्रहण
वृद्धि के अगले चरण में छलांग लगाने के उद्देश्य से फिनटेक स्टार्टअप खाताबुक ने 1 करोड़ डॉलर के नकद एवं इक्विटी सौदे के तहत एसएएएस बिजनेस मैनेजमेंट ऐप बिज एनालिस्ट का अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण के साथ ही खाताबुक अपने 1 करोड़ से अधिक मासिक सक्रिय व्यापारियों के ग्राहक आधार को प्रीमियम मूल्यवद्र्धित सेवाओं […]
फ्लिपकार्ट पर बांग्ला और उडिय़ा में भी करें खरीदारी
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट का प्लेटफॉर्म अब बांग्ला और उडिय़ा भाषा को भी सपोर्ट करेगा। यह कदम कंपनी के उस नजरिये का हिस्सा है, जिसमें ऑनलाइन कारोबार को भारतीय भाषाओं के उपयोगकर्ताओं के लिए ज्यादा समावेशी और पहुंच में बनाया जाना है। फ्लिपकार्ट के ऐप में देश में व्यापक स्तर पर बोली जाने वाली इन दो […]
