शेयरों में एफपीआई का प्रवाह 36 अरब डॉलर पर
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयरों में निवेश चालू वित्त वर्ष में 10 मार्च तक 36 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार यह वित्त वर्ष 2012-13 से शेयरों में एफपीआई का सबसे ऊंचा निवेश है। वहीं दूसरी ओर शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) जनवरी के […]
सूचीबद्घता केे बाद से नए शेयरों की चमक हो रही है गायब
प्राइम डेटाबेस द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 6 महीनों के दौरान सूचीबद्घ हुई कंपनियों के शेयर अपने ऊंचे स्तरों से औसत 20 प्रतिशत गिरे हैं। तुलनात्मक तौर पर, निफ्टी और निफ्टी मिडकैप 100 दोनों, में अपने ऊंचे स्तरों से 5 प्रतिशत की कमजोरी आई है। इसलिए, अच्छे आईपीओ में […]
यूपीएल: चिंताएं घटने, बुनियादी आधार सुधरने से ताकत
पिछले साल नवंबर में भारी गिरावट के बाद भारत की सबसे बड़ी कृषि रसायन कंपनी के शेयर में बड़ा सुधार देखने को मिला। यूपीएल का शेयर नवंबर के शुरू से 56 प्रतिशत तक चढ़ चुका है। कंपनी द्वारा कॉरपोरेट प्रशासन और बहीखाते पर ऊंचे ऋण से संबंधित निवेशकों की चिंताओं को दूर करने की कोशिश […]
महिलाओं को आरक्षण का वादा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज घोषणा की कि यदि पश्चिम बंगाल में उसकी सरकार बनती है तो राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, पांच साल के भीतर प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार और मंत्रिमंडल की पहली बैठक में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू किया जाएगा। केंद्रीय […]
रुपे का अब क्रेडिट कार्ड के विस्तार पर ध्यान
देसी कार्ड भुगतान नेटवर्क रुपे ने कार्ड खंड में एक अच्छी खासी हिस्सेदारी पर कब्जा जमाया है जिसमें सरकार की वित्तीय समावेशन योजना का बड़ा योगदान है। केंद्र की जन धन योजना के तहत लोगों के खाते खोले गए और उन्हें रुपे डेबिट कार्ड जारी किए गए। रुपे की शुरुआत नौ वर्ष पहले हुई थी। […]
एनएचएआई ने नीति आयोग के आग्रह को ठुकराया
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नीति आयोग के इस आग्रह को खारिज कर दिया है कि उसे अपनी परिसंपत्तियों को बेचने के पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी करनी चाहिए क्योंकि प्राधिकरण यह फैसला निवेश प्रबंधक पर छोडऩा चाहता है। एनएचएआई ने उन परियोजनाओं की संख्या पर संदेह जताया था, जिन्हें वह बेच सकता है। इसके बाद […]
वीसीएफ आधारित नई भूमि अधिग्रहण नीति मंजूर
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुवार को वैल्यू कैपचर फाइनैंस (वीसीएफ) पर आधारित भूमि अधिग्रहण नीति को मंजूरी दे दी। वीसीएफ सार्वजनिक वित्त पोषण का एक प्रकार है, जो सार्वजनिक बुनियादी ढांचे द्वारा सृजित कुछ या पूरा मूल्य निजी भूस्वामियों के लिए वसूलता है। एनएचएआई द्वारा स्वीकृत नियमों में राज्य एवं एनएचएआई मिलकर वीसीएफ […]
बुक वैल्यू पर बैड बैंक में हस्तांतरित हो एनपीए
एक संसदीय समिति ने सिफारिश की है कि बैंकों के फंसे ऋणों को प्रस्तावित बैड बैंक में बुक वैल्यू पर हस्तांतरित किया जाना चाहिए क्योंकि ऐसे ऋणों के कर्जदाताओं की बैलेंस शीट में ज्यादा समय तक रहने से उनके मूल्य में और कमी आने के आसार हैं। वित्त पर संसद की स्थायी समिति ने कहा […]
क्रिप्टो एक्सचेंज के आईपी होंगे ब्लॉक!
केंद्र सरकार क्रिप्टो करेंसी में कारोबारी सेवाएं मुहैया करा रहीं कंपनियों या एक्सचेंजों के आईपी एड्रेस ब्लॉक करने के तरीकों के बारे में विचार कर रही है। एक विश्वसनीय सूत्र ने यह जानकारी दी है। यह कदम सभी निजी क्रिप्टो करेंसी पर रोक लगाने की मुहिम का हिस्सा है। सरकार ने दो महीने पहले कहा […]
कामयाबी की राह तलाशने में जुट गए हैं अंकित नागोरी
वर्ष 2009 में जब हर कोई बेंगलूरु में फ्लिपकार्ट के बारे में चर्चा कर रहा था, तब एक युवा आईआईटी स्नातक गुडग़ांव में अपने सोशल मीडिया मार्केटिंग प्लेटफॉर्म यूथपैड को बंद करने के मूड में था। दो वर्षों (2008-2010) तक अपना पहला उद्यम यूथपैड चलाने के बाद, अंकित नागोरी ने प्रतिभाओं की किल्लत, निवेशक नहीं […]
