स्क्रैपिंग के लिए प्रोत्साहन के साथ आएं वाहन निर्माता
बीएस बातचीत बहुप्रतीक्षित वाहन स्क्रैपिंग नीति के अनावरण के बाद, केंद्रीय सड़क सचिव गिरिधर अरमाने ने मेघा मनचंदा से बातचीत में बताया कि सरकार इस नीति को बनाने के लिए सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों के बीच जरूरी तालमेल बनाने में सहयोग करेगी। उन्होंने वाहन उद्योग से इस नीति का निर्बाध क्रिायन्वनय सुनिश्चित करने के लिए […]
एक्सेंचर का प्रदर्शन आईटी के लिए शुभ संकेत
अपनी दूसरी तिमाही के परिणाम में एक्सेंचर के अच्छे प्रदर्शन को इस संकेत के तौर पर देखा जा रहा है कि आईटी और कंसल्टिंग फर्म के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि यह जरूरी नहीं हो सकता है कि पूरे प्रौद्योगिकी सेवा क्षेत्र के लिए यह अच्छा वर्ष हो। […]
‘व्हाट्सऐप को नई निजता नीति लागू करने से रोका जाए’
दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष दायर एक जनहित याचिका का जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने कहा है कि व्हाट्सऐप को नई निजता नीति लागू करने से रोका जाना चाहिए। यह नई नीति अतीत में भारत तथा अन्य देशों में काफी विवादास्पद रह चुकी है। अपनी याचिका में केंद्र सरकार ने कहा कि ‘व्हाट्सऐप को […]
देसी ई-स्कूटर बाजार में दस्तक देगी श्याओमी!
अग्रणी मोबाइल कंपनी श्याओमी भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर और साइकल बाजार में दस्तक देने की संभावना तलाश रही है। कंपनी यह योजना ऐसे समय में बना रही है जब ओला इलेक्ट्रिक जैसी अन्य तकनीकी कंपनियां आईसीई आधारित दोपहिया बाजार में हलचल मचाने की घोषणा की है। अभी दोपहिया बाजार में बजाज ऑटो, टीवीएस और हीरो […]
एनआईएनएल विनिवेश में टाटा की रुचि!
टाटा स्टील, आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) और वेदांत के स्वामित्व वाली ईएसएल स्टील द्वारा नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) की विनिवेश प्रक्रिया में हिस्सा लिए जाने की संभावना है। एएम/एनएस इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी दिलीप ऊमेन ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हम हमेशा से वृद्घि के अवसरों पर ध्यान देते रहे […]
दिल्ली में 100 वर्षीय महिला ने टीका लगवाया
दिल्ली में रहने वाली 100 साल की महिला कमला दास ने कोविड-19 की पहली खुराक ली है। उनकी बेटी ने यह जानकारी दी। सिंध में पैदा हुईं दास पिछले साल सितंबर में 100 साल की हुई थीं जब कोरोनावायरस महामारी अपने चरम पर थी। दिवंगत मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) चंद एन दास की पत्नी कमला दास […]
65 पार को दोबारा संक्रमण का खतरा अधिक
कोरोनावायरस से संक्रमित रहे ज्यादातर लोग कम से कम छह महीने तक दोबारा इसकी चपेट में नहीं आते हैं, लेकिन 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग मरीजों के फिर से संक्रमित होने का कहीं अधिक खतरा है। ‘द लांसेट’ जर्नल के एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। डेनमार्क के स्टेटेंस सीरम […]
पॉलिसी धारकों को मिले टीका
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने सभी बीमा कंपनियों को अपने उन पॉलिसी धारकों को टीकाकरण सुविधा देने के लिए कहा है, जो कोविड-19 के खिलाफ पात्र वर्ग में आते हैं। विनियामक ने बीमा कंपनियों को प्रक्रिया के संबंध में पर्याप्त प्रचार उपलब्ध कराने और पॉलिसी धारकों के लिए खास इंतजाम करने के […]
स्टेलिस बायोफार्मा करेगी स्पूतनिक-वी टीके की 20 करोड़ खुराक तैयार
बेंगलूरु की स्टेलिस बायोफार्मा कोरोनावायरस के स्पूतनिक-वी टीके का उत्पादन और आपूर्ति करने के लिए रूस के सॉवरिन वेल्थ फंड – रशियन डाइरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) से साझेदारी करने वाली तीसरी भारतीय कंपनी बनकर स्वदेशी कंपनियों – ग्लैंड फार्मा और हेटरो की श्रेणी में आ गई है। आरडीआईएफ-स्टेलिस का यह समझौता, जिसमें करीब 20 करोड़ […]
कोरोना की दूसरी लहर से लडऩे को तैयार भारतीय कंपनियां
पिछले साल की गर्मियों में कोरोना महामारी के फैलने तथा उसकी वजह से लगाए गए लॉकडाउन के कारण कारोबार में खलल पडऩे के बाद से आभूषण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी तनिष्क अब अपनी बिक्री को एक बार फिर पटरी पर ले आई है। पहले के विपरीत अब तकनीकी पहलों को शामिल करते हुए कंपनी अब […]
