दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जुटाएगी 48,464 करोड़ रुपये
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए बनी विशेष उद्देश्य इकाई (एसपीवी) डीएमई डेलवपर्स लिमिटेड (डीएमईएल) कर्ज के माध्यम से 48,464 करोड़ रुपये जुटाएगी। एनएचएआई इसमें 5,385 करोड़ रुपये इक्विटी डालेगी जिससे कर्ज इक्विटी अनुपात 9:1 का रहेगा। एनएचएआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि परियोजना में डीएमईएल की भूमिका कर्ज […]
संप्रग ने एक परिवार के लिए करदाताओं के धन का निजीकरण किया: सीतारमण
बैंकों सहित सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के निजीकरण में कर्मचारियों के हितों की रक्षा का आश्वासन देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सररकार ने भ्रष्टाचार का राष्ट्रीयकरण और एक परिवार के लिए करदाताओं के धन का निजीकरण किया। इससे पहले राहुल गांधी ने हड़ताल कर रहे […]
रेलवे का कभी निजीकरण नहीं होगा : गोयल
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि रेलवे भारत की संपत्ति है और उसका कभी निजीकरण नहीं होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि यात्रियों को अच्छी सुविधाएं मिलें, रेलवे के जरिये अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले, ऐसे कार्यो के लिए निजी क्षेत्र का निवेश देशहित में होगा। लोकसभा में वर्ष 2021-22 के लिए […]
ई-स्कूटर से टक्कर देगी ओला
ओला इलेक्ट्रिक ने तमिलनाडु के कृष्णागिरि में 500 एकड़ भूमि पर 2022 तक दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर (ई-स्कूटर) विनिर्माण फैक्टरी लगाने की योजना बनाई है। इससे भारतीय दोपहिया कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी को जबरदस्त झटका लग सकता है। ई-स्कूटर में बैटरी बदलने का एक बड़ा फायदा होगा जिससे वाहन की लागत को कम […]
सीएसआर का 10 फीसदी हिस्सा कौशल विकास के लिए हो
बीएस बातचीत लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) के समूह चेयरमैन और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के भी चेयरमैन एएम नाइक का यह मानना है कि भारत को दुनिया की कौशल राजधानी बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन आसान नहीं होगा। लेकिन वह इन चुनौतियों से डरे हीं हैं। एक वीडियो कॉल में नाइक ने […]
स्पिक तुतुकुडी संयंत्र को मिलने लगा गैस
सदर्न पेट्रोकेमिकल्स इंडस्ट्रीज कॉरर्पोरेशन लिमिटेड (स्पिक) ने कहा है कि उसके तुतुकुडी संयंत्र को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की नई रामनाथपुरम- तुतुकुडी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के जरिये ओएनजीसी के संयंत्र से प्राकृतिक गैस की सीधी आपूर्ति शुरू हो गई है। रामनाथपुरम में ओएनजीसी के गैस क्षेत्र से प्राकृतिक गैस को कंपनी के तुतुकुडी संयंत्र में पहुंचाया […]
ई-कॉमर्स में पूंजी डंपिंग का आरोप
तेल से लेकर दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में कारोबार करने वाली प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने एक आंतरिक दस्तावेज में उद्योग संगठन एसोचैम से कहा है कि विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा छूट देने और कीमत के मोर्चे पर गलाकाट प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूंजी डंपिंग की जा रही है। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है […]
एसवीओजीएल पर पीएनबी को ठगने का आरोप
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शिव वानी ऑयल ऐंड गैस (एसवीओजीएल) और उसके प्रर्वतकों पदम सिंघी एवं प्रेम चिमनलाल सिंघी को पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के साथ 252.61 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में जांच शुरू की है। सीबीआई की एफआईआर के अनुसार, पीएनबी ने इन पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, विश्वास के उल्लंघन […]
सिएट की नजर छोटे शहरों पर
टायर बनाने वाली प्रमुख कंपनी सिएट टायर्स अगले दो वर्षों में अपने एकल खुदरा आउटलेट की संख्या दोगुनी करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि छोटे शहरों और कस्बों से निजी वाहनों की मांग में तेजी आ रही है और इसे भुनाने के लिए कंपनी उन ग्राहकों तक […]
टाटा कम्युनिकेशंस के ओएफएस की बिक्री पूरी
सरकार ने मंगलवार को टाटा कम्युनिकेशंस में अपनी हिस्सेदारी का विनिवेश कामयाबी के साथ पूरा कर लिया। ओएफएस के तहत करीब 4.6 करोड़ शेयरों की पेशकश की गई थी और निवेशकों ने 5.6 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई। स्टॉक एक्सचेंजों के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। ओएफएस का फ्लोर प्राइस 1,161 रुपये तय किया […]
