facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

स्पिक तुतुकुडी संयंत्र को मिलने लगा गैस

Last Updated- December 12, 2022 | 6:57 AM IST

सदर्न पेट्रोकेमिकल्स इंडस्ट्रीज कॉरर्पोरेशन लिमिटेड (स्पिक) ने कहा है कि उसके तुतुकुडी संयंत्र को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की नई रामनाथपुरम- तुतुकुडी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के जरिये ओएनजीसी के संयंत्र से प्राकृतिक गैस की सीधी आपूर्ति शुरू हो गई है। रामनाथपुरम में ओएनजीसी के गैस क्षेत्र से प्राकृतिक गैस को कंपनी के तुतुकुडी संयंत्र में पहुंचाया जाएगा।
स्पिक इस पाइपलाइन से लाभ उठाने वाले प्रमुख ग्राहकों में शामिल है। पहले चरण में इंडियन ऑयल की पाइपलाइन के जरिये ओएनजीसी के गैस कुओं से प्राकृतिक गैस को सीधे स्पिक के संयंत्र में फीडस्टॉक और ईंधन के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि दूसरे चरण में इंडियन ऑयल चेन्नई के समीप एनमोर के अपने एलएनजी संयंत्र से प्राकृतिक गैस की पूरक आपूर्ति भी करेगी।
स्पिक और एएम इंटरनैशनल के चेयरमैन अश्विन मुथैया ने कहा कि हमारे तुतुकुडी संयंत्र को पाइपलाइन के जरिये प्राकृतिक गैस की सीधी आपूर्ति की शुरुआत स्वच्छ एवं आधुनिक विनिर्माण की दिशा में उठाया गया हमारा एक महत्त्वपूर्ण कदम है। स्पिक के लिए प्राकृतिक गैस की कुल आवश्यकता 15 लाख घन मीटर प्रति दिन है। पहला चरण उसकी करीब 60 फीसदी आवश्यकता को पूरा करेगा जबकि दूसरे चरण में उसकी कुल आवश्यकता पूरी हो जाएगी।
मुथैया ने कहा कि प्राकृतिक गैस एक सस्ता कच्चा माल है और इसके लिए भंडारण की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे में सरकार पर सब्सिडी का बोझ भी कम होगा और स्पिक के लिए सतत लाभप्रदता सुनिश्चित होगी। इससे उत्पादन लागत में सालाना 70 से 95 करोड़ रुपये की बचत होगी। हाल में प्रधानमंत्री ने इस पाइपलाइन का उद्धाटन करते हुए कहा था कि इससे उर्वरक की अंतिम उत्पादन लागत में भी कमी आएगी। स्पिक भारत की अग्रणी कृषि पोषण एवं उर्वरक कंपनी है।

First Published - March 16, 2021 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट