बॉन्ड और जिंसों में तेजी से शेयर बाजारों पर नकेल!
बॉन्ड के प्रतिफल में काफी तेजी और जिंस की कीमतों में इजाफा इक्विटी बाजार को परेशान कर रहा है। ऐसे में ज्यादातर विश्लेषकों का अनुमान है कि यहां से इक्विटी बाजारों की बढ़त सीमित रहेगी। शुक्रवार को एशियाई शेयरों ने काफी निचले स्तर पर कारोबार किया क्योंकि वॉल स्ट्रीट के मुख्य सूचकांक टूट गए थे […]
कीमत बढ़ाकर जिंस में तेजी से निपट रहीं कंपनियां
पिछले एक महीने के दौरान कंज्यूमर ड्यूरेबल्स विनिर्माताओं ने इनपुट लागत के दबाव से निपटने के लिए उत्पादों की कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की है। दो दौर के तहत मूल्य वृद्धि 5 से 6 फीसदी के दायरे में पहले ही हो चुकी है। कंपनियों का कहना है कि यदि महंगाई का दबाव बरकरार रहा तो […]
‘हम जल्द ही हर दिन 20,000 लोगों को कोविड टीका लगाएंगे’
बीएस बातचीत पिछले साल कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स का अधिग्रहण करने वाली कंपनी मणिपाल हॉस्पिटल्स अब विलय-अधिग्रहण एवं आंतरिक स्रोतों के जरिये विस्तार पर ध्यान दे रही है। मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी दिलीप होसे ने समरीन अहमद से बातचीत में कहा कि अस्पताल शृंखला कोविड टीकाकरण अभियान के अगले चरण की […]
उबर और एमेजॉन पे के बीच करार
राइड हेलिंग फर्म उबर और प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन की डिजिटल भुगतान इकाई एमेजॉन पे ने ड्राइवरों और सवारियों की सुरक्षा को बेहतर करने के लिए 40,000 उबर ऑटो (ऑटो रिक्शा) में प्लास्टिक स्क्रीन स्थापित करने के लिए साझेदारी की है। ऐसा देश के सात शहरों में किया जाएगा। इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु, […]
आईटी उत्पादों के लिए पीएलआई योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया
सरकार की ओर से बुधवार को घोषित उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना पर शुरुआती प्रतिक्रियाएं सकारात्मक रही हैं। लैपटॉप, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल फोन बनाने वाली वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने इस योजना में भाग लेने के लिए रुचि दिखाई है। इस योजना का उद्देश्य इन वस्तुओं के स्थानीय विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देना […]
नेस्ले का ग्रामीण बाजार पर जोर
देश की सबसे बड़ी फूड कंपनी नेस्ले इंडिया ग्रामीण बाजार में आक्रामक तरीके से अपना नेटवर्क बढ़ा रही है। शहरी बाजार में वृद्धि की रफ्तार सुस्त पडऩे के मद्देनजर कंपनी ने ग्रामीण बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है। नेस्ले को आमतौर पर शहरी बाजार पर केंद्रित कारोबारी मॉडल के लिए जाना […]
देश में शिथिल मौद्रिक नीति और सही-गलत का निर्णय
जिस व्यक्ति को मामले में केवल अपना पक्ष मालूम होता है, वास्तव मेंं वह उसके बारे मेंं काफी कम जानकारी रखता है-जॉन स्टुअर्ट मिल (1860) बीते एक वर्ष के दौरान कम ब्याज दर वाली आर्थिक नीति (शिथिल मौद्रिक नीति) पर जोर देने वाले आर्थिक सलाहकारों का यह कहना एकदम उचित है कि गरीबों के हाथ […]
बड़े सुधारों के अगले चरण में हो मजबूत कर सिद्धांतों की बहाली
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर काफी हो-हल्ला हो रहा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तो इस विषय पर प्रधानमंत्री को एक पत्र भी लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने इसे एक किस्म की जबरन वसूली करार दिया है। परंतु इतिहास और अर्थशास्त्र को लेकर उनकी समझ बल्कि कहें तो आर्थिक […]
महत्त्वपूर्ण बदलाव
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के मुताबिक उनके देश ने गरीबी का पूरी तरह खात्मा कर दिया है। इस बयान को चाहे जैसे देखा जाए लेकिन यह बहुत महत्त्वपूर्ण है। दुनिया के सबसे गरीब समाजों में से एक रहा और भारत के साथ दुनिया के अधिकांश गरीबों वाला चीन अब प्रति व्यक्ति आय के ऐसे […]
राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग की दिख रही सुस्त रफ्तार
इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर अव्यवस्था की सी स्थिति है क्योंकि सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य किए जाने से यात्रियों को दिक्कतें आ रही हैं। सड़कों पर अबाधित आवाजाही के लिए कुछ को नकदी भुगतान में जूझना पड़ रहा है, जबकि अन्य को भारी जुर्माना चुकाना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को मुंबई […]
