जनवरी में ट्रैक्टर बिक्री 48 फीसदी तक बढ़ी
ट्रैक्टरों की बिक्री जनवरी 2021 मेंं तकरीबन 48 प्रतिशत बढ़कर 87,579 इकाई हो गई जिसमें 9,234 इकाइयों का निर्यात भी शामिल है, जबकि जनवरी 2020 में 59,367 इकाइयों की बिक्री हुई थी। महीना दर महीना बिक्री में भी दो महीने की गिरावट के बाद इजाफा हुआ है। रबी के रकबे में विस्तार, जलाशय स्तर बढऩे […]
कोल इंडिया का शुद्ध लाभ 21 फीसदी घटा
सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड का शुद्ध लाभ दिसंबर 2020 में समाप्त तिमाही के दौरान 21.4 फीसदी घटकर 3,084.10 करोड़ रुपये रह गया। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 32.3 फीसदी घटकर 8,113 करोड़ रुपये रह गया। तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 2 फीसदी […]
एमसीएफ में माल्या की हिस्सेदारी बेची बैंकों ने
यूबी समूह के प्रमुख से बकाया वसूली के प्रयासों के तहत भारतीय ऋणदाताओं ने मंगलोर केमिकल्स ऐंड फर्टिलाइजर्स (एमसीएफ) में विजय माल्या द्वारा नियंत्रित 12 प्रतिशत की संपूर्ण हिस्सेदारी बेच दी है। इन शेयरों को शेयर बाजारों में बेच दिया गया था और इस आय का उपयोग बैंक बकायों को चुकता करने में किया जाएगा। […]
आर्सेलरमित्तल की कमान आदित्य को
आदित्य मित्तल आर्सेलरमित्तल के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) के रूप में अपने पिता लक्ष्मी मित्तल का स्थान संभालेंगे। इस इस्पात विनिर्माता कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इससे पहले 45 वर्षीय आदित्य मित्तल आर्सेलरमित्तल यूरोप के अध्यक्ष, मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) थे। वर्ष 1976 में कंपनी की स्थापना करने वाले उनके […]
किसानों का मुनाफा सुनिश्चित करने के लिए गन्ना मूल्य स्थिरीकरण कोष पर काम
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ने का बकाया राजनीतिक रूप से संवेदनशील मसला बना हुआ है, ऐसे में नीति आयोग के साथ मिलकर केंद्र सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण कोष बनाने की व्यवस्था पर काम करना शुरू कर दिया है। यह कोष कम मूल्य की स्थिति में गन्ना उत्पाादकों को मुआवजे की भरपाई करने में काम आएगा। […]
जून तक पूरी होगी बीपीसीएल की बिक्री
निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडे ने कहा कि सरकार अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बीपीसीएल के निजीकरण को पूरा करने का लक्ष्य बना रही है। उन्होंने कहा कि बिक्री के लिए बहुत तेजी से कार्य चल रहा है और कई स्तरों को पार कर चुका है। […]
सरकार ने 4.12 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध नकद खर्च के लिए मांगी संसद से मंजूरी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद से 4.12 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त नकदी के लिए मंजूरी की मांग की। यह चालू वित्त वर्ष में अनुदान के लिए सबसे बड़ी द्वितीयक पूरक मांग है। यह कुल सकल अतिरिक्त वर्ष का हिस्सा है, जो मंत्रालयों के उपयोग न हो सके 2.15 लाख करोड़ रुपये की बचत […]
आर्थिक रिकवरी से घटेगा सरकारी बैंकों की चूक का जोखिम : मूडीज
वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने आज कहा कि भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) की संपत्ति की गुणवत्ता में संभवत: कोविड-19 की वजह से तेज गिरावट नहीं आएगी और इन्हें अगले वित्त वर्ष में संभावित आर्थिक रिकवरी से मदद मिलेगी। बहरहाल बैंकों को पूंजी की कमी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि कर्ज की ज्यादा […]
बिजली सुधार का राज्यों पर भार
केंद्रीय बजट 2021 में बिजली वितरण कंपनियों के लिए घोषित 3 लाख करोड़ रुपये की सुधार योजना में राज्यों को अपनी कार्ययोजना बनाने का भार सौंपा गया है और उसी के मुताबिक उन्हें धन जारी किया जाएगा। 2014 में भाजपा द्वारा पेश बिजली सुधार योजना उदय सहित पहले की योजनाओं के विपरीत इस योजना में […]
बजट पर इक्विटी निवेशकों और परिवारों की धारणा में बड़ा अंतर
देश में केंद्रीय बजट पेश करने को लेकर काफी चर्चा और हो-हल्ला होता है। ऐसा लगता है कि बाजारों और परिवारों को सरकार के लीक से हटकर बजट देने की अत्यधिक उम्मीद होती हैं। वित्तीय बाजार के निवेशक अपनी संपत्ति पर बजट के असर को लेकर दांव लगाते हैं और परिवारों को बड़ी उत्सुकता से […]
