ब्याज चुकाने में जाएगा आधा कर राजस्व
केंद्र सरकार की राजकोषीय संभावनाएं सिकुड़ रही हैं क्योंकि इस वित्त वर्ष और अगले वितत्त वर्ष के दौरान सार्वजनिक ऋण पर ब्याज चुकाने में सरकार के कर राजस्व का आधे से ज्यादा खर्च हो जाएगा। वित्त वर्ष 22 में केंद्र सरकार के कर राजस्व का 52.4 प्रतिशत ब्याज चुकाने पर खर्च हो जाएगा, जो 18 […]
घर के गहने बेचने का विपक्ष का आरोप कमजोर : सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में निजीकरण पर जोर दिए जाने को लेकर विपक्ष के परिवार के गहने बेचने के आरोप को रविवार को कमजोर करार दिया। उन्होंने कहा कि पहले की सभी सरकारों ने विनिवेश किया है। उन्होंने कारोबारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए यहां कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने […]
क्या राजकोषीय विस्तार वाले बजट से बढ़ेगी महंगाई? विशेषज्ञ एकमत नहीं
राजकोषीय विस्तार करने वाले 2021-22 के बजट से महंगाई दर बढ़ेगी या नहीं, इस पर विशेषज्ञों व अर्थशास्त्रियों की अलग-अलग राय है। सरकार को भरोसा है कि ऐसा नहीं होगा, वहीं विशेषज्ञों की राय इस मसले पर एक दूसरे से अलग है। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन का मानना है कि इस […]
आखिर बॉन्ड बाजार को गुस्सा क्यों आता है?
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन बॉन्ड बाजार को अपने निर्णय से प्रभावित नहीं कर पाई। विभिन्न परिपक्वता वाली सरकारी बॉन्ड की कीमतें लुढ़क गईं और प्रतिफल उछलने लगे। यह सिलसिला तब तक जारी रहा जब तक आरबीआई ने 5 और 10 वर्षों […]
हारी हुई जंग में उलझी सरकार
कृषि सुधार कानूनों को लेकर जारी प्रदर्शन तीसरे महीने में दाखिल हो चुके हैं। हम यहां पर छह प्रमुख तथ्य सूचीबद्ध कर सकते हैं: 1. कृषि कानून किसानों और भारत दोनों के लिए काफी हद तक अच्छे हैं। तमाम मौकों पर अधिकांश राजनीतिक दल एवं नेता इन बदलावों की बात करते रहे हैं। हालांकि आपमें […]
संतुलन साधने की कठिन कवायद
महामारी से चरमराई अर्थव्यवस्था को जब सहारा देने की बात आई तो ज्यादातर बोझ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ही उठाया। उसने नीतिगत दरों में कटौती की, जिससे प्रणाली में तरलता की बाढ़ आ गई और वित्तीय स्थितियां सुधारने में खासी मदद मिल गई। लेकिन यह सब बीते कल की बात है। अब अर्थव्यवस्था पटरी […]
संक्रमण मामले घटे तो कॉरपोरेट दौरे बढ़े
कोरोनावायरस संक्रमण की दर में कमी आने की वजह से कंपनियों के काम के सिलसिले में लोगों ने यात्राएं करनी शुरू कर दी हैं। कॉरपोरेट जगत की ओर से बुकिंग की तादाद बढऩे से यात्रा क्षेत्र में अच्छी-खासी मांग दिख रही है और मौजूदा तिमाही में बुकिंग, कोविड से पहले के स्तर के करीब 80 […]
भारतीय चाय को बदनाम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिश रची गई: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय चाय को ‘बदनाम’ करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय साजिश रची गई है। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के सिलसिले में एक पखवाड़े में राज्य का दूसरा दौरा कर रहे प्रधानमंत्री ने कहा कि हर राज्य में स्थानीय भाषा में शिक्षा मुहैया कराने वाला कम से […]
बचाव के लिए उतरी सेना
उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को अचानक आई विकराल बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेकर लौटे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में रविवार शाम संवाददाताओं को बताया कि अभी तक आपदा में सात व्यक्तियों के शव बरामद हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, राष्ट्रीय […]
एंबेसी इंडस्ट्रियल पार्क खरीदेगी ब्लैकस्टोन
अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन एंबेसी इंडस्ट्रियल पाक्र्स को खरीदने की कोशिश में है। एंबेसी इंडस्ट्रियल पाक्र्स वेयरहाउस क्षेत्र का साझा उपक्रम है, जिसमें एक अन्य प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिनकस और बेंगलूरु की रियल एस्टेट कंपनी एंबेसी गु्रप की हिस्सेदारी है। सूत्रों ने बताया कि बातचीत अंतिम चरण में है और मार्च तक […]
