पुराने वाहनों को हटाने के लिये स्वैच्छिक वाहन कबाड़ नीति
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुराने तथा प्रदूषण फैला रहे वाहनों को हटाने के लिये बहुप्रतीक्षित स्वैच्छिक वााहन कबाड़ नीति की सोमवार को घोषणा की। सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि निजी वाहनों को 20 साल होने पर तथा वाणिज्यिक वाहनों को 15 साल होने पर फिटनेस जांच करानी होगी। उन्होंने […]
2021-22 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 2.24 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय का प्रस्ताव
सरकार ने 2021-22 के लिए स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र के लिहाज से सोमवार को 2,23,846 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय का प्रस्ताव रखा। इसमें मौजूदा वित्त वर्ष के 94,452 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय की तुलना में 137 प्रतिशत का इजाफा प्रस्तावित है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में अगले वित्त […]
पूंजीगत व्यय 34.5 प्रतिशत बढ़ाकर 5.54 लाख करोड़ रुपये
सरकार ने देश में बुनियादी अवसंरचना के सृजन के जरिये आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये वित्त वर्ष 2021-22 में पूंजीगत व्यय को 34.5 प्रतिशत बढ़ाकर 5.5 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है। चालू वित्त वर्ष के लिये पूंजीगत व्यय को 4.12 लाख करोड़ रुपये के बजट अनुमान से बढ़ाकर 4.39 लाख […]
कर्ज से आएगा 36 प्रतिशत, ब्याज भरने में जाएगा 20 प्रतिशत
सरकार अगले वित्त वर्ष के लिए पेश बजट के तहत सर्वाधिक 36 प्रतिशत धन कर्ज और अन्य देयताओं के माध्यम से जुटाएगी, जबकि सर्वाधिक 20 प्रतिशत खर्च ब्याज भरने में होगा। सोमवार को पेश बजट दस्तावेज में इसकी जानकारी दी गई। केंद्रीय बजट 2021-22 के सार में बताया गया कि सरकार को होने वाली प्राप्तियों […]
आम बजट 2021-22 की खास बातें
आम बजट 2021-22 ► सरकार ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 27.1 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की ► आत्मनिर्भर भारत पैकेज ने संरचनात्मक सुधारों की गति को तेज किया ► भारत के पास कोविड-19 महामारी के दो टीके हैं, दो और टीके जल्दी ही आएंगे ► अब तक केवल […]
भतीजे के लिए काम कर रहीं ममता : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह राज्य में अपने भतीजे के कल्याण के लिए काम कर रही हैं और विधानसभा चुनाव आने तक उनके पाले में कोई नहीं रहेगा। शाह ने आरोप लगाया कि ‘मां, माटी और मानुष’ के […]
लाल किले पर तिरंगे के अपमान से दुखी
तीन कृषि कानूनों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री ने आकाशवाणी के अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में यह भी कहा कि केंद्र सरकार खेती को आधुनिक बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है और इस दिशा में उसके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। […]
देनी होगी सीएसआर की संपत्ति
हाल में अधिसूचित कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) नियमों के मुताबिक अब कंपनियों को सीएसआर धन के माध्यम से जुटाई गई किसी पूंजीगत संपत्ति को परियोजना के लाभार्थियों, चैरिटेबल कंपनी या लोक प्राधिकारी को हस्तांतरित करना होगा। अगर इस तरह का पूंजीगत व्यय सीएसआर व्यय के रूप में पहले किया गया है तो ऐसी संपत्तियों को […]
बिजली की मांग सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंची
बिजली की मांग शनिवार को 189.64 गीगावॉट के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। बिजली सचिव एसएन सहाय ने यह जानकारी दी। सहाय ने ट्वीट किया, बिजली की मांग बढ़ रही है। 30 जनवरी को 10.39 बजे यह 1,89,644 मेगावॉट (189.64 गीगावॉट) पर पहुंच गई, जो इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है। इससे पहले 28 जनवरी को […]
एन्युटी दरों को महंगाई से जोडऩे के लिए आएगा सूचकांक
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) एन्युटी दरों को सरकारी प्रतिभूतियों या महंगाई दर से जोडऩे वाले सूचकांक की संभावना तलाश रहा है ताकि उससे उपभोक्ताओं के जीवन स्तर का पता चल सके। एन्युटी उत्पाद सामान्य तौर पर कम रिटर्न देने वाले नियत दरों से हटकर फ्लोटिंग दरों की तरफ जा सकते हैं। आईआरडीएआई […]
