facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

भतीजे के लिए काम कर रहीं ममता : शाह

Last Updated- December 12, 2022 | 8:57 AM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह राज्य में अपने भतीजे के कल्याण के लिए काम कर रही हैं और विधानसभा चुनाव आने तक उनके पाले में कोई नहीं रहेगा।  शाह ने आरोप लगाया कि ‘मां, माटी और मानुष’ के नारे लगाने वाली तृणमूल कांग्रेस वास्तव में जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण में डूबी हुई है। शाह ने कहा कि ममता के शासनकाल में बंगाल में स्थिति वाम शासन से भी बदतर है। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार का एजेंडा भतीजे को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाना है।
उन्होंने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने का भरोसा जताते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने की बात कही। शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं स्पष्ट कर दूं कि चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में आएगी। एक ओर मोदी सरकार जन कल्याण के लिए काम कर रही है तो दूसरी ओर ममता बनर्जी की सरकार बंगाल में भतीजा कल्याण के लिए काम कर रही है।’ उन्होंने तृणमूल के और नेताओं के पार्टी छोडऩे का संकेत देते हुए कहा, ‘ममता बंगाल के लोगों की आकाँक्षाओं पर खरा उतरने में विफल रही हैं। उन्हें सोचना चाहिए कि तृणमूल के कई नेता भाजपा में शामिल क्यों हो रहे हैं। उन्होंने राज्य की जनता का भरोसा खो दिया है। चुनाव तक वह अकेली रह जाएंगी। उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए।’  
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले की डुमुरजुला एक रैली रविवार को कहा कि महामारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 80 करोड़ लोगों को आठ महीने तक पांच किलोग्राम चावल और एक किलोग्राम दाल देने की व्यवस्था की लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान इसे लूट लिया।   

First Published - January 31, 2021 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट