मिस्त्री के खिलाफ टिप्पणी वापस
आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) ने टाटा टस्टों के संबंध में सूचना तक पहुंच को लेकर पूर्व टाटा संस चेयरमैन साइरस मिस्त्री के खिलाफ की गईं खास टिप्पणियों को वापस ले लिया है। न्यायाधिकरण ने स्पष्टï किया है कि वह अनजाने में यह जिक्र करने में विफल रहा था कि मिस्त्री द्वारा पेश सूचना आयकर नोटिस […]
दोगुनी तेजी वाले शेयरों की संख्या 6 गुना बढ़ी
भले ही 2020 भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए घटनाकम वाला वर्ष रहा और धारणा अत्यधिक उत्साह और उम्मीद के बीच केंद्रित रही, लेकिन ऐसे शेयरों की संख्या 6 गुना ज्यादा रही जिनमें 2019 के मुकाबले दोगुना तेजी दर्ज की गई। वर्ष 2019 में ऐसे महज 4 और 2018 में 9 शेयरों की तुलना में 2020 […]
कमजोर प्रतिफल के बीच बॉन्ड में सबसे अच्छी तेजी
साल 2020 में गहरी निराशा के बीच एक समूह में सकारात्मक हलचल देखने को मिली और वह है भारत के बॉन्ड ट्रेडर। यह समूह आसानी से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकता था जब महामारी से परेशानी झेल रही सरकार ने 2020-21 के लिए कुल 12 लाख करोड़ रुपये की उधारी का अनुमान जताया। राज्यों ने […]
साल 2021 में 10 मॉडल उतारेगी मर्सिडीज बेंज
लक्जरी कार निर्माता मर्सिडीज बेंज की योजना साल 2021 में 10 मॉडल उतारने की है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह नई पेशकश के मामले में सबसे अच्छे वर्षों में से एक होगा। कंपनी ने कहा कि तीसरी तिमाही में बिक्री कोविड-पूर्व स्तर पर आ गई। जनवरी से सितंबर 2020 के दौरान […]
नए मार्जिन मानक: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया एफऐंडओ कारोबार
एक्सचेंजों पर कुल डेरिवेटिव कारोबार इस महीने उतार-चढ़ाव में तेजी और संस्थागत निवेशकों की अच्छी भागीदारी (खासकर वैश्विक निवेशको से) के बीच रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। एक्सचेंज के डेटा से पता चला है कि दिसंबर के लिए एफऐंडओ (वायदा एवं विकल्प) सेगमेंट में दैनिक औसत कारोबार 31.44 लाख करोड़ रुपये पर दर्ज किया गया, […]
निपटान योजना पर सुस्त प्रतिक्रिया
गैर-नकदी शेयर ऑप्शन में कथित तौर पर छेड़छाड़ में शामिल इकाइयों के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की एकमुश्त निपटान योजना गुरुवार को समाप्त हो गई। इस योजना को धीमी प्रतिक्रिया मिली। सूत्रों के अनुसार, करीब 250 कंपनियों ने इस अवसर का लाभ उठाया है और उन्होंने महज 10-12 करोड़ रुपये जुटाए थे। […]
भदोही में खुला बड़ा कालीन बाजार
दुनिया भर में मशहूर उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी भदोही में देश का सबसे बड़ा कालीन बाजार खुल गया है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही में तैयार कार्पेट मार्ट का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने 192 करोड़ रुपये की 10 अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और 5 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। भदोही में 7000 […]
मालवाहक जहाजों को हरी झंडी मिलने में देरी
अस्थाई राहत के बाद आयातकों को अब समुद्री मालवाहक जहाजों को मंजूरी मिलने में देरी के संकट से जूझना पड़ रहा है। समुद्री कार्गो में 55 प्रतिशत को सीमा शुल्क विभाग से मंजूरी मिलने में 3 दिन से ज्यादा वक्त लग रहा है। विदेश से आने वाली सिर्फ एक तिहाई खेप को ही दो दिन […]
2020 में रुपया कमजोर हुआ, बॉन्ड प्रतिफल मजबूत
भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपया और बॉन्ड के लिए विपरीत रणनीति अपनाई जिसके कारण एक ओर जहां बॉन्ड मजबूती पर बंद हुआ वहीं रुपया कमजोर हुआ है। 2020 में रुपया 73.1 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो 31 दिसंबर 2019 को 71.4 पर बंद हुआ था। इस कैलेंडर वर्ष में रुपया 2.3 फीसदी कमजोर हुआ […]
किसानों की मुट्ठी में कैद खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता
कृषि सुधारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों में 35 साल से अनाज उगा रहे किसान सिंगारा सिंह भी शामिल हैं, जिनमें खाद्य तेल आयात के 10 अरब डॉलर के भारी भरकम बिल को घटाने में मदद करने की क्षमता है। लेकिन 55 साल से सिंह का कहना है कि वे पंजाब स्थित अपनी […]
