‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण की गवाह बनेगी नई संसद: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नए संसद भवन का शिलान्यास किया और इस अवसर को ऐतिहासिक और भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने कहा कि नया भवन आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का गवाह बनेगा और 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाएं पूरी करेगा। नए संसद भवन के भूमि पूजन […]
फेसबुक पर ताकत के बेजा इस्तेमाल को लेकर मुकदमा
सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेसबुक मुश्किलों में घिर गई है। अमेरिका की सरकार और 48 राज्यों ने फेसबुक के खिलाफ बाजार में एकाधिकार स्थापित करने और छोटे प्रतिस्पद्र्धियों को कुचलने का आरोप लगाया है और इसके खिलाफ मुकदमे दायर कर दिए हैं। संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) और 48 राज्यों के महाधिवक्ताओं ने […]
यूपीएल का शेयर 11 फीसदी लुढ़का
रसायन कंपनी यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमिटेड (यूपीएल) लिमिटेड के शेयर आज 11 फीसदी लुढ़क गए। इसकी वजह वे खबरें हैं, जिनमें कहा गया है कि एक मुखबिर ने कंपनी में प्रशासनिक खामियों और उसके प्रवर्तकों के कंपनी से अवैध रूप से पैसा निकालने की सूचना दी है। हालांकि श्रॉफ परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा […]
जेनोवा का टीका 2 से 8 डिग्री पर सुरक्षित
पुणे की जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स के कोविड-19 टीका उम्मीदवार एचजीसीओ19 को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भंडारित किया जा सकता है, जबकि फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना के टीकों को शून्य से कम तापमान पर भंडारित करने की जरूरत होती है। गौरतलब है कि एचजीसीओ19 भारत का पहला एमआरएनए प्लेटफॉर्म आधारित टीका है। कंपनी को अपने […]
इस्पात क्षेत्र की घटेगी क्षमता उपयोगिता
मिश्रधातु के उत्पादन में सुस्ती के बावजूद द्वितीय इस्पात इकाइयों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण घरेलू इस्पात उद्योग की क्षमता उपयोगिता में नरमी बरकरार है। दीर्घावधि में इस्पात का मांग परिदृश्य सकारात्मक दिखने के बावजूद क्षमता उपयोगिता में तेजी नहीं दिख रही है। घरेलू इस्पात उद्योग में क्षमता उपयोगिता का स्तर वित्त वर्ष […]
टाटा स्टील: दमदार आय से बदला परिदृश्य
एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने टाटा स्टील के लिए परिदृश्य को संशोधित करते हुए ‘स्थिर’ कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने यह बदलाव इस उम्मीद में की है कि अगले 18 महीनों के दौरान कंपनी की आय बेहतर होगी। आय में सुधार होने से कंपनी की प्रमुख वित्तीय पैमाने में भी सुधार होगा जो मौजूदा रेटिंग […]
महामारी से बैंकों को लगा तगड़ा झटका
वैश्विक कंसल्टेंसी फर्म मैकिंजी ने अनुमान व्यक्त किया है कि कोविड-19 महामारी की वजह से भारत में बैंकों को वर्ष 2024 तक करीब 12 लाख करोड़ रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जहां राजस्व नुकसान 5.5 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है, वहीं ऋण नुकसान प्रावधान का आंकड़ा 6.7 लाख करोड़ […]
एचडीएफसी बैंक के लिए डिजिटल की राह में बाधा
एचडीएफसी बैंक का शेयर पिछले गुरुवार से चार प्रति से ज्यादा गिर गया, क्योंकि नियामक ने बैंक से अपनी डिजिटल 2.0 पहल और नए क्रेडिट कार्ड की पेशकश रोकने को कहा है। 1,372.25 रुपये के मौजूदा भाव पर कारोबार कर रहा बैंक का शेयर करीब 10 दिन पहले दर्ज किए गए अपने 52 सप्ताह के […]
अपोलो टायर्स परिवार का नया स्टार्टअप
अपोलो टायर्स के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नीरज कंवर के 22 वर्षीय बेटे जय कंवर ने अपने एक मित्र के साथ मिलकर नया स्टार्टअप ज्यूस शुरू किया है। इस स्टार्टअप द्वारा तैयार डिजिटल फ्रेट प्लेटफॉर्म बेड़े की कुशलता को बेहतर करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। ब्रिटेन की यह कंपनी अपने वैश्विक विस्तार के तहत […]
मारुति दिलाएगी कार के लिए कर्ज
कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजूकी ने अपने कारोबार की एक नई श्रेणी के तहत ऑनलाइन कार फाइनैंस सेवा ‘स्मार्ट फाइनैंस’ की शुरुआत की है। कंपनी अपने प्रीमियम नेक्सा ग्राहकों के लिए देश के 30 शहरों में यह सेवा उपलब्ध कराएगी। मारुति सुजूकी ने हाल में आठ फाइनैंसरों के साथ साझेदारी […]
