अर्थव्यवस्था में सुधार की आस
वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि चालू तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है क्योंकि आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख संकेतकों में निरंतर सुधार दिख रहा है। आर्थिक मामलों के विभाग ने नवंबर के लिए मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा है कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में संकुचन का कोई कारक […]
चीन में सीधे सूचीबद्धता मंजूर नहीं!
भारतीय कंपनियों की विदेश में सीधे सूचीबद्धता के लिए स्वीकृत देशों में चीन और हॉन्ग कॉन्ग को बाहर रखा जा सकता है। इसकी वजह यह है कि सीमा पर झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि वित्त और कंपनी मामलों के मंत्रालय समेत संबंधित मंत्रालय […]
जलवायु परिवर्तन पर समिति का गठन
केंद्र ने एक समिति गठित की है, जो पेरिस समझौते के तहत जलवायु परिवर्तन कम करने के लक्ष्य के भारत के वादे को पूरा करने पर नजर रखेगी। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पेरिस समझौते के क्रियान्वयन के लिए एक उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालय शीर्ष समिति गठित करने की अधिसूचना आज जारी की। पर्यावरण, […]
चीन दशकों में पहली बार भारत से खरीदेगा चावल
चीन कम के कम तीन दशकों में पहली बार भारत से चावल का आयात शुरू करने जा रहा है। उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि थाईलैंड, म्यांमार और वियतनाम से आपूर्ति कम होने और भारत से चावल की आपूर्ति में भारी छूट के कारण चीन यह कदम उठाने जा रहा है। भारत विश्व में चावल […]
लखनऊ की तरह अन्य शहर भी लाएंगे बॉन्ड
लखनऊ नगर निगम द्वारा जारी बॉन्ड आज बीएसई पर सूचीबद्ध हो गए। उत्तर प्रदेश की इस राजधानी ने इस बॉन्ड निर्गम के जरिये 200 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह नगर निगम बॉन्ड के जरिये पूंजी जुटाने वाला देश का 9वां और उत्तर भारत का पहला शहर बन गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ […]
ईरान से तेल आयात की अनुमति दे अमेरिका
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता देश भारत चाहता है कि नई अमेरिकी सरकार ईरान और वेनेजुएला से तेल आपूर्ति फिर शुरू करने की अनुमति दे ताकि देश को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिये ज्यादा विकल्प मिलें। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की अगुवाई वाली सरकार […]
सीसीआई दवा क्षेत्र में लाएगा प्रतिस्पर्धा
वैश्विक महामारी और परिवारों पर स्वास्थ्य खर्च की बढ़ती बोझ के बीच भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में गैर प्रतिस्पर्धी गतिविधियों की पहचान करने और उसका समाधान करने के लिए एक अध्ययन शुरू किया है। सीसीआई के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा कि फार्मास्यूटिकल बाजारों में प्रतिस्पर्धा को बाधित करने […]
बर्गर किंग पर दांव हो सकता है फायदे का सौदा
यदि चालू वित्त वर्ष को अलग रखा जाए तो भारतीय क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (क्यूएसआर) व्यवसाय के लिए वृद्घि को लेकर समस्या नहीं रही है। वित्त वर्ष 2015-20 के दौरान सालाना 19 प्रतिशत की वृद्घि के साथ क्यूएसआर संगठित खाद्य सेवा बाजार में कई अन्य फॉर्मेट में काफी आगे बढ़ गया है। मैनेजमेंट कंसल्स्टेंसी टेक्नोपैक के […]
फीनिक्स मिल्स ने जीआईसी संग समझौता किया
मॉल डेवलपर फीनिक्स मिल्स ने कहा है कि सूचीबद्घ कंपनी और उसकी कुछ एसपीवी ने रिटेल-केंद्रित मिश्रित इस्तेमाल वाले प्लेटफॉर्म के निर्माण के लिए जीआईसी प्राइवेट इक्विटी (पीई) के साथ गैर-बाध्यकारी समझौता किया है। परिसंंपत्तियों में फीनिक्स मिल्स के मुंबई (कुर्ला) और पुणे मॉल तथा मुंबई (कुर्ला) कार्यालय शामिल हैं और इनका कुल लीज योग्य […]
दिसंबर में आएंगे दो इक्विटी एनएफओ
इस महीने बाजार में दो नई इक्विटी फंड पेशकशें (एनएफओ) आएंगी। ऐक्सिस एएमसी ओपन एंडेड इक्विटी योजना ‘ऐक्सिस स्पेशल सिचुएशंस फंड’ को शुरू कर रहा है जो चुनौतीपूर्ण विकास अवसरों में निवेश पर केंद्रित विशेष सिचुएशंस थीम पर अमल करेगा। यह फंड निवेशकों को पूरी डिस्रप्शन वैल्यू चेन के अवसरों पर दांव लगाने की अनुमति […]
