आरबीआई ने उतारा तीसरा 10 वर्षीय बेंचमार्क बॉन्ड
भारतीय रिजर्व बैंक और सरकार ने एक बार फिर 10 वर्षीय नया बॉन्ड जारी किया है क्योंकि पुराने में बकाया एक लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया है। एक कैलेंडर वर्ष में यह तीसरा बेंचमार्क 10 वर्षीय बॉन्ड है और सरकार की तरफ से जारी होने वाले बॉन्ड के वॉल्यूम का संकेत देता है। […]
एलवीबी में सामान्य कामकाज शुरू
लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) की सभी शाखाओं ने डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (डीबीआईएल) की शाखाओं के तौर पर कामकाज शुरू कर दिया है। एलवीबी पर मोरेटोरियम भी शुक्रवार को हटा लिया गया था। 17 नवंबर को, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस बैंक और डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (सिंगापुर स्थित डीबीएस बैंक की सहायक इकाई) […]
डीएचएफएल के लिए एक बार और लगेगी बोली
अल्ट्राटेक के हाथों बिनानी सीमेंट बेचकर अधिकतम मूल्य हासिल करने के अपने पिछले अनुभव को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने दीवान हाउसिंग फाइनैंस कॉर्पोरेशन (डीएचएफएल) के लिए एक बार और बोलियां मंगाने का निर्णय किया है। एसबीआई का मानना है कि इसके जरिये वह डीएचएफएल के लिए अधिकतम मूल्य हासिल कर पाएगी, जैसा […]
..लेकिन पूरी बहाली में लग जाएगा एक साल
भारत की अर्थव्यवस्था में गिरावट की रफ्तार कम होने के बाद उद्योग जगत और अर्थशास्त्रियों दोनों को अब आने वाले महीनों में मांग में सुधार की उम्मीद है। लेकिन अर्थव्यवस्था पूरी तरह सुधरने में कम से अभी एक और वर्ष का समय लग सकता है। दूसरी तिमाही में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में […]
धीमी पड़ी गिरावट की रफ्तार
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में संकुचन पहली तिमाही के करीब 24 फीसदी की तुलना में सुधरकर 7.5 फीसदी रह गया। हालांकि दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में देश में कोविड के मामले तेजी से बढ़े लेकिन लॉकडाउन में ढील से आर्थिक […]
ओला-उबर के लिए सख्त कायदे
इंटरनेट आधारित टैक्सी सेवा देने वाली ओला एवं उबर जैसी कंपनियों (कैब एग्रीगेटर) पर सरकार की निगरानी बढऩे जा रही है। ये कंपनियां अब केंद्र सरकार के नियमन के दायरे में आ जाएंगी। सरकार ने इन कंपनियों द्वारा ग्राहकों से लिए जाने वाले किराये की संरचना तय करने के दिशानिर्देश सख्त बना दिए हैं। कैब […]
स्थानीय जरूरत पूरी होने के बाद हो निर्यात
बीएस बातचीत लौह अयस्क की किल्लत को देखते हुए इसके निर्यात पर नियंत्रण के लिए इस्पात कंपनियों से मांग लगातार तेज हो रही है। एक साक्षात्कार में आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएमएनस इंडिया) के मुख्य कार्याधिकारी दिलीप ऊमेन ने ईशिता आयान दत्त को बताया कि लौह अयस्क की किल्लत के कारण उत्पादन में कमी सरकार […]
इस्पात की मांग घटने के आसार
ब्रिकवर्क रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2021 में भारत की इस्पात मांग 10-12 प्रतिशत तक घटने का अनुमान है, क्योंकि कोरोनावायरस महामारी और उसके बाद लॉकडाउन का पहले से ही कमजोर खपत पैटर्न पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। देश में इस्पात के लिए मंदी की स्थिति से खपत पहले ही […]
टाटा स्टील ने एल्युमीनियम जस्ता कोटेड उत्पाद उतारा
इस्पात बनाने वाली देश की सबसे पुरानी कंपनी टाटा स्टील ने गैल्वानोवा ब्रांड नाम से एक नया उत्पाद लॉन्च किया है जो एल्युमीनियम-जस्ता मिश्र धातु से कोटेड है। यह उत्पाद सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) की उभरती एवं अपरिहार्य जरूरतों- उभरते कॉरपोरेट खातों (ईसीए)- को पूरा को पूरा करेगा। कंपनी ने आज जारी अपनी […]
अक्टूबर में ऋण की रफ्तार सुस्त
इस साल अक्टूबर में पिछले साल के अक्टूबर के मुकाबले उद्योग जगत के ऋण में 1.7 फीसदी की कमी आई जबकि पर्सनल लोन की रफ्तार भी सुस्त दिखी। बैकों ने बड़े उद्योगों को ऋण देने में सख्ती बरती जबकि मझोले उद्योगों के ऋण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। महीने के दौरान बड़े उद्योगों को […]
