सीरम करेगी 100 करोड़ रुपये का क्षतिपूर्ति दावा
भारत में ऑक्सफर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके के परीक्षण में शामिल 40 वर्षीय वॉलंटियर के गंभीर रूप से बीमार पडऩे और 5 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगे जाने के बाद भारत में टीके के परीक्षण पर अनिश्चितता के बादल गहरा गए हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने कहा है कि कानूनी नोटिस में शामिल आरोप ‘दुर्भावनापूर्ण और […]
मतदान की तरह चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान!
मतदान के दिन जिस तरह की व्यवस्था होती है, कोविड-19 के टीकाकरण के लिए भी ठीक उसी तरह का प्रबंध किया जाएगा। इसके साथ ही छोटे शहरों से लेकर गांवों तक लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिरक्षा दिवस मनाया जाएगा और टीके की आपूर्ति करने वाली कंपनियों को बैंक गारंटी दी […]
देश को अमीर लोगों की भी जरूरत आयकर दर में कटौती की दरकार
बजट के बारे में किसी ज्ञानकोश जैसी जानकारी रखने वाले इस समाचारपत्र के ए के भट्टाचार्य बताते हैं कि वर्ष 1947 से अब तक 29 लोग वित्त मंत्री रह चुके हैं। इनमें से केवल के सी नियोगी ही ऐसे अकेले वित्त मंत्री रहे जो बजट नहीं पेश कर पाए। इसकी वजह यह है कि वह […]
मध्यस्थता प्रक्रिया का मखौल उचित नहीं
उस घटना को करीब दो महीने बीत चुके हैं जब एक अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता पंचाट ने निर्णय दिया था कि भारत द्वारा वोडाफोन पर कर जवाबदेही लागू करना भारत और नीदरलैंड के बीच हुई निवेश संधि का उल्लंघन है। कंपनी ने मध्यस्थता पंचाट के समक्ष इस बात को चुनौती दी थी कि भारत सरकार ने सन […]
आकांक्षा एवं यथार्थवाद
फलस्तीन की तरह कश्मीर घाटी में भी इतिहास एवं हालात के हाथों मजबूर लोगों को कसूरवार ठहराना दोहरी क्रूरता होगी। अब पिछड़े इलाके बन चुके इन स्थानों के निवासियों ने विलगाव, नागरिक अधिकारों के हनन, सतत अपमान एवं प्रताडऩा और अपने घरों एवं जिंदगी का नुकसान भी झेला है। कश्मीर में मुस्लिम एवं हिंदू दोनों […]
नब्बे साल बाद चेक गणराज्य में दोबारा दौड़ेंगी जावा बाइक
जब जावा मोटरसाइकिल के मालिक जिरी गेर्ले ने क्लासिक लीजेंड्स (महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के स्वामित्व वाली) को अपना ब्रांड बेचा, तो उन्होंने नए मालिकों से एक अनुरोध किया था कि वे ब्रांड को उनकी मातृभूमि (चेक गणराज्य) में वापस लेकर आएं। उसके दो साल बाद कंपनी ने उनकी इच्छा को पूरा किया। पिछले दिनों महिंद्रा […]
हेटरो बनाएगी स्पूतनिक-5 की खुराक
हैदराबाद स्थित हेटरो प्रति वर्ष स्पूतनिक-5 की 10 करोड़ खुराक का उत्पादन करने के लिए रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के साथ काम करेगी। एक बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों का इरादा वर्ष 2021 के आरंभ में स्पूतनिक-5 का उत्पादन शुरू करने का है। इस सप्ताह की शुरुआत में रूस के सॉवरिन […]
विदेश सचिव की नेपाल यात्रा से बिहार को मिली उम्मीद
विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने सीमा विवाद को लेकर भारत-नेपाल के रिश्तों में तनाव के बीच वहां के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञानवाली के साथ व्यापक चर्चा और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ मुलाकात करके पड़ोसी देश की अपनी यात्रा समाप्त की। लेकिन उनकी इस यात्रा का अप्रत्याशित क्षेत्रों- बिहार के कारोबारियों और निवेशकों की […]
चुनौतियों के बीच महाराष्ट्र सरकार का एक साल पूरा
महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी (एमवीए) सरकार शनिवार को अपना एक वर्ष पूरा करने जा रही है। कोरोनावायरस महामारी और प्राकृतिक आपदाएं जैसे चक्रवात निसर्ग, पूर्व विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बाढ़ आदि घटनाओं ने ठाकरे सरकार के सामने कड़ी चुनौतियां पेश कीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे […]
किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं!
हरियाणा और दिल्ली में पुलिस के साथ हुए दो दिनों के संघर्ष के बाद आखिरकार केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने और अपने आंदोलन-प्रदर्शन को जारी रखने की अनुमति दे दी जिससे मुश्किल भरे हालात का तत्काल शांतिपूर्ण समाधान निकल गया। दिल्ली […]
