नेटफ्लिक्स के लिए भारत क्यों है अहम
नेटफ्लिक्स पर ‘मसाबा मसाबा’ अनूठा शो है। नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा के बीच मजाक भी बेहद स्वाभाविक और वास्तविक लगती है। हालांकि यह वृत्तचित्र, नाटक और थोड़े हल्के-फुल्के अंदाज वाले रोचक लेखन का मिला-जुला पैकेज है। निर्देशक सोनम नायर का कहना है कि यह पटकथा आधारित एक हकीकत है जिसे काल्पनिक कहानी में […]
पहली छमाही में उत्पाद शुल्क बढ़ा
महामारी की वजह से आर्थिक नरमी के बीच राजकोषीय दबाव का सामना कर रही केंद्र सरकार के लिए उत्पाद शुल्क संग्रह के आंकड़े राहत लेकर आए हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में उत्पाद शुल्क पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 34 फीसदी बढ़ा है। सरकार के राजस्व का यह एकमात्र स्रोत […]
व्हाइट हाउस के करीब बाइडन
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के बाद चल रही मतगणना में डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। बाइडन जॉर्जिया में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं मौजूदा राष्ट्रपति डॉनल्ड टं्रप से आगे निकल गए हैं। इतना ही नहीं, पेनसिलवेनिया में शुरू में पिछडऩे के बाद बाइडन समाचार […]
भारत में व्हाट्सऐप की भुगतान सेवा शुरू
फेसबुक की डिजिटल भुगतान सेवा व्हाट्सऐप पे को भुगतान वॉलेट शुरू करने की अनुमति मिल गई है। वैसे, इसके परीक्षण के तौर पर पहले ही इस सेवा से 10 लाख से ज्यादा ग्राहक जुड़ चुके हैं। सूत्रों ने कहा कि कंपनी पहले आओ, पहले पाओ की नीति के तहत सेवा प्रदान करेगी और 2 करोड़ […]
महाराष्ट्र में मनेगी पटाखा मुक्त दीवाली!
देश में सबसे ज्यादा कोरोना का कहर झेलने वाले महाराष्ट्र में अब कोरोना नियंत्रण में आने लगा है, लेकिन सरकार को डर है कि कोरोना की दूसरी लहर उसकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है। वर्तमान में कोरोना रोगियों की संख्या नियंत्रण में होने के बावजूद राज्य में कोरोना परीक्षणों की संख्या बढ़ाने और […]
आईबीसी में तत्काल संशोधन की हो रही तैयारी
ऋणशोधन अक्षमता कानून समिति और मंत्रियों का एक समूह चार वर्ष पुरानी ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवालिया संहिता (आईबीसी) में विभिन्न संशोधन करने पर विचार कर रहे हैं जिनमें से कई संशोधन संसद के आगामी शीत शत्र में किए जा सकते हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी है। कारपोरेट मामलो […]
एनपीए घोषणा पर प्रतिबंध का आदेश हटाने का आग्रह
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय से उस अंतरिम आदेश को हटाने का आग्रह किया, जिसमें कहा गया है कि इस साल 31 अगस्त तक जिन खातों को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घोषित नहीं किया है, उन्हें अगले आदेश तक एनपीए घोषित नहीं किया जाएगा। आरबीआई ने कहा कि इस आदेश के चलते […]
कोयला खनन में और नए कारोबारी
कोयले के वाणिज्यिक खनन के लिए खदान की नीलामी के चौथे दिन कुछ और नई कंपनियां खदानों के लिए बड़ी बोलीकर्ता बनकर उभरी हैं। आज दो खदानों झारखंड की राजहरा नॉर्थ और सेंट्रल व मध्य प्रदेश की साहापुर ईस्ट की पेशकश की गई। राजहरा खदान के लिए फेयरमाइन कार्बन प्राइवेट लिमिटेड ने खदान वाले राज्य […]
जल्द मिलेगी और घरेलू उड़ानों को अनुमति
नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) ने आज साफ किया है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारत की विमानन कंपनियों की घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ाकर जल्द ही कोविड-19 के पहले के स्तर के 70-75 प्रतिशत तक करने की अनुमति दी जाएगी। मंत्रालय ने पिछले सप्ताह कहा था कि कोरोनावायरस की स्थिति को देखते […]
बैंकों व एनबीएफसी को संयुक्त उधारी की अनुमति
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज बैंकों को सभी पंजीकृत गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के साथ संयुक्त उधारी (को-लेंडिग) की अनुमति दे दी, जिनमें हाउसिंग फाइनैंस कंपनियां (एचएफसी) भी शामिल हैं। इसका मकसद संयुक्त उधारी मॉडल पर अर्थव्यवस्था के उन क्षेत्रों को सस्ता कर्ज मुहैया कराना है, जिनकी पहुंच बैंकिंग तक कम या नहीं है। […]
