अदाणी को भारत में मिली पहली खदान
बंदरगाह से लेकर बिजली क्षेत्र में दखल रखने वाली अदाणी एंटरप्राइजेज भारत में पहली बार कोयला खदान हासिल करने में सफल रही। कंपनी भारत की सबसे बड़ी खदान डेवलपर और परिचालक है तथा इसने 11 खदानों और एक कोयला वॉशरी के लिए अनुबंध किया हुआ है। अदाणी समूह की स्ट्रेटाटेक मिनरल्स रिसोर्सेंस ने मध्य प्रदेश […]
अबू धाबी फंड को कर छूट
भारत ने अबू धाबी के सॉवरिन वेल्थ फंड (एसडब्ल्यूएफ)-एमआईसी रेडवुड 1 आरएससी लिमिटेड को देश में दीर्घ अवधि के निवेश पर आयकर छूट देने की घोषणा की है। कंपनी को ढांचागत क्षेत्र में कुछ तय प्राथमिकता वाले खंडों में निवेश पर सरकार से यह सुविधा मिलेगी। सरकार ने फरवरी में पेश चालू वित्त वर्ष के […]
नौसेना अभ्यास से चीन पर दबाव!
भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को अपना सबसे बड़ा संयुक्तनौसेना अभ्यास शुरू किया जो एक दशक से अधिक समय में किए गए सैन्य अभ्यास से काफी बड़ा है। इस नौसैनिक अभ्यास को इस क्षेत्र में चीन की व्यापक सैन्य और आर्थिक शक्ति को संतुलित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा […]
स्टांप शुल्क में कटौती से घरों की बिक्री में बढ़ोत्तरी
महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्टांप शुल्क में कटौती और भवन निर्माताओं की तरफ से दी जा रही भारी छूट एवं त्योहारी सीजन होने की वजह से मुंबई महानगरी क्षेत्र (एमएमआर) में अक्टूबर महीने में घरों की बिक्री तेज सुधार हुआ है। मुंबई में अक्टूबर महीने में 7,929 यूनिट घरों की बिक्री हुई। यह अक्टूबर में पिछले […]
कोरोना के कारण सीएसआर खर्च के प्रारूप में आ सकता है बदलाव
कंपनियों को कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बीच अपने नियमित धमार्थ कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) को पूरा करने में मुश्किल हो रही है। कुछ कंपनियों को तो चालू परियोजना पर रोक लगानी पड़ी है। वहीं कुछ अन्य कंपनियों ने सामाजिक खर्च की अपनी योजना में बदलाव किया है। महामारी से मुकाबले के […]
बुलेट ट्रेन का दूसरा ठेका भी एलऐंटी को ही
नैशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) की बुलेट ट्रेन परियोजना की सी-6 पैकेज के लिए 7,289 करोड़ रुपये की बोली लगाकर लार्सन ऐंड टूब्रो (एलऐंडटी) सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। सी-6 पैकेज में सिविल और बिल्डिंग कार्यों की डिजाइन व उसका निर्माण शामिल है, जिसमें टेस्टिंग और कमिशनिंग भी है। […]
एस्सेल ने बेचीं दो सड़क परियोजनाएं
राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा निवेश कोष (एनआईआईएफ) ने एस्सेल देवनहल्ली टोलवे और एस्सेल डिचपल्ली टोलवे का अधिग्रहण एस्सेल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स से कर लिया है, जो सुभाष चंद्रा के कर्ज से लदे एस्सेल समूह की कंपनी है। एनआईआईएफ ने इसके पहले निजी ऑपरेटरों से और सरकार की टोल ऑपरेट ट्रांसफर (टीओटी) मुद्रीकरण योजना से परिचालन वाली राजमार्ग परियोजनाओं […]
आलू निकालने के आदेश का विरोध
उत्तर प्रदेश में आलू की बढ़ती कीमतों को थामने के लिए योगी सरकार के कोल्ड स्टोरों में जमा स्टॉक बाहर निकालने के फरमान का किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि अभी बुआई और अन्य जरूरतों के लिए उनका आलू कोल्ट स्टोरों में ही रहने दिया जाए। हालांकि सरकार का […]
बंधन बैंक का शुद्ध लाभ 5 फीसदी घटा
निजी क्षेत्र के बंधन बैंक का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 5.3 फीसदी की गिरावट के साथ 920 करोड़ रुपये रह गया क्योंंकि बैंंक ने कोविड से जुड़ी अनिश्चितताओं के लिए अतिरिक्त प्रावधान किया जबकि उसकी शुद्ध ब्याज आय मजबूत रही। पिछले साल की समान अवधि में बैंक ने 971.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ […]
फंसा कर्ज बेचने के लिए बात कर रहा येस बैंक
येस बैंक अपनी 32,344 करोड़ रुपये की गैर निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) बेचने के लिए संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) को बेचने पर विचार कर रहा है और उसने बिक्री के बारे में सलाह के लिए ईवाई को नियुक्त किया है। ईवाई ने बोली दाखिल करने के लिए कुछ संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों से संपर्क साधा है। […]
