अक्टूबर में निर्यात 5.4 प्रतिशत घटा
भारत का वाणिज्यिक निर्यात पिछले साल की तुलना में अक्टूबर में 5.4 प्रतिशत कम हुआ है, जबकि आयात में 11.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। आज जारी आंकड़ों से यह पता चलता है। व्यापार घाटा बढ़कर 8.78 अरब डॉलर हो गया है, बहरहाल यह कम आयात की वजह से पिछले साल की समान अवधि की […]
बाइक बाजार में खरीदारों का महंगे मॉडलों पर जोर
आर्थिक अनिश्चितता और कोविड-19 वैश्विक महामारी के बावजूद मोटरसाइकिल खरीदार महंगे मॉडलों (125 सीसी और इससे अधिक) के प्रति काफी उत्साह दिखा रहे हैं। इससे प्रवेश स्तर के मॉडलों को जाहिर तौर पर झटका लगेगा। जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान दोपहिया बनाने वाली अधिकतर कंपनियों की औसत मूल्य प्राप्तियों में तेजी के कारण इस […]
नगरनार संयंत्र में जेएसडब्ल्यू, लिबर्टी स्टील की रुचि
सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाली जेएसडब्ल्यू स्टील और संजीव गुप्ता की अगुआई वाला लिबर्टी स्टील समूह एनएमडीसी के नगरनार स्टील संयंत्र के रणनीतिक विनिवेश में हिस्सा ले सकता है। नगरनार स्टील संयंत्र की कुल क्षमता 30 लाख टन की है और इसके अगले साल जून-जुलाई में शुरू होने की संभावना है। नगरनार संयंत्र को एनएमडीसी […]
सन फार्मा के शुद्ध लाभ में 70 फीसदी इजाफा
देश की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज का समेकित शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 70 फीसदी बढ़ा, जिसमें 288 करोड़ रुपये के असाधारण टैक्स क्रेडिट की अहम भूमिका रही। एकल आधार पर भी शुद्ध लाभ 36 फीसदी बढ़ा। हालांकि राजस्व में वृद्धि कमजोर रही। सन फार्मा के नतीजे विश्लेषकों के […]
फ्यूचर की आगे बढ़ेगी चुनौती
सिंगापुर इंटरनैशनल आर्बिट्रेशन सेंटर में एक महत्त्वपूर्ण कानूनी लड़ाई हारने के बाद फ्यूचर समूह को दिल्ली उच्च न्यायालय में कठिन कानूनी लड़ाई लडऩी पड़ेगी। फ्यूचर समूह ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है और उसने अपने पूर्व साझेदार एमेजॉन इंक द्वारा दायर यदि कोई याचिका हो तो उस पर सुनवाई किए जाने की मांग […]
भारतीय सिनेमा को खुद के लिए खड़ा होना होगा
आदित्य चोपड़ा की 1995 में आई फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ दुनिया की चर्चित फिल्मों में से एक है। राज एवं सिमरन की प्रेम कहानी वाली यह फिल्म शाहरुख खान के उदय, उदारीकरण के दौर में दुनिया से जुड़ाव के साथ ही पारिवारिक लगाव, शादियों एवं देसीपन को भी संजोए रखने के अहसास से अपरिहार्य […]
बाजार सुधार का अधूरा काम पूरा करने का वक्त
ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर हाल ही में प्रसारित वेब सीरीज ‘हर्षद मेहता: फाइनैंशियल मार्केट्स स्कैंडल्स’ उस घटना पर आधारित है जिसने नब्बे के दशक की शुरुआत में पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। यह घोटाला भारत की वित्तीय व्यवस्था में कुछ बड़े सुधारों का सबब बना। प्रतिभूति घोटाला असल में फंडों की हेराफेरी […]
आश्वस्त होना सही नहीं
देश की राजधानी में कोविड-19 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहां रोजाना 5,000 से अधिक नए मामले आ रहे हैं जबकि अन्य बड़े शहरों मसलन मुंबई और कोलकाता में रोज आने वाले मामलों की तादाद 1,000 से कम रह गई है। बेंगलूरु में मध्य अक्टूबर के बाद से लगातार गिरावट ही आ रही […]
भारत-अमेरिका के संबंध रहेंगे मजबूत!
अमेरिका में मंगलवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम चाहे जो भी हों, भारत के साथ अमेरिका के रणनीतिक संबंधों की वर्तमान गति बरकरार रहने की उम्मीद है। यह संकेत नीतिगत दस्तावेजों और राष्ट्रपति पद के लिए दोनों प्रत्याशियों के प्रचार के दौरान की गई टिप्पणियों से मिलता है। डॉनल्ड ट्रंप राष्ट्रपति के तौर […]
महामारी से बढ़ी सीटी मशीन की मांग
कोविड-19 ने कंप्यूटरीकृत टोमोग्राफी स्कैन (सीटी या कैट स्कैन) मशीन की मांग बढ़ा दी है। इसका इस्तेमाल सामान्य निमोनिया और कोविड-19 वाले निमोनिया में अंतर करने के लिए एक प्रारंभिक उपकरण के रूप में किया जा रहा है। लगभग हर अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों की बीमारी के बढऩे और इससे होने वाले नुकसान की […]
