टीका विनिर्माताओं को सस्ते कर्ज पर विचार
भारत में टीके बनाने के मुख्य उम्मीदवार तीसरे चरण के परीक्षणों (दिसंबर के आसपास संभावित) के नजदीक पहुंच गए हैं। ऐसे में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि सरकार इन विनिर्माताओं को कम ब्याज दरों पर ऋण मुहैया करा सकती है ताकि उन्हें अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सके। भारत में टीका […]
एलवीबी को खरीदेगा पीएनबी!
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) को संकटग्रस्त लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के संभावित अधिग्रहण के लिए तैयार रहने को कहा है। अगर क्लिक्स कैपिटल के साथ एलवीबी की प्रस्तावित बातचीत बेनतीजा साबित हुई तो उस सूरत में पीएनबी को आगे आना पड़ सकता है। आरबीआई ने पीएनबी के […]
रेस्टोरेंट में अक्टूबर के पहले सप्ताह से फिर सजेगी थाली
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में अक्टूबर के पहले सप्ताह से रेस्टोरेंट और बार दोबारा खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ राज्य के होटल, रेस्टोरेंट और बार संघों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने होटल कारोबारियों को रेस्टोरेंट खोलने का आश्वासन दिया है। हालांकि अभी रेस्टोरेंट एवं बार खोलने की तारीख तय नहीं […]
कोविड मामलों में कमी, सतर्क विशेषज्ञ
एक स्वतंत्र डेटा केंद्र कोविड19 इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक देश में रोजाना पुष्ट किए गए कोविड-19 मामलों का सात दिनों का रोलिंग औसत सितंबर के मध्य में लगभग 95,000 के शीर्ष से घटकर महीने के आखिर में 85,000 से नीचे आ गया है। इससे यह समझ में आता है कि देश में महामारी ‘नियंत्रण’ […]
तीसरी तिमाही में मकानों की बिक्री में सुधार
कैलेंडर वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में आवासीय मकानों की बिक्री में सुधार हुआ है और दूसरी तिमाही की तुलना में तीसरी तिमाही में बिक्री 34 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि एक नए अध्ययन के मुताबिक बिक्री की रफ्तार कम हुई है। जेएलएल रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टॉक खत्म करने का […]
लक्ष्य से बहुत दूर है सरकार के डिजिटल इंडिया का सपना
सरकार द्वारा सितंबर 2018 में राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति की घोषणा के 2 साल बाद ‘डिजिटल इंडिया’ विजन का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य हकीकत से दूर नजर आ रहा है। इस योजना के तहत फाइबर के माध्यम से वाई-फाई हॉट स्पॉट की सुविधा मुहैया कराकर देश भर में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी मुहैया कराना है, जो मोबाइल ब्रॉडबैंड के […]
‘जीडीपी में 11 प्रतिशत गिरावट का अनुमान’
कोविड-19 संक्रमण तेज होने की वजह से रेटिंग एजेंसी इक्रा ने वित्त वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट का अनुमान बढ़ाकर 11 प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी ने पहले 9.5 प्रतिशत गिरावट का अनुमान लगाया था। इसके साथ ही अब ज्यादातर एजेंसियों ने चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में दो अंकों के […]
फ्लिपकार्ट होलसेल की त्योहारी बिक्री
फ्लिपकार्ट समूह के डिजिटल बिजनेस टु बिजनेस (बी2बी) मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट होलसेल ने पहली बार त्योहारी सीजन की बिक्री की सेवा पेश की है। तीन दिन का ‘बिग फेस्टिव मंथ’ मंगलवार से शुरू होगा और इसमें 50 ब्रांडों के फैशन श्रेणी के उत्पाद शामिल होंगे, जिससे 100 से ज्यादा विक्रेता और 1,00,000 सदस्य जुड़े हुए हैं। […]
एनएचएआई ने चौथे दौर की बोली रद्द की
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सड़क मुद्रीकरण परियोजनाओं के पांचवें दौर की बोली आमंत्रित की है। प्राधिकरण ने चौथे दौर की बोली रद्द कर दी है, जो 30 सितंबर को खुलनी थी। ऐसा माना जा रहा है कि चौथे दौर की बोली रद्द करने का आदेश एनएचएआई ने सोमवार 28 सितंबर को जारी किया […]
त्योहारों के लिए एमेजॉन ने बढ़ाया डिलिवरी नेटवर्क
बहुप्रतीक्षित त्योहारी सीजन को देखते हुए एमेजॉन इंडिया ने डिलिवरी नेटवर्क में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। वालमार्ट की फ्लिपकार्ट और रिलायंस की जियो मार्ट से प्रतिस्पर्धा कर रही ई-कॉमर्स फर्म ने अपना डिलिवरी नेटवर्क मजबूत करने के लिए हजारों की संख्या में डिलिवरी साझेदार जोड़े हैं। इसका मकसद त्योहारों के दौरान ग्राहकों की बढ़ी मांग […]
