पबजी, बायडू समेत 118 चीनी ऐप पर प्रतिबंध
भारत ने लोकप्रिय मोबाइल गेम पबजी और सर्च इंजन बायडू समेत 118 चीनी मोबाइल ऐप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा आज दी गई जानकारी के मुताबिक सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए तथा सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2009 […]
अनअकेडमी ने जुटाए 15 करोड़ डॉलर
शिक्षा-तकनीकी खंड में गौरव मुंजाल की स्टार्टअप कंपनी अनअकेडमी ने जापान की दिग्गज निवेश कंपनी सॉफ्टबैंक और दूसरे निवेशकों से 15 करोड़ डॉलर (करीब 1,000 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। निवेशकों की नजर में कंपनी का मूल्यांकन बढ़कर 1.45 अरब डॉलर हो गया है। पिछले महज छह महीने में कंपनी के मूल्यांकन में तीन गुना बढ़ोतरी […]
निर्यातकों को लगेगी चपत
निर्यातकों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन दिए जाने के तरीके में बदलाव किया गया है। सरकार ने मर्केंडाइज एक्सपोर्ट ऑफ इंडिया स्कीम (एमईआईएस) के तहत लाभ को प्रति निर्यातक 2 करोड़ रुपये तक सीमित कर दिया है। यह व्यवस्था 1 सितंबर से 31 दिसंबर की अवधि में किए जाने वाले निर्यात पर लागू होगी। […]
‘एसएमएस शेयरों’ में निवेशकों को एक साल बाद ही मिल सकेगी रकम
निवेशकों को कथित ‘एसएमएस शेयरों’ की बिक्री से मिलने वाली पूंजी हासिल होने में एक साल तक का विलंब हो सकता है। एक्सचेंजों ने 45 शेयरों को इस सूची में रखा है जिसमें भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी), एडलवाइस फाइनैंशियल सर्विसेज, अदाणी गैस और आईआरबी इन्फ्रा जैसे कुछ लोकप्रिय नाम शामिल हैं। शेयर […]
विवरणिका में कर्मियों के बकाए का खुलासा करे यूटीआई एमएफ
बंबई उच्च न्यायालय ने यूटीआई ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी को निर्देश दिया है कि वह आईपीओ पेश करने से पहले अपनी विवरणिका में मौजूदा व पिछले कर्मियों के बकाए (पेंशन व अन्य बकाया) आदि से जुड़ी आकस्मिक देनदारी को शामिल करे। जुलाई में यूटीआई के अवकाश प्राप्त व वीएसएस एम्पलॉर्यी सोशल एसोसिएशन ने ऑफिसर्स एसोसिएशन के […]
चूक के लिए फर्मों के सीईओ जिम्मेदार
सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को दूरसंचार कंपनियों के प्रबंध निदेशकों/चेयरमैन या किसी अधिकृत अधिकारी को चार सप्ताह के अंदर बकाया एजीआर (समायोजित सकल राजस्व) के भुगतान को लेकर जवाब देने को कहा। अरुण मिश्र के नेतृत्व वाले पीठ ने कहा कि यदि दूरसंचार कंपनियां बकाया चुकाने में विफल रहती हैं तो इससे जुर्माने, ब्याज और […]
वोडाफोन के लिए अहम है टैरिफ में बढ़ोतरी, प्रवर्तक का सहारा
टैरिफ में बढ़ोतरी और प्रवर्तकों का सहारा खास तौर से वोडाफोन आइडिया जैसी कमजोर दूरसंचार कंपनी के लिए आवश्यक है ताकि वह एजीआर बकाए के भुगतान जैसी अतिरिक्त देनदारी को रिकवर कर सके। यह कहना है रेटिंग एजेंसियों का। क्रिसिल के निदेशक नितेश जैन ने कहा, प्रभावित दूरसंचार कंपनियों को अकेले एजीआर बकाए को कवर […]
वोडा आइडिया के लिए फैसला कितना सही
क्या इससे वोडाफोन आइडिया लिमिटेड पर्दे के पीछे चली जाएगी और दूरसंचार बाजार में केवल दो कंपनियां रिलायंस जियो और भारती एयरटेल बरकरार रहेंगी? अथवा दूरसंचार कंपनियों को चुनौतियों से उबरने में मदद मिलेगी और ग्राहक बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से छोटी कंपनियों को भी एक व्यवहार्य कारोबारी मॉडल के साथ आगे बढऩे में मदद […]
व्यवसाय में 80 फीसदी तक कमी संभव
रिलायंस रिटेल को अपनी रिटेल एवं आपूर्ति शृंखला बेचने के बाद किशोर बियाणी के पास फूड एवं ग्रोसरी (एफएमसीजी) और वस्त्र निर्माण व्यवसाय के साथ साथ इटली की जेनेराली संग बीमा संयुक्त उपक्रम का कारोबार रह जाएगा। इस सौदे के बाद अनुमानित तौर पर, फ्यूचर गु्रप की उपस्थिति राजस्व के संदर्भ में करीब 80 प्रतिशत […]
बैकएंड स्टाफ घटाएगी रिलायंस रिटेल, बरकरार रहेंगे स्टोर कर्मी
फ्यूचर समूह के रिटेल, लॉजिस्टिक, वेयरहाउसिंग एवं थोक परिसंपत्तियों का करीब 25,000 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने के बाद रिलायंस रिटेल उसके कर्मचारियों को युक्तिसंगत बनाने की दिशा में पहल कर सकती है। इस मामले से अवगत लोगों का कहना है कि कंपनी बैकएंड परिचालन में कर्मचारियों की संख्या घटा सकती है जबकि स्टोर के […]
