आईपीएल की टाइटल प्रायोजक बनी ड्रीम11
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 संस्करण के लिए टाइटल प्रायोजक को लेकर ऊहापोह आज खत्म हो गई। गेमिंग ऐप ड्रीम11 ने 222 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टाइल प्रायोजक का अधिकार हासिल कर लिया है। आईपीएल के आयुक्त बृजेश पटेल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ड्रीम11 की बोली दो अन्य दावेदारों अनएकेडमी […]
मंत्रिमंडल को सौंपेंगे हवाईअड्डों के निजीकरण का प्रस्ताव : पुरी
हवाईअड्डों के निजीकरण को आगे बढ़ाते हुए नागर विमानन मंत्रालय बुधवार को कुछ अन्य हवाई अड्डों को निजी हाथों में सौंपने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल को सौंपेगा। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक कार्यक्रम में कहा, ‘हम बुधवार को मंत्रिमंडल के समक्ष कुछ और हवाईअड्डों के निजीकरण का प्रस्ताव रखेंगे। दर्जनों हवाईअड्डों की […]
खुदरा भुगतान इकाई के लिए दिशानिर्देश जारी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश में खुदरा भुगतान क्षेत्र में एक नई इकाई स्थापित करने के दिशानिर्देश आज जारी कर दिए। देश में खुदरा क्षेत्र में भुगतान की नई प्रणाली स्थापित करने, संभालने और चलाने का जिम्मा इसी नई इकाई पर होगा। रिजर्व बैंक ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि भुगतान प्रणाली में […]
एजीआर वसूली में अड़चन नहीं
दूरसंचार कंपनियों से बकाया समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) की वसूली पर अपने रुख को दोहराते हुए उच्चतम न्यायालय ने आज कहा कि शुल्क की वसूली की राह में किसी तरह की कोई तकनीकी समस्या नहीं आएगी। उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि कंपनियों द्वारा स्पेक्ट्रम शुल्क को परिचालन शुल्क के तौर पर नहीं देखा जा […]
दिसंबर के अंत तक बिक्री सामान्य होने की आस
बीएस बातचीत सरकार ने हाल में कुछ श्रेणी के टायरों के आयात पर अंकुश लगाया है। जेके टायर ऐंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने टीई नरसिम्हन से बातचीत में कहा कि सरकार के इस निर्णय से घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। कोविड-19 के प्रभाव के बारे में उन्होंने […]
व्यापक बाजार में चमके धातु क्षेत्र के शेयर
धातु क्षेत्र के शेयरों का प्रदर्शन का दीर्घावधि आधार पर भले ही कमजोर दिख रहा हो लेकिन फिलहाल उनका प्रदर्शन बेंचमार्क सूचकांक के मुकाबले बेहतर रहा है। बीएसई धातु सूचकांक में मई के आरंभ से अब तक करीब 30 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है जबकि एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स में इस दौरान महज 12.3 […]
मल्टी-ऐसेट फंडों में निवेशकों को ऊंचे कर और अस्थिरता की चिंता
मौजूदा बाजार अनिश्चितता के बीच म्युचुअल फंड (एमएफ) निवेशकों के लिए वन-स्टॉप सॉल्युशन समझे जाने वाले मल्टी-ऐसेट फंड अब अपनी मजबूत पहचान बरकरार नहीं रख सकते हैं क्योकि ऊंचे कराधान और अल्पावधि इक्विटी बाजार अनिश्चितता से इनके प्रतिफल पर प्रभाव पड सकता है। पिछले तीन वर्षों के दौरान, मल्टी-ऐसेट फंडों ने 4.3 प्रतिशत का प्रतिफल […]
ग्रीन, सस्टेनेबल बॉन्ड की बढ़ी रफ्तार
ऐसे समय में जब परियोजना निष्पादन और ताजा पूंजी जुटाने की रफ्तार सुस्त पड़ी है, अप्रैल से जून 2020 की अवधि में कुल 99.9 अरब डॉलर के ग्लोबल सस्टेनेबल बॉन्ड जारी किए गए हैं। यह किसी एक तिमाही के दौरान जारी किए गए बॉन्ड का रिकॉर्ड और इस कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही में जारी […]
निवेश की तैयारी में मीडियाटेक
चिपसेट बनाने वाली ताइवान की कंपनी मीडियाटेक अपने इक्विटी वेंचर मीडियाटेक वेंचर्स के जरिये भारत में और अधिक वित्तीय एवं रणनीतिक निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी वैश्विक स्तर पर इस क्षेत्र की प्रमुख कंपनी क्वालकॉम से प्रतिस्पर्धा करती है। मीडियाटेक इंडिया के प्रबंध निदेशक अंकु जैन ने कहा, ‘यह वेंचर भारत में […]
येस बैंक ने ईसॉप्स में शेयरों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव रखा
निजी क्षेत्र का ऋणदाता येस बैंक प्रबंधकों समेत कर्मचारियों को अपने साथ जोड़े रखने के लिए कर्मचारी शेयर विकल्प योजना (ईसॉप्स) में शेयरों का दायरा 7.5 करोड़ से बढ़ाकर 22.5 करोड़ करेगा। 10 सितंबर 2020 को होने वाली सालाना आम बैठक (एजीएम) के बारे में शेयरधारकों को भेजी गई सूचना के अनुसार बैंक ने अपने […]
