स्टरलाइट को अदालती झटका
मद्रास उच्च न्यायालय ने वेदांत लिमिटेड के स्वामित्व वाली कंपनी स्टरलाइट के तूतीकोरिन कॉपर स्मेल्टिंग संयंत्र को दोबारा खोलने की अनुमति देने से आज इनकार किया। न्यायालय ने वेदांत लिमिटेड की ओर से दायर सभी 10 याचिका को खारिज कर दिया। इसके तहत तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (टीएनपीसीबी) द्वारा 9 अप्रैल 2018 को जारी किए […]
स्वर्ण ऋण: लोगों के हाथ में ज्यादा नकदी पर जोर देना सही कदम
भारतीयों का पुराने समय से ही सोने से तगड़ा मोह रहा है। वे आर्थिक और सांस्कृतिक दोनों वजहों से अपने पास अधिक से अधिक सोना रखना चाहते हैं। मगर उनकी इस आदत से अर्थशास्त्री और सरकार खफा होते हैं, जो इसे मृत यानी अनुत्पादक परिसंपत्ति मानते हैं। इसलिए उनकी लगातार कोशिश रही है कि किसी […]
मौद्रिक नीति नियमन और तकनीकविद
रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य का मानना है कि देश में सरकारों ने वित्तीय स्थिरता के साथ समझौता किया है क्योंकि वे बैंकिंग तंत्र का इस्तेमाल वृद्धि को गति देने के लिए करना चाहती हैं। बुनियादी ढंग से देखें तो वित्तीय स्थिरता के साथ तो हमेशा ही समझौता किया गया है। केंद्रीय […]
स्वास्थ्य सेवा में निवेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू किया गया राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन सही दिशा में उठाया गया कदम है क्योंकि चिकित्सा आईडी और चिकित्सकीय रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण देश की बड़ी आबादी की पहुंच स्वास्थ्य सेवाओं तक सुनिश्चित कराने की दिशा में अहम कदम है। बहरहाल, ऐसी पहल का वांछित प्रभाव केवल तभी देखने को मिलेगा […]
अटल रैंकिंग में आईआईटी मद्रास शीर्ष पर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी नवोन्मेष उपलब्धियों पर संस्थानों की नवीनतम अटल रैंकिंग (एआरआईआईए) में राष्ट्रीय महत्त्व के संस्थानों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और केंद्र द्वारा वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) के बीच शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। आईआईटी मद्रास के बाद इस श्रेणी में दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: […]
बंद हुई नवाबों की 181 साल पुरानी रवायत
कोरोना संकट के इस दौर में उत्तर प्रदेश के अवध में नवाबों के समय से चली आ रही 181 साल पुरानी रवायत भी बंद हो गई है। लखनऊ में हर साल रमजान और मुहर्रम में चलने वाली शाही रसोई महामारी फैलने के डर, शारीरिक दूरी के नियमों की मार से ठंडी पड़ गई है। नवाबों […]
मंत्रिमंडल विस्तार से बढ़ेंगी गहलोत की मुश्किलें?
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करना पड़ सकता है। राज्य के एक मंत्री अस्पताल में कोमा में हैं जबकि एक अन्य मंत्री को हाल ही में राजस्थान कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंत्रिमडंल विस्तार के लिए गहलोत पर न केवल मंत्रिपरिषद की रिक्तियों को भरने की जिम्मेदारी […]
‘अपने नेतृत्व की भूमिका की जांच करे फेसबुक’
कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग फेसबुक इंडिया लीडरशिप टीम और उसके कामकाज को लेकर उच्चस्तरीय जांच शुरू करें। कांग्रेस ने यह आग्रह वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के बाद किया जिसमें कहा गया है कि फेसबुक ने भारत में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक […]
मांग पर जांच के लिए होगी समीक्षा
सरकार सामान्य लोगों के लिए मांग पर आधारित जांच उपलब्ध कराने के वास्ते अपने दिशानिर्देशों की समीक्षा करेगी, हालांकि दैनिक जांच की संख्या लगभग नौ लाख के रिकॉर्ड स्तर को पार कर चुकी है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने मंगलवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी। पॉल ने कहा कि हम […]
कोविशील्ड के दूसरे चरण का परीक्षण जल्द
पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) का मानना है कि ऑक्सफर्ड विश्वविद्यालय और ब्रिटिश-स्वीडिश दवा कंपनी ऐस्ट्राजेनेका द्वारा मिलकर विकसित किए जा रहे कोविड-19 के टीके (कोविशील्ड) के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण भारत में साल के अंत तक पूरे हो जाएंगे। एसआईआई दूसरे चरण का परीक्षण शुरू करने को एकदम तैयार है। […]
