ईंधन की मांग जुलाई में 11.7 प्रतिशत घटी
देश में ईंधन की मांग में सुधार के बाद एक बार फिर इसमें नरमी आई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की तुलना में जुलाई में ईंधन खपत में 11.7 प्रतिशत की कमी रही। इस बार जून के मुकाबले जुलाई में ईंधन मांग में 3.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। ईंधन खपत को आर्थिक […]
कोल इंडिया ने मांगी मालभाड़े में रियायत
राष्ट्रीय खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने भारतीय रेलवे से 700 से 1400 किलोमीटर के दायरे में पडऩे वाली बिजली इकाइयों को की जाने वाली कोयला आपूर्ति के भाड़े में रियायत देने के लिए कहा है। सीआईएल ने इस दायरे में स्थित अपने उपभोक्ताओं के लिए कोयले के परिवहन पर लगाने वाले माल भाड़े […]
पारदर्शी कराधान मंच की शुरुआत करेंगे मोदी
कर व्यवस्था को मित्रवत बनाने व उसमें पारदर्शिता लाने को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर अधिकारियों व करदाताओं के साथ होने वाली बैठक में कुछ नए कदमों की घोषणा करेंगे। इन कदमों में करदाता अधिकार पत्र का अनावरण शामिल हो सकता है, जिसमें करदाताओं को […]
एमपीसी को लचीलेपन के साथ ताकत की दरकार
मौद्रिक नीतिगत ब्याज दरें तय करने के लिए 2016 में बनी मौद्र्रिक नीति समिति (एमपीसी) की पिछले हफ्ते 24वीं बैठक होने के साथ ही इसके चार साल पूरे हो गए। समिति के छह सदस्यों ने इस बार नीतिगत दरों को यथावत रखने का फैसला किया। एमपीसी की बैठकों में लिए गए अधिकांश फैसले सर्वसम्मत रहे […]
डिजिटल पारिस्थितिकी का बदले स्वरूप
भारत का डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए सरकार को दो घटनाओं की वजह से संघ (कंसॉर्टियम) प्रायोजित करने की जरूरत आ पड़ी है। पहली, फेसबुक की अप्रैल में रिलायंस जियो में 5.7 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा बेहद अहम थी। एक सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 20 अरब डॉलर की […]
पारदर्शिता बढ़ाना जरूरी
देश के निवर्तमान नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) राजीव महर्षि की यह स्वीकारोक्ति चौंकाने वाली है कि उन्होंने रक्षा संबंधी रिपोर्ट सीएजी की वेबसाइट पर अपलोड नहीं कीं। यह इस बात का एक परेशान करने वाला उदाहरण है कि कैसे सुरक्षा मसलों को लेकर प्रशासन का स्वयं का रुख भ्रमित है। सितंबर 2017 में शुरू […]
महिलाओं को समान उत्तराधिकार अधिकार
उच्चतम न्यायालय के तीन सदस्यीय पीठ ने सोमवार को फैसला दिया कि पिता की संपत्ति पर बेटियों का जन्म से ही अधिकार है और इस मामले में उन्हें बेटों के समान माना जाए। यहां इस बात की पड़ताल की जा रही है कि इस आदेश के हिंदू अविभाजित परिवार ढांचे के लिए क्या मायने हैं […]
अंतरराष्ट्रीय होगा अयोध्या एयरपोर्ट
भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या के हवाई अड्डे को और बड़ा बनाएगी। अब इस हवाई अड्डे का विस्तार 600 एकड़ में किया जाएगा। अयोध्या में प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे का निर्माण करा रही है। पहले इस हवाई अड्डे के निर्माण के लिए कुल 285 एकड़ […]
कमला हैरिस : भारत के लिए खड़ी कर सकती हैं मुश्किलें
लगभग एक साल पहले सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टैक्सस के ह्यूस्टन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिसका आयोजन मूलत: भारतीय मूल के लोगों द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के लिए जोरदार नारा दिया था, ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’। मुमकिन है कि उनकी […]
टीके की खरीद, सहयोग पर चर्चा
कोरोना के टीके के लिए गठित विशेषज्ञ समूह ने बुधवार को एक प्रेस बयान जारी करते हुए सभी राज्यों को टीका खरीद के लिए अलग-अलग रास्तों पर न चलने की सलाह दी। समूह ने न केवल भारत में बल्कि कम एवं मध्यम आय वाले देशों में भी जल्द से जल्द टीका पहुंचाने के लिए सभी […]
