राम मंदिर राष्ट्रीय एकता और भावना का प्रतीक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में आज भूमि पूजन कर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास किया और कहा कि राम मंदिर राष्ट्रीय एकता व भावना का प्रतीक है तथा इससे समूचे अयोध्या क्षेत्र की अर्थव्यवस्था निखर जाएगी। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत ‘सियावर रामचंद्र की जय’ के उद्घोष से की। राम मंदिर को भारतीय संस्कृति […]
सर्वोच्च मूल्यांकन पर निफ्टी
दलाल पथ पर शेयर निवेशकों की लिवाली के बीच सूचकांक स्तर पर मूल्यांकन अपने सर्वकालिक स्तर पर पहुंच गया है। बुधवार को कारोबार की समाप्ति के बाद एनएसई निफ्टी 50 का बेंचमार्क सूचकांक प्राइस-टू-अर्निंग रेशियो (किसी कंपनी के शेयर की मौजूदा कीमत और इसकी प्रति शेयर आय का अनुपात) अपनी पिछले 12 महीने की प्रति […]
लॉकडाउन ने घटाए गिरवी संपत्ति सौदे
वैश्विक महामारी और उसकी वजह से हुए लॉकडाउन और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा कर्ज की किस्त टालने की घोषणा से प्रतिभूतिकरण की मात्रा पर उल्लेखनीय असर पड़ा है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक वित्त वर्ष 21 की पहली तिमाही में प्रतिभूतिकरण की मात्रा घटकर 7,500 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछलेसाल की समान अवधि में […]
प्रीमियम परियोजनाओं के किराये में बनी रहेगी तेजी
बीएस बातचीत अमेरिका की प्रॉपर्टी निवेशक और डेवलपर हाइंस के प्रबंधन के तहत 133.3 अरब डॉलर की रियल एस्टेट संपत्तियां हैं और वह 24 देशों में परिचालन कर रही है। उसने भारत में विकास प्रबंधन समझौता किया है। हाइंस इंडिया के कंट्री हेड और प्रबंध निदेशक अमित दीवान ने राघवेंद्र कामत से बातचीत में कहा […]
भारत में बना हुआ है टिड्डी दल का खतरा
देश में टिड्डी दलों के दूसरे चरण के हमले के तीन महीने से अधिक हो चुके हैं। इनका पहला हमला साल के आरंभ में हुआ था। हालांकि अब तक इस खतरे के पूरी तरह से टल जाने के बहुत कम संकेत हैं। खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की ताजा परामर्श के मुताबिक टिड्डी दलों की […]
मुश्किल हुआ चीन का कोयला क्षेत्र में निवेश
कोयला नीलामी में चीनी कोयला खनन कंपनियों को दूर रखने के लिए सरकार हरकत में आ गई है। कोयला मंत्रालय ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को लेकर एक नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि वाणिज्यिक कोयले की नीलामी में भारत के किसी भी पड़ोसी देश से एफडीआई निवेश से पहले भारत सरकार […]
बैंकों, एनबीएफसी व कंपनियों की बैलेंस शीट साफ करे भारत
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने राजकोषीय घाटे पर लगाम लगाने के कदम उठाने के साथ कोविड-19 के हमले के पहले अगर मध्यावधि के हिसाब से कोई असंतुलन है तो ऐसी स्थिति में बैंकों, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों व कॉर्पोरेट के बैलेंस शीट को तेजी से साफ करने का सुझाव दिया है। बाह्य क्षेत्र पर अपनी […]
दूसरी छमाही में मिल सकता है बैंकों को धन
केंद्र सरकार कर्ज की किस्त टाले जाने की अवधि खत्म होनेे के बाद बैंकों की बैलेंस सीट पर कर्ज के भुगतान के असर का आकलन करके सरकारी बैंकों के पुनर्पूंजीकरण का खाका तैयार करेगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने नाम न दिए जाने की शर्त पर कहा, ‘सरकारी बैंकों में पुनर्पूंजीकरण का अनुमान लगाना अभी […]
कर्मचारियों की एंटीबॉडी जांच कर रहीं कंपनियां
भारतीय उद्योग जगत में छोटी-बड़ी तमाम कंपनियों के बीच अपने कर्मचारियों की एंटीबॉडी जांच करवाने की सरगर्मी तेज हो गई है। इससे देश में कोविड-19 से प्रतिरक्षित लोगों का डेटाबेस तैयार करने में मदद मिलेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) कोविड-19 संबंधी जांच के लिए उपलब्ध तमाम जांच करवा रही है जिसमें एंटीबॉडी जांच भी शामिल है। […]
ट्रैक्टरों की बिक्री को मॉनसून से रफ्तार
ट्रैक्टर विनिर्माताओं ने जुलाई में भी दमदार बिक्री जारी रखी। किसानों को सरकार की ओर से नकदी मदद, खरीफ की अच्छी बुवाई और जून-जुलाई में सामान्य मॉनसून से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिला। कंपनियों को आपूर्ति शृंखला संबंधी बाधाएं दूर होने के बाद अगस्त में पूरी क्षमता पर उत्पादन होने की उम्मीद है। कोरोनावायरस की […]
