मिंत्रा की हुई ऑल अबाउट यू
वॉलमार्ट की स्वामित्व वाली फैशन रिटेलर मिंत्रा ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फैशन ब्रांड ‘ऑल अबाउट यू’ में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया गया है। यह सौदा हाल के दिनों में किसी सेलिब्रिटी ब्रांड का उल्लेखनीय अधिग्रहण है। इस ब्रांड को 2015 में दीपिका पादुकोण और […]
सेल, जेएसपीएल ने दर्ज की दमदार बिक्री
प्रमुख इस्पात कंपनियों- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और जिंदल स्टील ऐंड पावर- ने जुलाई में सालाना आधार पर दमदार बिक्री दर्ज की हैं। सेल ने जुलाई 2020 में 15.83 लाख टन मात्रात्मक बिक्री दर्ज की जो जुलाई महीने में अब तक का उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन है। जुलाई 2019 के मुकाबले कंपनी ने […]
कोका कोला का निवेश जारी रहेगा
प्रमुख बेवरेज निर्माता कोका-कोला ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 संबंधित समस्याओं के बावजूद उसकी निवेश योजनाएं बरकरार हैं। कोविड-19 महामारी की वजह से अप्रैल-जून की अवधि में कंपनी का व्यवसाय प्रभावित हुआ था। भारत में लॉकडाउन से अप्रैल-जून की अवधि में शीतल पेय के लिए वैश्विक दिग्गज की समेकित बिक्री 12 प्रतिशत तक घट […]
मारुति सुजूकी अब सामान्य मासिक बिक्री के करीब पहुंची
बीएस बातचीत मारुति सुजूकी ने इस साल जुलाई में 1 लाख वाहनों के बिक्री स्तर तक पहुंचने के साथ ही उम्मीद जताई है कि यात्री कार बाजार अब पटरी पर लौटने लगा है। जबकि तमाम विश्लेषकों ने इसमें देरी लगने की आशंका जताई थी। मारुति सुजूकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने इन आकर्षक आंकड़ों को […]
कोविड प्रावधान से बैंकों के मुनाफे पर चोट
जून 2020 की तिमाही में ऋणों के भुगतान पर रोक से परिसंपत्ति गुणवत्ता पर दबाव बना रहा। इस तिमाही में बैंकों को कोविड-19 से संबंधित अपने प्रावधान खर्च में लगातार इजाफा करना पड़ा है। प्रमुख निजी बैंकों की पहली तिमाही के आय विश्लेषणों से संकेत मिलता है कि समग्र आधार पर, आकस्मिक प्रावधान परिसंपत्ति गुणवत्ता […]
आईटी कंपनियां स्थानीयकरण पर दे रहीं जोर
कर्मचारियों के बढ़ते स्थानीयकरण और ज्यादातर कार्य को देश से बाहर पूरा कराना ऐसे कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव हैं जिन पर आईटी सेवा कंपनियां अमेरिका में वीजा लागत बढऩे के प्रभाव से बचने के लिए इस्तेमाल करने की संभावना तलाश रही हैं। अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा विभाग (यूएससीआईएस) ने पिछले सप्ताह गैर-प्रवासी वीजा पर बढ़े हुए […]
पेटीएम मनी ने शेयर ब्रोकिंग सेवा शुरू की
ब्रोकिंग उद्योग के अब और ज्यादा प्रतिस्पर्धी होने की संभावना है। पेटीएम मनी ने अपना शेयर ब्रोकिंग परिचालन शुरू कर दिया है। कंपनी ने आरंभिक ऑफर के तहत कम ब्रेकरेज शुल्क पर इस सेवा की पेशकश की है। यह प्लेटफॉर्म म्युचुअल फंड योजनाओं और राष्ट्रीय पेंशन योजना में निवेश की सुविधा पहले से ही मुहैया […]
प्रॉक्सी एडवाइजरों के खिलाफ सेबी जाएगा कंपनी जगत
बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को कहा कि प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्मों के खिलाफ शिकायत लेकर सूचीबद्ध कंपनियां नियामक के पास आ सकती हैं। नियामक ने एक परिपत्र में कहा, सेबी (रिसर्च एनालिस्ट) नियम 2014 के तहत आचार संहिता के प्रावधानों के मुताबिक प्रॉक्सी एडवाइजरों की तरफ से गैर-अनुपालन के मामले की जांच नियामक करेगा। यह […]
आकर्षक रहा है पुरी का सफर
वर्ष 1954 में रोजर बैनिस्टर 3 मिनट, 59.4 सेकंड में चार मील वाली दौड़ जीतने वाले पहले व्यक्ति थे, अब यह आम बात हो गई है। किसी बैंक को चलाना कितना कठिन है? जब 1990 के दशक के मध्य में निजी बैंक लाइसेंस जारी किए गए थे, तो कुछ को ही इस बारे में जानकारी […]
बढ़ गई फंड मैनेजरों की चिंता
मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का शेयर 7 फीसदी से ज्यादा उछल गया और अब भारत की सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में उसकी हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी हो गई है। मुकेश अंबानी की अगुआई वाली फर्म का बाजार पूंजीकरण अब 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के संयुक्त बाजार पूंजीकरण का करीब पांचवां हिस्सा है। मार्च […]
