भारत से निर्यात को बढ़ावा देगी ऐपल
मोबाइल फोन बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज कंपनी ऐपल ने भारत में उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। उम्मीद है कि ऐपल अगले पांच वर्षों में भारत में 29 अरब डॉलर मूल्य के मोबाइल हैंडसेट तैयार कर सकती है। कंपनी उत्पाद आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई ) की शर्तों के अनुरूप प्रोत्साहन का लाभ […]
छह बैंकों में हिस्सा बेचेगी सरकार!
सरकार के अंदर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर चर्चा चल रही है, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निकट भविष्य में बैंकिंग क्षेत्र का निजी क्षेत्रों के लिए पूरी तरह खोलने को लेकर चिंता जताई है। मामले के जानकार एक शख्स ने कहा कि बैंकिंग नियामक का मानना है कि अगर […]
नियामक सेबी ने बढ़ाई मार्जिन के नए नियमों की समयसीमा
क्लाइंटों से ब्रोकरों के मार्जिन संग्रह के नए नियमों के क्रियान्वयन की समयसीमा बाजार नियामक सेबी ने बढ़ा दी है। नियामक ने शुक्रवार को एक परिपत्र में कहा, शॉर्ट कलेक्शन, नकदी में अग्रिम मार्जिन का संग्रह न किए जाने से संबंधित जुर्माने का प्रावधान 1 सितंबर, 2020 से लागू होगा। पहले के परिपत्र के मुताबिक, […]
निवेशकों को प्रत्यक्ष बाजार पहुंच से व्यवस्थागत जोखिम पैदा होगा
घरेलू ब्रोकिंग कंपनियों का कहना है कि ग्राहकों को प्रत्यक्ष बाजार पहुंच (डीएमए) मुहैया कराने और उन्हें एक्सचेंजों पर प्रत्यक्ष तौर पर कारोबार करने की अनुमति देने से व्यवस्थागत जोखिम को बढ़ावा मिल सकता है। चूंकि इस सप्ताह दलाल पथ पर डीएमए को लेकर अटकलों के बाद से सूचीबद्घ ब्रोकरेज आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का शेयर भाव […]
एकमुश्त खर्च से सन फार्मा ने दर्ज किया घाटा
देश की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फामास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने पहली तिमाही में आश्चर्यजनक रूप से नुकसान दर्ज किया क्योंंकि उसे एकबारगी के खर्च का झटका लगा। कंपनी के अमेरिकी कारोबार ने तिमाही में 33.5 फीसदी का नुकसान दर्ज किया जबकि भारतीय बिक्री सालाना आधार पर 3.2 फीसदी बढ़ी। कंपनी की एकीकृत बिक्री 7,467 करोड़ […]
एसबीआई का कर-पूर्व लाभ बढ़ा
देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का कर-पूर्व लाभ (पीबीटी) जून 2010 की तिमाही में 36.8 प्रतिशत बढ़कर 5,560 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक को अपनी बीमा सहायक इकाई में हिस्सेदारी बिक्री से प्राप्त एकमुश्त लाभ और मजबूत ब्याज आय से मदद मिली। वहीं समीक्षाधीन तिमाही के लिए बैंक का शुद्घ […]
आईओसी का कर पूर्व लाभ 42 फीसदी घटा
देश की सबसे बड़ी र्ईंधन रिटेलर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का एकीकृत कर पूर्व लाभ जून तिमाही में 42 फीसदी की गिरावट के साथ 3,204.4 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 5,482.35 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का परिचालन राजस्व जून तिमाही में 41 फीसदी घटकर 90,106.48 करोड़ रुपये रह […]
कोविड के दौर में डीएफसी ने खर्च किया वित्त वर्ष के बजट का 17 प्रतिशत धन
भारतीय रेल ने लॉकडाउन के दौरान अप्रैल से जून के बीच करीब 1,952 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह चालू वित्त वर्ष में खर्च किए जाने की कुल राशि का 17 प्रतिशत से ज्यादा है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुुमार के समक्ष इस सप्ताह प्रस्तुति के दौरान समर्पित मालवहन गलियारा निगम (डीएफसीसीआईएल) ने कहा […]
500 करोड़ रुपये कारोबार पर ई-रसीद
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत सरकार ने ई-रसीद व्यवस्था अधिसूचित की है। यह बड़े उद्यमों तक सीमित है, जिनका कारोबार 500 करोड़ रुपये शुरू होता है। बिक्री की रसीद दाखिल करने इलेक्ट्रॉनक व्यवस्था 1 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में कारोबारियों के पास अपने सिस्टम में सुधार के लिए […]
जीएसटी मुआवजे पर केंद्र को पंजाब का पत्र
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में आई कमी पर राज्यों को मुआवजा देने से केंद्र सरकार के इनकार की खबर पर दुख जताते हुए पंजाब ने केंद्र सरकार द्वारा बाजार उधारी लिए जाने पर जोर दिया है, जिससे अपर्याप्त उपकर संग्रह की भरपाई की जा सके। साथ ही इस मसले के समाधान के लिए विवाद […]
