मनरेगा में काम की मांग घटी
महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में मई और जून महीने में काम की मांग में भारी तेजी के बाद जुलाई महीने में काम की मांग घटी है। इसकी वजह यह है कि खरीफ की बुआई में काम करने के लिए अस्थायी मजदूर खेतों में लौट आए हैं। हालांकि अभी भी मनरेगा में काम […]
लगातार चौथे माह लुढ़के प्रमुख क्षेत्र
अर्थव्यवस्था के 8 प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन में जून महीने में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि इसके पहले महीने में 22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। देशव्यापी बंदी की वजह से उद्योग मजदूरों की कमी, मांग में कमी और नकदी के संकट से जूझ रहे हैं, जिसका असर आज के आंकड़ों […]
अगस्त-सितंबर में सामान्य रहेगी बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने आज अपने अनुमान में कहा है कि इस साल दक्षिण पश्चिम मॉनसून सत्र के दूसरे आधे हिस्से में बारिश सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगस्त महीने में बारिश दीर्घावधि औसत (एलपीए) की तुलना में 97 प्रतिशत रहने की संभावना है, जो सामान्य है। इसमें 9 प्रतिशत […]
ग्राहकों की जानकारी पूरी तरह सुरक्षित: एनपीसीआई
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने आज कहा है कि वह आईटी संबंधी ढांचे, इनसे सृजित होने वाली जानकारी और इन सूचनाओं तक पहुंचने वाले डिजिटल पहचानों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करता है। भुगतान सेवा प्रदाता ने एक विस्तृत वक्तव्य में कहा, ‘एनपीसीआई में विवरणों की निजता को बरकरार रखने को […]
दक्षता बढ़ाने पर हमारी नजर
बीएस बातचीत टेक महिंद्रा ने लागत में कटौती के विभिन्न उपायों के बल पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर वित्तीय नतीजे दर्ज किए हैं। कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सीपी गुरनानी ने साई ईश्वर एवं देवाशिष महापात्र से बातचीत में कहा कि मांग परिदृश्य साफ न होने के […]
घरेलू मांग और अंतरराष्ट्रीय दामों से इस्पात में सुधार के आसार
घरेलू मांग और अंतरराष्ट्रीय दामों में इजाफा होने से इस्पात कंपनियां दाम बढ़ा सकती हैं। हालांकि जून में दाम बढ़ाए गए थे, लेकिन अगले महीने दाम वृद्धि के एक और दौर के आसार हैं। कंपनियों को उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों के दौरान अंतरराष्ट्रीय और प्रचलित घरेलू दामों के बीच का सात से आठ […]
जियो को नए ग्राहक, एआरपीयू से बल
ग्राहकों की संख्या में उम्मीद से बेहतर वृद्धि और प्रति उपयोगकर्ता राजस्व में वृद्धि के साथ ही रिलायंस जियो ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बाजार के अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन किया। साथ ही परिचालन के मोर्चे पर जियो का प्रदर्शन उसकी प्रमुख प्रतिस्पर्धी भारती एयरटेल के मुकाबले कहीं बेहतर रहा। कोविड-19 वैश्विक […]
क्वेस कॉर्प को त्योहारी मांग से नियुक्तियों में तेजी की आस
देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े नियोक्ता क्वेस कॉर्प ने आगामी महीनों में नियुक्तियों को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। कंपनी का कहा है कि नई दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख महानगरों में कोविड-19 के संक्रमण में गिरावट के कारण गतिविधियां सुचारु हो रही हैं। इसलिए ग्राहक अब आगामी त्योहारी सीजन के लिए तैयारी […]
बायोकॉन बायोलॉजिक्स में हिस्सा लेगी टाटा कैपिटल
टाटा कैपिटल प्रमुख बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन की इकाई बायोकॉन बायोलॉजिक्स में अल्पांश हिस्सेदारी लेगी। बेंगलूरु की इस कंपनी ने बताया कि टाटा कैपिटल 3 करोड़ डॉलर में बायोकॉन बायोलॉजिक्स में 0.85 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करेगी। ताजा दौर का इक्विटी निवेश बायोकॉन बायोलॉजिक्स के करीब 3.5 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर किया जाएगा। बायोकॉन बायोलॉजिक्स के […]
पीएलआई योजना की होड़ में वैश्विक कंपनियां
प्रख्यात मोबाइल डिवाइस निर्माताओं दक्षिण कोरियाई सैमसंग और ताईवान की मोबाइल फोन निर्माताओं पेगाट्रॉन, फॉक्सकॉन और विस्ट्रॉन ने वैश्विक कंपनियों के लिए पेश प्रोडक्टीविटी लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना में भागीदारी के लिए आवेदन किए हैं। ये वैश्विक कंपनियां भारत को मोबाइल फोन के लिए निर्माण-निर्यात केंद्र बनाना चाहती हैं। इस योजना में भागीदारी के लिए […]
