आरबीआई के दायरे में सहकारी बैंक
अब व्यावसायिक बैंकों की तर्ज पर सहकारी बैंकों की निगरानी का अधिकार भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को दिया गया है। केंद्र सरकार ने बुधवार को इस संबंध में अध्यादेश लाने का निर्णय किया। इस अध्यादेश को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद आरबीआई को देश में 1,482 शहरी सहकारी बैंकों और विभिन्न-राज्यों में कारोबार […]
इंडसइंड बैंक में हिस्सा बढ़ाने की हिंदुजा की योजना में होगी देर
हिंदुजा परिवार में कानूनी लड़ाई के कारण इंडसइंड बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की उनकी योजना में देर हो सकती है। इस कानूनी संघर्ष से पारिवारिक संपत्तियों का विभाजन हो सकता है। इस बैंक का प्रवर्तन होल्डिंग कंपनियों इंडसइंड इंटरनैशनल होल्डिंग्स और इंडसइंड लिमिटेड ने किया है, जिसका नियंत्रण हिंदुजा बंधुओं में सबसे छोटे भाई अशोक […]
हिंदुजा बंधुओं में बढ़ी तकरार
हिंदुजा परिवार में जायदाद पर खड़ा बखेड़ा अब खुलकर सामने आ गया है। बिटेन के उच्च न्यायालय ने हिंदुजा समूह से संरक्षक एस पी हिंदुजा की पुत्री वीनू हिंदुजा को उनकी जगह नियुक्त किया है। अन्य हिंदुजा बंधु गोपीचंद (80 वर्ष) और प्रकाश (75 वर्ष) और अशोक हिंदुजा (69 वर्ष) स्विटजरलैंड स्थित हिंदुजा बैंक पर […]
अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करें देश : भारत
भारत ने मंगलवार को संयम बरतते हुए विश्व के शीर्ष देशों से कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करके तथा साझेदार मुल्कों के हितों को चिह्नित करते हुए अनुकरणीय ढंग से पेश आएं। उसने चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के कारण उपजे सैन्य तनाव के बारे में कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया। […]
गणेशोत्सव पर भी पड़ेगा कोरोना का असर
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाये जाने वाले गणेशोत्सव में भी कोरोना संक्रमण का प्रभाव पड़ने वाला है। मुंबई के अधिकांश बड़े गणपति मंडलों ने इस बार गणपति उत्सव सादगी से मानने का फैसला किया है। सोसायटी और घरों में गणपति पर्व इस बार फीका रहने वाले है। महाराष्ट्र के इस सबसे बड़े […]
अदाणी पावर ने ली ओडिशा पावर जेनरेशन कॉर्प में हिस्सेदारी
अदाणी पावर लिमिटेड ने आज ओडिशा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन (ओपीजीसी) की 49 फीसदी हिस्सेदारी अमेरिका की एईएस कॉरपोरेशन से लेने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए। एईएस अमेरिका की ग्लोबल एनर्जी कंपनी है। इस कंपनी यानी ओपीजीसी में ओडिशा सरकार की 51 फीसदी हिस्सेदारी है, जो झारसूगुड़ा में 1,740 मेगावॉट के तापीय बिजली संयंत्र का […]
आर-इन्फ्रा, आर-पावर में हिस्सेदारी बढ़ाएंगे प्रवर्तक
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर में प्रवर्तक हिस्सेदारी बढ़ाएंगे, दोनों कंपनियों के चेयरमैन अनिल अंबानी ने आज आयोजित वर्चुअल सालाना आम बैठक में शेयरधारकों से ये बातें कही। अंबानी ने शेयरधारकों से यह भी कहा कि रिलायंस पावर ने अपने कर्ज पर भुगतान के लिए मोहलत नहीं ली है और उन्होंने इस तरह की मोहलत […]
भारती इन्फ्राटेल संग इंडस टावर का विलय
काफी समय से इंडस टावर के साथ लंबित विलय को अंतिम रूप देने के लिए भारती इन्फ्राटेल के निदेशक मंडल की बैठक बुधवार को होगी। इस सौदे पर अप्रैल 2018 में हस्ताक्षर किए गए थे और इसकी कामयाबी की उम्मीद की गई थी। इसके पूरा होने पर दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार टावर कंपनियों में […]
भारत में निवेश बढ़ाएगी फॉक्सकॉन
ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन भारत में और निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी अगले कुछ महीनों में इस संबंध में विस्तृत जानकारी के साथ घोषणा कर सकती है। अनुबंध आधारित विनिर्माण करने वाली विश्व की इस सबसे बड़ी कंपनी का मानना है कि भारत में उसके लिए काफी अनुकूल परिदृश्य दिख रहा है। […]
चीन विरोधी लहर पर एवरेडी का दांव
देश में फ्लैशलाइट बाजार की अग्रणी कंपनी एवरेडी इंडस्ट्रीज अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए भारत और चीन के बीच बढ़ते सीमा विवाद के कारण पैदा हुई चीन विरोधी भावना पर दांव लगा रही है। लोकलसर्किल्स द्वारा हाल में किए गए एक सर्वेक्षण में शामिल 58 फीसदी प्रतिभागियों ने चीन की कंपनियों का बहिष्कार […]
