गेल का शुद्ध मुनाफा 170 फीसदी बढ़ा
सरकारी गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड ने कहा है कि चौथी तिमाही के दौरान उसके शुद्ध लाभ में 170 फीसदी की दमदार वृद्धि दर्ज की गई। कॉरपोरेट कर की दर में कमी किए जाने से पेट्रोकेमिकल और प्राकृतिक गैस कीमतों में गिरावट को थामने में मदद मिली। गेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज जैन […]
इंडियन ऑयल को चौथी तिमाही में घाटा
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान 17.318 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है। कोविड-19 प्रकोप के कारण वैश्विक वैश्विक स्तर पर आई मंदी के कारण ईंधन की मांग में नरमी और इन्वेंटरी नुकसान से कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन प्रभावित हुआ। वित्त […]
कर्नाटक उच्च न्यायालय में अपील करेगा फ्रैंकलिन एमएफ
फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्युचुअल फंड कर्नाटक उच्च न्यायालय में अपील करेगा ताकि नकदी के लिहाज से सकारात्मक योजनाओं से फंडों का वितरण यूनिटधारकों को किया जा सके। निवेशकों को लिखे पत्र में फ्रैंकलिन एमएफ के अध्यक्ष संजय सप्रे ने कहा, बंद होने जा रही दो योजनाओं में सरप्लस नकदी है और हम यूनिटधारकों के हित में […]
कंपनी जगत को मिली और मोहलत
बाजार नियामक सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों को मार्च 2020 की तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के वित्तीय नतीजे घोषित करने के लिए 31 जुलाई, 2020 तक का समय दिया है। यह दूसरा मौका है जब नियामक ने नतीजों का खुलासा करने के लिए समयसीमा में इजाफा किया है। मार्च में जारी परिपत्र में सेबी ने […]
दिल्ली में पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल
देश में पहली बार आज दिल्ली में डीजल के दाम पेटोल से ज्यादा हो गए है। डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टर माल भाड़े में वृद्धि कर सकते हैं। ट्रांसपोर्टरों की लागत में डीजल की हिस्सेदारी 60 फीसदी से अधिक है। इस माह डीजल के दाम करीब 15 फीसदी बढ़ चुके हैं। दिल्ली में आज डीजल […]
आयात में कमी पर राज्य भी अमल करें
केंद्र सरकार आयात पर तेजी से रोक लगाने की दिशा में आगे बढ़ रही है लेकिन विद्युत क्षेत्र यह उम्मीद कर रहा है कि यह सुधार राज्यों के स्तर पर भी नजर आए। चूंकि विद्युत के बुनियादी ढांचे का विकास राज्यों से आने की उम्मीद की जा रही है, ऐसे में उद्योग चाहता है कि […]
उत्पादों के मूल देश के नाम पर सहमति
ई-कॉमर्स कंपनियां आज उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के साथ बैठक के बाद मौखिक रूप से इस बात पर सहमत हो गई हैं कि आगे से वे अपने प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाले उत्पादों के मूल देश के नाम का उल्लेख करेंगी। इस काम को वे विक्रेताओं के साथ मिलकर सुनिश्चित करेंगी। कंपनियों से […]
5.3 प्रतिशत सिकुड़ेगी जीडीपी: इंडिया रेटिंग्स
इंडिया रेटिंग ऐंड रिसर्च ने आज कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 और देशबंदी की वजह से भारत का 2020-21 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 5.3 प्रतिशत नीचे जाने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी ने कहा है, ‘भारत के इतिहास में यह न्यूनतम जीडीपी वृद्धि दर होगी और यह छठवां आर्थिक संकुचन होगा। इसके […]
ई-कॉमर्स नीति का मसौदा जल्द
केंद्र सरकार प्रस्तावित ई-कॉमर्स नीति का दूसरा मसौदा जल्द जारी करने वाली है। कई सूत्रों ने मिली जानकारी के मुताबिक इस मसौदे में ग्राहकों को लुभाने के लिए घाटा उठाकर सामान बेचने पर सख्ती बढ़ाने और घरेलू कारोबारियों पर ध्यान देने पर जोर होगा। अंतिम नीति के लिए अभी कोई अंतिम तिथि नहीं तय की […]
मांग में कमी तो उत्पादन में भी नहीं रवानी
देशव्यापी लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से खुलापन आने के बाद मध्य प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों ने कामकाम शुरू तो कर दिया है लेकिन उद्योगपतियों और उद्योग संगठनों की मानें तो मांग में कमी के चलते कारोबारी पूरी उत्पादन क्षमता का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। कुछ औद्योगिक क्षेत्रों में कामगारों की कमी और पूंजीगत बाधाओं […]
