शहरों की झुग्गियों में खतरा ज्यादा
देश की आम आबादी में कोविड ऐंटीबॉडी की मौजूदगी का पता लगाने के लिए कराए गए देश के पहले सेरोलॉजिकल सर्वेक्षण में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने पाया है कि जांच किए गए लोगों में से 0.73 फीसदी लोगों में संक्रमण का असर दिखाई पड़ा है। इसके अलावा इस सर्वेक्षण के मुताबिक शहर की […]
लॉकडाउन में फंसे कारोबारियों के हजारों करोड़ रुपये
कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन ने कारोबार की कमर तोड़कर रख दी है। अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए सरकार ने शर्तों के साथ कारोबार शुरू कराया तो कारोबारियों की परेशानी का पिटारा भी खुलने लगा। लॉकडाउन के कारण व्यापारियों का लाखों करोड़ रुपये का माल फंस गया, जिसमें से काफी […]
साहसिक निर्णय और निवेश का समय
कोविड-19 से देश की अर्थव्यवस्था को हुए तगड़े नुकसान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मौजूदा वक्त मजबूत निर्णय लेने और साहसिक कदम उठाने का है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को कहा कि अब समय आ गया है जब देश को पुरानी मानसिकता से आगे निकलकर आत्मनिर्भर बनाना चाहिए और आयात पर निर्भरता […]
एजीआर पर पीएसयू को राहत
ऑयल इंडिया, गेल और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन सहित सार्वजनिक उपक्रमों को उच्चतम न्यायालय के निर्देश से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) से समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) भुगतान की मांग पर दूरसंचार विभाग को पुनर्विचार करने का निर्देश दिया है। दूरसंचार विभाग ने 24 अक्टूबर, 2019 के अदालत के आदेश के […]
कोरोनावायरस महामारी से आईपीओ पर संकट के बादल
कोविड-19 की वजह से पैदा हुई अनिश्चितता से इस साल आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) बाजार का उत्साह ठंडा पड़ गया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड(सेबी) को मिलने वाले ड्राफ्ट रेड हेयरिंग प्रोस्पेक्टस (डीआरएचपी) आवेदन 6 साल के निचले स्तर पर हैं। इस साल अब तक सिर्फ सात कंपनियां भी 6,500 करोड़ रुपये से कम […]
नौ सत्र के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक बन गए शुद्ध बिकवाल
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक नौ कारोबारी सत्र के बाद बुधवार को पहली बार शुद्ध बिकवाल बन गए। स्टॉक एक्सचेंजों के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी फंड 919 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। हालिया बिकवाली ने नौ कारोबारी सत्रोंं की खरीदारी पर विराम लगा दिया, जो सात महीने में सबसे लंबी अवधि तक चला। पिछले नौ […]
बाजार में दिख रही सीमित बढ़ोतरी
पिछले पखवाड़े वैश्विक इक्विटी बाजारों में ठीक-ठाक बढ़ोतरी हुई क्योंकि अर्थव्यवस्थाएं खुलीं और वैश्विक केंद्रीय बैंकों की तरफ से और प्रोत्साहन पैकेज दिए जाने की उम्मीद है, खास तौर से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से। इसकी वजह यह है कि कोविड-19 के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ी मार को थामने में काफी मुश्किल हो रही […]
प्रवर्तक के परिजन नहीं हो सकते आम शेयरधारक
बाजार नियामक सेबी ने कहा है कि प्रवर्तक के परिजन के आम शेयरधारक के तौर पर दोबारा वर्गीकृत नहीं किया जा सकता, चाहे वह स्वतंत्र रूप से रहता हो या कंपनी की गतिविधियों में उसकी कोई भूमिका न हो। नियामक ने यह राय जूता विनिर्माता मिर्जा इंटरनैशनल की तरफ से मांगे गए अनौपचारिक दिशानिर्देश के […]
एम पी बिड़ला समूह की तीन कंपनियों को अदालती नोटिस
प्रियंवदा देवी बिड़ला की वसीयत को लेकर बिड़ला समूह और लोढा समूह के बीच विवाद की सुनवाई कर रहे कलकत्ता उच्च न्यायालय के प्रोबेट कोर्ट ने एम पी बिड़ला समूह की तीन कंपनियों को अदालत के समक्ष पेश होने को कहा है। ये तीन कंपनियां हैं बिड़ला कॉरपोरेशन, बिड़ला केबल और विंध्य टेलीलिंक्स। कोर्ट को […]
हीरो मोटोकॉर्प ने की पूंजीगत खर्च में बड़ी कटौती
हीरो मोटोकॉर्प ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए पूंजीगत खर्च घटाकर 600 करोड़ रुपये कर दिया है क्योंकि बाजार की अग्रणी कंपनी महामारी के बीच लागत घटाना और नकदी संरक्षित करना चाहती है। कंपनी के प्रबंधन ने बुधवार को इन्वेस्टर कॉल में ये बातें कही। पूंजीगत खर्च में कटौती क्षमता विस्तार और मरम्मत समेत सभी […]
