हिंदुस्तान जिंक का रिजर्व बढ़ा
स्टरलाइट इंडस्ट्रीज़ की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने ऐलान किया है कि उसकी खोज गतिविधियों की वजह से उसके रिजर्व में मौजूद धातु की मात्रा में 4.63 करोड़ टन का इजाफा हुआ है। 2007-08 वित्त वर्ष में कंपनी के रिजर्व में 67 लाख टन की गिरावट दर्ज की गई थी। कंपनी ने बीएसई को आज बताया क […]
अभी बंद रहेगी पोलर फार्मा की बालासोर फैक्टरी
पोलर फार्मा ने अपनी बालासोर फैक्टरी पर अब 31 अगस्त तक ताला लटकाए रखने का फैसला किया है। कंपनी के मुताबिक इसकी वजह है सरकार से ऑर्डर नहीं मिल पाना। दो फरवरी को कंपनी ने कहा था कि पर्याप्त ऑर्डर नहीं होने की वजह से वह 30 अप्रैल से पहले इस फैक्टरी को चालू नहीं कर […]
जामनगर से कंपनियों को बिक्री शुरू
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी जामनगर रिफाइनरी से घरेलू कंपनियों को डीजल की बिक्री शुरू कर दी है, जिसमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) को इस सप्ताह पहली खेप मिल भी गई। पिछले महीने जामनगर रिफाइनरी का निर्यातोन्मुखी इकाई का दर्जा खत्म होने के बाद से ही आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल रिलायंस से बातचीत कर रही हैं। एचपीसीएल […]
सेंसेक्स में मची हुई है उठा-पटक
लगातार बिकवाली और लिवाली की वजह से सेंसेक्स में काफी उठा-पटक मची हुई है। पिछले एक घंटे में सूचकांक 150 अंक तक ऊपर गया, लेकिन बाद में नीचे आया। इस वक्त बाजार 104 अंक ऊपर 12,057 पर कारोबार कर रहा है। इस तेजी में सबसे बड़ा हाथ रहा मेटल स्टॉक्स का। स्टरलाइट के शेयर 6.5 […]
हरे निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स
कहते हैं, अंत भला तो सब भला। इसी बात की मिसाल रहा गुरुवार को सेंसेक्स। आज यहां काफी उठा-पटक मची, लेकिन अंत में यह 163 अंकों के इजाफे के साथ बंद हुआ। बाजार आज 12,116 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स आज खुला 112 अंकों के इजाफे के साथ 12,065 अंकों पर। इसके बाद वह 12,144 के स्तर तक […]
एशियाई बाजारों में भी तेजी सिमटी
सुबह की जबरदस्त तेजी एशियाई बाजार कायम नहीं रख पाए। निक्कई में 149 अंक (1.6 फीसदी) ऊपर 8,977 पर कारोबार हो रहा है। हेंगसेंग में भी तेजी 49 अंक पर सिमट आई है और यहां 16,430 के स्तर पर कारोबार हो रहा है। शंघाई कंपोजिट में सात अंक ऊपर 2,567 के स्तर पर कारोबार हो रहा है। […]
तेजी कायम नहीं रख पाया सेंसेक्स
सेंसेक्स आज खुला 112 अंकों की तेजी के साथ और 12,144 के ऊंचाई तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद तेजी कायम न सकी और गिरावट का दौर शुरू हुआ। अब सेंसेक्स 12,011 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो सिर्फ 58 अंक ऊपर है। स्टरलाइट और हिंडाल्को, दोनों में चार फीसदी की तेजी देखने […]
शुरुआती कारोबार में चढ़े आईसीआईसीआई बैंक के शेयर
आज सुबह आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 546 रुपये के भाव पर खुले, जो कल के बंद भाव से एक फीसदी ज्यादा था। इसके बाद बैंक के शेयर 545 रुपये के स्तर तक पहुंच गए।फिर तेजी आई और शेयर 558 रुपये के भाव तक पहुंच गए। बैंक के शेयर अब 553 रुपये के स्तर पर कारोबार कर […]
सेंसेक्स में लौटी तेजी, पहुंचा 12 हजार के पार
तेजी सेंसेक्स से ज्यादा देर तक रूठ नहीं सकी। कल 178 अंक नीचे बंद होने के बाद आज सेंसेक्स खुलते ही 112 अंक ऊपर 12,065 के स्तर पर चला गया। वजह है, दुनिया भर से मिल रहे सकारात्मक संकेत। इसके बाद सेंसक्स ने 12,126 अंकों की ऊंचाई को छूआ और इस वक्त यह 153 अंक ऊपर […]
एशियाई बाजारों में तेजी का माहौल
कल की तरह, आज भी एशियाई बाजारों में तेजी का माहौल है। निक्कई में इस वक्त 9,328 के स्तर पर कारोबार हो रहा है, जो कल बाजार बंद होते वक्त के स्तर से 351 अंक ज्यादा है। दरअसल, इस तेजी के पीछे है निवेशकों के दिलों में सुधार की उम्मीद। इस वजह से तो तीन […]
