अमेरिकी बाजार में सुधार, चमके सत्यम और एमटीएनएल
एक निजी आंकड़े के यह दिखाने के बाद कि बेरोजगारी पर लगाम लग रही है, अमेरिकी बाजार में बुधवार को सुधार नजर आया। इस सुधार में बैंकों के लीक हुए नतीजों ने भी अहम भूमिका निभाई। इन नतीजों के मुताबिक ज्यादातर बैंकों की हालत उम्मीद से ज्यादा अच्छी है। डाऊ जोन्स का औद्योगिक सूचकांक 102 अंकों (एक फीसदी) के इजाफे […]
एसएमएस पर खड़े हुए कान
कभी आपने सोचा है कि आपके मोबाइल फोन से गया एसएमएस अगर सही जगह नहीं पहुंचा है यानी डिलीवर नहीं हुआ है, तो उसका शुल्क आपको क्यों देना पड़ता है? नहीं न। लेकिन एकाधिकार एवं प्रतिबंधात्मक व्यापार व्यवहार आयोग (एमआरटीपीसी) को यह बात अखरी है और इसीलिए उसकी जांच शाखा ने दस बड़े मोबाइल ऑपरेटरों […]
हड़ताल के जाम में फंस गई गाड़ी
देश की प्रमुख ऑटो कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) के नासिक संयंत्र में कर्मचारियों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल की वजह से कंपनी को रोजाना कम से कम 25 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। यहां तो यह भी माना जा रहा है कि हड़ताल से आजिज आकर कंपनी नासिक […]
मंदी में आ गई घर की याद
मंदी में आईसीआईसीआई बैंक को भी घर की याद आ रही है। विदेश में विलय और अधिग्रहण की गतिविधियां तथा रकम उगाहने का काम ठंडा पड़ने से बैंक खास तौर पर अमेरिका से अपने कुछ कर्मचारियों को वापस बुला रहा है। बैंक की अमेरिकी शाखा ने 2007-08 की दूसरी छमाही में काम शुरू किया था। […]
तस्वीरों में बताना होगा तंबाकू का खतरा
तंबाकू लॉबी के दबाव में काम करने के आरोपों का जोरदार जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने आज उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दायर किया। सरकार का कहना है कि 31 मई तक सिगरेट और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को अपने पैकेटों पर चेतावनी को चित्र के जरिये भी प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। इस मामले […]
हुंडई में भी बज रहा हड़ताल का हॉर्न
देश की सबसे बड़ी कार निर्यातक कंपनी हुंडई मोटर इंडिया भी कामगारों की हड़ताल से परेशान है। कंपनी के यहां अन्ना सलाई स्थित संयंत्र में श्रम कार्यालय की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे मजदूरों ने अपना विरोध तेज कर दिया है। इसकी वजह से कंपनी के इस संयंत्र में 300 कर्मचारियों को आज गिरफ्तार […]
तिरुपुर की चादर में मंदी-छंटनी का दाग
जैसे ही सूरज की आखिरी किरण फैक्ट्रियों के पीछे से आंखमिचौली खेलते हुए दिन खत्म होने का इशारा करती है वैसे ही कई महिलाएं इस औद्योगिक शहर की वसंतम टेक्सटाइल मिल में अपनी काम की पारी शुरू करने जा रही हैं। अपनी-अपनी मशीनों पर मोर्चा संभालते हुए ये महिलाएं अपने काम में जुट जाती हैं […]
वाह टाटा, अब नैनो घर भी!
सस्ती आवासीय परियोजना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टाटा हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने बुधवार को ‘शुभ गृह’ परियोजना लॉन्च की। सस्ते में घर उपलब्ध कराने के अनेक प्रस्तावों में इसे देश का पहला अखिल भारतीय ब्रांड माना जा रहा है। सस्ते घर की पेशकश को टाटा समूह की ओर से नैनो के […]
एस्सार का बहादुरगढ़ इस्पात केंद्र शुरू
एस्सार स्टील ने हरियाणा के बहादुरगढ़ में अपना चौथा इस्पात केंद्र शुरू कर दिया। इस संयंत्र के उद्धाटन के बाद एस्सार स्टील के देश में मौजूद 4 सेवा केंद्रों की उत्पादन क्षमता बढ़कर 25 लाख टन सालाना हो गई है। बहादुरगढ़ सेवा केंद्र 75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस केंद्र […]
स्वराज इंजन का मुनाफा बढ़ा
स्वराज इंजन को मार्च 09 में समाप्त चौथी तिमाही में 5.7 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी अवधि से 33 फीसदी ज्यादा है। कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को उक्त जानकारी दी। पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी को 4.3 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ था। समाप्त […]
