facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

लेखक : बीएस संवाददाता

बाजार

सेंसेक्स-निफ्टी की 30 कंपनियों में एफआईआई ने हिस्सेदारी घटाई

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने निफ्टी और सेंसेक्स की आधे से ज्यादा कंपनियों में इस साल मार्च में समाप्त चौथी तिमाही के दौरान अपना हिस्सा घटा दिया है। शेयर बाजारों के पास उपलब्ध 50 कंपनियों के शेयर होल्डिंग पैटर्न के अनुसार विदेशी निवेशकों ने चौथी तिमाही में 30 कंपनियों में अपनी होल्डिंग घटा दी है। […]

बाजार

अच्छे कारोबारी नतीजों से सेंसेक्स में लौटी रौनक

सेंसेक्स ने आज सुबह 24 अंकों की बढ़त लेकर 10,842 अंकों के स्तर पर फ्लैट शुरुआत की। मगर थोड़ी देर बाद शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 10,759 अंकों के निचले स्तर पर फिसल गया। हालांकि, निचले स्तर पर दस्तक देने के बाद सेंसेक्स में खासा सुधार दिखा और कारोबारी दिन आगे बढ़ने के साथ-साथ सूचकांक […]

कंपनियां

आरआईएल पर भारी सस्ता तेल

निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी भारतीय कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के बहीखाते से अच्छी खबर नहीं है। तमाम कंपनियों को जहां मंदी ने परेशान किया, वहीं आरआईएल को चौथे तिमाही में मंदी के साथ सस्ते तेल की वजह से भी मुनाफे में कमी झेलनी पड़ी है। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही […]

बाजार

सामीनाथन पर सेबी ने लगा दी रोक

बाजार पर लगाम कसने वाली संस्थान भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पिरामिड साइमिरा थिएटर (पीएसटीएल) के प्रमोटर और प्रबंध निदेशक पी एस सामीनाथन, प्रमोटर निर्मल कोटेचा और 228 अन्य व्यक्तियों तथा निकायों को अगले आदेश तक बाजार में कारोबार करने से रोक दिया है। सेबी ने यह आदेश पीएसटीएल के शेयरों में हुई […]

कंपनियां

बहुत हुआ आराम, ढंग से करो काम

कामचोरों के लिए अब सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों में कोई जगह नहीं रह गई है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस टेक्नोलॉजिज और विप्रो समेत तमाम आईटी दिग्गज अब उम्मीद के मुताबिक काम नहीं करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही हैं। इन्फोसिस ने तो आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर भी दिया है। […]

आईटी

पहला सेर तो दूजा सवा सेर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का दूसरा संस्करण शुरू होने से पहले यह आशंका जताई जा रही थी कि इस बार आईपीएल को कम टीवी दर्शक मिलेंगे। लेकिन इन आशंकाओं के सेट मैक्स पर प्रसारित हो रहे आईपीएल-2 पर कोई फर्क नहीं पड़ा। आईपीएल-2 के पहले आठ मैचों को आईपीएल-1 के पहले आठ मैचों की तुलना […]

लेख

आईटी कंपनियों का बुरा वक्त

भारत की अग्रणी आईटी कंपनियों की चौथी तिमाही के परिणाम हर तरह से फीके रहे, जैसा कि अनुमान जताया जा रहा था। इन कंपनियों के बड़े अधिकारियों ने उत्साहजनक बातचीत की कोशिश का भी परित्याग कर दिया है। इन्फोसिस के सीईओ एस गोपालकृष्णन ने इस अनिश्चितता को बेमिसाल करार दिया है और स्वीकार किया है […]

लेख

अधिकारियों को मध्यस्थ बनाने से आती हैं कई समस्याएं

कारोबारी कंपनियों के बीच करार में मध्यस्थता की जो शर्तें रखी जाती हैं, उनसे अक्सर कोई न कोई विवाद उठ खड़ा होता है। ऐसे में न्यायाधीशों को शर्तों की व्याख्या करनी पड़ती है। हालांकि इन शर्तों का जिक्र करने के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, वह कानून के विशेषज्ञ खुद तैयार करते […]

लेख

शासन की बारीकियां समझने के लिए चाहिए लंबा प्रशिक्षण

इंदिरा गांधी 1959 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गई थीं। इसी के साथ राष्ट्रीय स्तर की नेता के तौर पर राजनीति में उनका प्रवेश हुआ। हालांकि 1962 के आम चुनाव में इंदिरा गांधी ने किसी लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ा। कहा जाता है कि उनके पिता प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लोकसभा […]

कंपनियां

जी न्यूज का चौथी तिमाही में मुनाफा घटा

सुभाष चंद्रा प्रवर्तित जी न्यूज का 31 मार्च 2009 को समाप्त चौथी तिमाही में शुध्द मुनाफा 42.67 फीसदी घटकर 8.76 करोड़ रुपए रह गया। कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका शुध्द मुनाफा 15.28 करोड़ रुपए था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 138.44 […]

1 … 2,790 2,791 2,792 2,793 2,794 … 4,560
Advertisement
Advertisement