चौथी तिमाही में आरआईआईएल का शुध्द मुनाफा बढ़ा
मुकेश अंबानी समूह की रिलायंस इंडस्ट्रीयल इंफ्रास्ट्रक्चर का 31 मार्च 2009 को समाप्त चौथी तिमाही में शुध्द मुनाफा मामूली बढ़ोतरी के साथ 6.46 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका शुध्द मुनाफा 6.42 करोड़ रुपए था। हालांकि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन से […]
सिस्तेमा-श्याम ने राजस्थान में एमटीएस ब्रांड पेश किया
सिस्तेमा-श्याम टेलीसर्विसेज लिमिटेड ने राजस्थान में अपनी मोबाइल फोन सेवा ब्रांड का नाम बदलकर एमटीएस कर दिया है। इसके साथ ही मौजूद रेनबो ब्रांड अब एमटीएस ब्रांड के नाम से परिचालन करेगा। मौजूदा समय में रेनबो के पांच लाख उपभोक्ता हैं। एसएसटीएल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्याधिकारी वसेवलोद रोजानोफ ने कहा हम रेनबो की फिर […]
बजाज हिन्दुस्तान का मुनाफा 89.15 फीसदी बढ़ा
चीनी निर्माता कंपनी बजाज हिन्दुस्तान ने कहा है कि 31 मार्च को समाप्त दूसरी तिमाही में उसका शुध्द लाभ बढ़कर 81.39 करोड़ रुपए हो गया है जो पिछले साल की इसी अवधि से 89.15 प्रतिशत ज्यादा है। आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय 3.16 फीसदी बढ़कर 515.83 करोड़ रुपए हो गई जो पिछले […]
एनएचपीसी को नहीं है आईपीओ की जल्दबाजी
शेयर बाजारों में अनिश्चितता बने रहने के बीच पनबिजली के क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी एनएचपीसी ने आज कहा कि उसका आईपीओ लाने का फिलहाल इरादा नहीं है। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एस के गर्ग ने आज यहां संवाददाताओं से कहा अक्तूबर 2008 के बाद से शेयर बाजार की स्थिति अच्छी नहीं […]
फिर लौटी सेंसेक्स में रौनक, 317 अंकों का उछाल
सेंसेक्स ने आज 24 अंकों की बढ़त लेकर 10,842 अंकों के स्तर पर फ्लैट शुरुआत की। थोड़ी ही देर बाद शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 10,759 अंकों के निचले स्तर पर फिसल गया। हालांकि, निचले स्तर पर दस्तक देने के बाद सेंसेक्स में खासा सुधार दिखा और कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ सूचकांक […]
इसाब इंडिया का मुनाफा बढ़ा
वेल्डिंग एवं कटिंग सेवा कंपनी इसाब इंडिया का मार्च तिमाही में शुध्द लाभ 5.97 प्रतिशत बढ़कर 16.33 करोड़ रुपए हो गया। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 105.93 करोड़ रुपए हो गई। गत वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 101.53 करोड़ रुपए की कुल आय पर 15.41 करोड़ रुपए का शुध्द लाभ […]
स्टेट बैंक आफ मैसूर का शुध्द मुनाफा घटा
भारतीय स्टेट बैंक के सहयोगी स्टेट बैंक आफ मैसूर का 31 मार्च 2009 को समाप्त चौथी तिमाही में शुध्द मुनाफा 40.61 फीसदी घटकर 49.84 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका शुध्द मुनाफा 83.93 करोड़ रुपये था। बैंक की समीक्षाधीन तिमाही में कुल […]
विटेकर को ग्रुप सीईओ नियुक्त किया
इंटरग्लोब इंटरप्राइजेज ने माइकल विटेकर को ट्रैवल कारोबार के लिए ग्रुप का मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी की इन सेवाओं में इंटरग्लोब एयर ट्रांसपोर्ट इंटरग्लोब टेक्नोलॉजीज इंटरग्लोब जनरल एविएशन शामिल है। इंटरग्लोब पर्यटन प्रौद्योगिकी एवं बीपीओ समाधान उपलब्ध कराती है।
आरआईएल आउटलेट फिर से शुरू हुए
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एक साल बंद रखने के बाद बुधवार को जामनगर के दो आउटलेटों को फिर से खोल दिया है। सूत्र ने कहा कि इन आउटलेटों से डीजल और एलपीजी की बिक्री की जाएगी। आरआईएल ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नई स्कीम लाने पर भी विचार कर रही है।
डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे लुढ़का
आज शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 9 पैसे लुढ़क कर 50.43 के स्तर पर आ गया। फंडों द्वारा भारी पैमाने पर पूंजी प्रवाह में कमजोरी दिखाने और महीने के आखिरी दिन होने की वजह से आयातकों एवं तेल रिफाइनरियों द्वारा डॉलर की मांग में तेजी आने के कारण रुपये में […]
