कार्ड या लोन चाहिए! फोन का बिल तो भर आइए
क्या आप लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अर्जी डालने जा रहे हैं? पहले देख लीजिए कि आपने अपना टेलीफोन बिल या बीमा का प्रीमियम भरा है या नहीं। जल्द ही क्रेडिट कार्ड या लोन की आपकी अर्जी महज इसीलिए रद्दी की टोकरी में डाली जा सकती है क्योंकि आपने फोन बिल, बीमा प्रीमियम या […]
अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद; एडीआरों में मिलाजुला रुख
शुक्रवार के कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट के सूचकांक फ्लैट बंद हुए। डाऊ जोंस 6 अंक की मामूली बढ़त लेकर 8131 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 3 अंक चढ़कर 1673 के स्तर पर बंद हुआ। भारतीय एडीआरों में मिलाजुला कारोबार रहा। विप्रो और इंफोसिस के एडीआर करीब 2-2 फीसदी की तेजी लेकर क्रमशः 8.47 […]
प्रवर्तकों पर भी उठी उंगली
सत्यम मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या सत्यम से धन बाहर ले जाने में इसके प्रवर्तक भी शामिल थे। इस मामले की जांच से जुड़े सीबीआई के एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘इस मामले में हमें यदि कोई प्रमाण मिला तो […]
नारायणमूर्ति के पास पहुंचे जेरी राव
आईटी कंपनी एंफैसिस के संस्थापक जयतीर्थ (जेरी) राव ने कम लागत की नई आवास परियोजना के लिए इन्फोसिस के सह संस्थापक और मुख्य परामर्शदाता एन. आर. नारायणमूर्ति से नैतिक समर्थन और दिशानिर्देश से कहीं बढ़कर अहम भूमिका निभाने की बात कही है। उद्योग जगत के सूत्रों ने बताया कि राव ने मूर्ति से पूंजी निवेश […]
हफ्ते की शख्सियत – सत्यम का सौदा कुदरत से तय
पिछले कुछ महीनों से सुर्खियां बना रही सत्यम कंप्यूटर्स को अपनी झोली में डालने वाली टेक महिंद्रा को इस हफ्ते की सबसे चर्चित कंपनी कहा जाए तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी। लेकिन इस सौदे को टेक महिंद्रा की झोली में डलवाने में केंद्रीय भूमिका अदा करने वाले एक शख्स की पृष्ठभूमि के बारे […]
यूबी देगी 12,000 करोड़ की गारंटी
विजय माल्या की यूनाइटेड ब्रेवरीज होल्डिंग्स ने अपनी सहायक कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के ऋणदाताओं को 12,000 करोड़ रुपये मूल्य की कॉर्पोरेट गारंटी देने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी है। यूबी होल्डिंग्स शेयर, चल और अचल परिसंपत्तियों को गिरवी रखकर इस रकम की गारंटी देगी। कंपनी ने नियामक को बताया कि यूबी होल्डिंग्स के निदेशक […]
यूटीवी का नया चैनल
यूटीवी की डिजिटल शाखा यूटीवी न्यू मीडिया मोबाइल टीवी के लिए नया संगीत चैनल यूटीवी ञ्च प्ले की शुरुआत की है। यह आइडिया, वोडाफोन, बीएसएनएल और एमटीएनएल नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। इन नेटवर्क का उपयोग करने वाले जब एक एसएमएस भेजेंगे तो उन्हें एक डब्लयूएपी लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक के जरिए उपयोगकर्ता सॉफ्टवेयर डाउनलोड […]
रिडेवको निवेश कर बढ़ाएगी रियल एस्टेट की ‘शोभा’
यूरोप की बड़ी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट और डेवलपमेंट कंपनियों में शुमार की जाने वाली कंपनी रिडेवको बेंगलुरु की कंपनी शोभा डेवलपर्स की कई परियोजनाओं में 300 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। रिडेवको का पोर्टफोलियो 10 अरब डॉलर का है। रिडेवको कैफ्रो होल्डिंग्स का एक हिस्सा है। कैफ्रो होल्डिंग्स का कारोबार […]
… और एसईजेड प्रोजेक्ट से हाथ खींचेगी डीएलएफ
देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय से अनुरोध किया है कि उसकी 9 में से 4 आईटी और आईटी आधारित सेवाओं के एसईजेड को गैर-अधिसूचित कर दे। हालांकि, यह तय नहीं है कि किन एसईजेड परियोजनाओं को गैर-अधिसूचित किया जाने का अनुरोध किया गया है। यह जानकारी बीएसई […]
फिर बजी छंटनी की घंटी
मोबाइल फोन निर्माता सोनी एरिक्सन ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह इस साल और 2000 नौकरियों की कटौती कर सकती है। मोबाइल हैंडसेटों के बाजार में आ रही गिरावट के कारण पहली तिमाही में कंपनी को काफी घाटा हुआ है। सोनी एरिक्सन जापान की सोनी कॉर्पोरेशन और स्वीडन की एरिक्सन की संयुक्त उद्यम है। […]
